दंतेवाड़ा में जोगा बारसे क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेताओं में थे और लगातार चुनाव जीत रहे थे। पहले वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में थे लेकिन कुछ वर्ष पहले उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में बारसे के प्रत्याशी बनने के बाद से माओवादी उनसे नाखुश थे।
चलपति के नाम से मशहूर रामचंद्र रेड्डी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का रहने वाला था। स्कूल नहीं जाने के बाद भी वह तेलुगु, हिंदी, अंग्रेजी और उड़िया भाषाओं में पारंगत था। दशकों से वह सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से दूर था, लेकिन एक सेल्फी ने उसकी रहस्य की गुत्थी को सुलझा दिया।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस से मुठभेड़ के दौरान नाबालिगों सहित कई ग्रामीणों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। इस दौरान गोलीबारी में 4 नागरिक घायल हो गए।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 5 नक्सलियों ने माओवाद की ‘खोखली’ विचारधारा से निराश होकर सरेंडर कर दिया। खास बात यह है कि सरेंडर करने वाले 5 नक्सलियों में से 3 के ऊपर कुल 11 लाख रुपये का इनाम है।
बीजापुर में माओवादियों ने आतंक बना रखा है। उन्होंने इसी हफ्ते में 2 लोगों की हत्या कर दी है। साथ ही उनका शव सड़क पर खौफ बनाने के लिए फेंक दिया है।
मुलुगु के एक जंगली इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए। मुठभेड़ एतुरनगरम वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान हुई।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों की माओवादियों के साथ रुक-रुककर हुई मुठभेड़ में माओवादियों को काफी नुकसान पहुंचा है और उनका अस्थाई कैंप पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से 4 नक्सलियों को बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।
पकड़े गए नक्सली मिलिट्री कंपनी नंबर दो और एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय हैं। इनसे चार टिफीन बम, दो कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन की छड़ और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंगलवार को मुठभेड़ में मारे गए 29 माओवादियों में से 9 की पहचान हो गई है। कांकेर मुठभेड़ में मारे गए 29 माओवादियों में से 15 महिलाएं हैं।
झारखंड के चतरा में सर्च ऑपरेशन पर निकले सुरक्षाबलों के दस्ते पर नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी जिसमें 2 जवान शहीद हो गए और 3 अन्य घायल हो गए।
झारखंड के बोकारो में माओवादियों ने एक आदिवासी युवक को पुलिस की मुखबिरी के शख्स में उसके घर से पकड़ लिया और कुछ दूर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
केरल के वायनाड में पुलिस की कमांडो टीम ने एक एनकाउंटर के बाद 2 माओवादियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए माओवादियों की पहचान चंद्रू और उन्नीमाया के रूप में हुई है।
सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के माओवादियों के सेंट्रल कमेटी के सदस्य राजी रेड्डी उर्फ अतन्ना की मौत की खबर आई है। हालांकि अभी तक ना तो नक्सलियों की तरफ से कोई सूचना दी गई है और ना ही सुरक्षा एजेंसियों इस बात की पुष्टी की है।
प्रदीप मिश्रा को माओवादी संगठनों में राष्ट्रीय स्तर का मास्टरमाइंड माना जाता है और उसके दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यो में नक्सली संगठनों के विस्तार में उसका अहम रोल रहा है।
पुलिस ऑफिसर ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान नक्सली कोसा उर्फ सन्ना के जांघ और कोहनी में गोली लगी थी, नक्सली को तुरंत इलाज की जरूरत थी।
जगदीश कुमार कोवासी के चचेरे भाई राकेश कोवासी ने बताया कि जगदीश कोवासी और करटम पिछले साल 10 मार्च को एक ही दिन गोपनीय सैनिक के रूप में फोर्स में शामिल हुए थे।
अधिकारियों ने बताया कि टेकमेटा गांव के जंगल में माओवादियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में कम से कम 2 माओवादी मारे गए और एक घायल माओवादी को पकड़ लिया गया।
बीजापुर में हिंदी दैनिक समाचार पत्र के लिए काम करने वाली पत्रकार ने कहा, सोनाली ने पत्रकारों की मदद से कुछ स्थानीय लोगों से संपर्क किया।
माओवादी शीर्ष नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।
संपादक की पसंद