MURDER
-
'मम्मी हमको आ कर बचा लो...', कौशाम्बी में प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैली दहशत
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में अपनी प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। युवती को भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
उत्तर प्रदेश | Jul 10, 2026 03:01 pm IST -
पति ने पहले व्हाट्सएप स्टेटस लगाया फिर भरे बाजार में की पत्नी की हत्या, 10 साल पहले की थी लव मैरिज
आरोपी ने व्हाट्सएप स्टेटस पर बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक है और वह उसे मार देगा। इसके बाद वह बाजार में पत्नी से मिला और भरी सड़क पर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से उसकी दो बेटियां बेसहारा हो गई हैं।
क्राइम | Jul 09, 2026 11:44 pm IST -
Advertisement
-
पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक शख्स ने पत्नी के प्रेमी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था।
छत्तीसगढ़ | Jul 09, 2026 07:02 pm IST -
मकान के बाहर नारियल जलाया, नींबू-मिर्च फेंका, फिर करवाया एक्सीडेंट; मां को मारने के लिए आयुषी ने अपनाए थे नए टोटके
जयपुर का यह मामला केवल मां की हत्या की एक कहानी नहीं है, बल्कि रिश्तों के टूटते विश्वास, लालच और पारिवारिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मां नीरज शर्मा को घर से बाहर निकालने के लिए आयुषी ने नए-नए टोटके करना शुरू कर दिया। उसने घर के बाहर नारियल जलाया, नींबू-मिर्च फेंका।
राजस्थान | Jul 09, 2026 03:52 pm IST -
Advertisement
-
बेटे ने की मां की हत्या, बहन-बहनोई को फोन कर बताया; पिता की जगह PWD में कर रहा था नौकरी
झुंझुनूं के नवलगढ़ में एक बेटे ने अपनी ही मां पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद फोन कर बहन-बहनोई को इसकी जानकारी भी दी।
राजस्थान | Jul 09, 2026 01:53 pm IST -
तिरुपति में शादी के विवाद में खूनी खेल, सुलह कराने गए 2 रिश्तेदारों की चाकुओं से गोदकर हत्या
तिरुपति में पद्मावती कल्याण मंडपम के बाहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी को लेकर हुए विवाद में सुलह कराने गए दो रिश्तेदारों की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
क्राइम | Jul 09, 2026 12:40 pm IST -
Advertisement
-
'मैं बेगुनाह हूं, झूठा फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की दलील, अब मंगलवार को होगी सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब मंगलवार को सुनवाई होगी। इस बीच सोनम ने कोर्ट में दलील दी है कि वह बेगुनाह है।
राष्ट्रीय | Jul 09, 2026 12:57 pm IST -
जमशेदपुर में दिन दहाड़े हत्या, शब्बे ने राहुल की गोली मारकर ले ली जान, वजह जान होंगे हैरान
जमशेदपुर के मानगो में दिन दहाड़े राहुल नाम के शख्स को बुरी तरह पीटा गया और फिर शब्बे ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। राहुल की गलती बस इतनी थी कि वो उसी लड़की से प्यार करता था जो शब्बे की गर्लफ्रेंड थी।
झारखण्ड | Jul 08, 2026 10:20 pm IST -
Advertisement
-
BDO के प्रेम संबंध से हटा पर्दा, दरोगा गर्लफ्रेंड पकड़ी गई; संदिग्ध हालत में हुई थी पत्नी अमृता की मौत
मुजफ्फरपुर के चर्चित अमृता कुमारी हत्याकांड में पुलिस ने BDO मनोज कुमार की गर्लफ्रेंड सब इंस्पेक्टर अन्नु कुमारी को सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है। अमृता के भाई ने आरोप लगाया है कि बीडीओ का महिला दरोगा से प्रेम संबंध था और इसी वजह से अमृता की हत्या की गई।
बिहार | Jul 08, 2026 08:57 pm IST -
पश्चिम बंगाल के सोदेपुर में सरेआम पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, खुद को भी किया घायल, देखें वीडियो
पश्चिम बंगाल के सोदेपुर से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक सिरफिरे पति ने पत्नी को सरेआम चाकू से गोद डाला। उसने उसी चाकू से खुद पर भी वार किया। देखें खौफनाक वीडियो...
क्राइम | Jul 08, 2026 05:49 pm IST -
Advertisement
-
मुजफ्फरपुर में पत्नी की हत्या के आरोप में BDO गिरफ्तार, कई दिनों से फरार था आरोपी पति
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला की मौत के मामले में आरोपी पति और पेशे से बीडीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने मनोज कुमार पर दहेज मांगने और दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बिहार | Jul 08, 2026 12:39 pm IST -
बरेली में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने पिता की हत्या कर तीन लोगों को फंसाने की रची साजिश
बरेली के भुता थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बेटे धीरज मिश्रा ने पहले तीन लोगों पर हत्या का झूठा आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस जांच में वही अपने पिता का हत्यारा निकला।
उत्तर प्रदेश | Jul 07, 2026 09:55 pm IST -
Advertisement
-
पूर्व बर्धमान में खेत से बरामद हुई महिला की लाश, भाई का दावा- रेप के बाद की गई हत्या
पूर्व बर्धमान के देवनदिघी के पालितपुर में नहरपार से सटे एक खेत से मंगलवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की रेप के बाद हत्या की गई है।
क्राइम | Jul 07, 2026 06:55 pm IST -
पत्नी को मारने के लिए 620KM दूर से कोबरा लाकर कटवाया, 6 साल बाद पति को उम्रकैद की सजा
इंदौर में जहरीले कोबरा से कटवाकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, पति के पिता और बहन को कोर्ट ने बरी कर दिया। मरा हुआ कोबरा कोर्ट में सबसे बड़ा सबूत बना।
मध्य-प्रदेश | Jul 07, 2026 06:42 pm IST -
Advertisement
-
RTI डाल कर अस्पताल संचालक को परेशान कर रहा था हॉस्टल संचालक, नर्स ने सुपारी देकर मरवा दिया; 3 अरेस्ट
हॉस्टल संचालक मनोज शुक्ला हत्याकांड में पुलिस ने एक अस्पताल की नर्स समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि नर्स ने दो शूटरों को सुपारी देकर मनोज को मरवा दिया था।
उत्तर प्रदेश | Jul 07, 2026 06:03 pm IST -
झारखंड के रांची में 29 साल के पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर काटा सिर, 17 दिन बाद हो सका बरामद
झारखंड के रांची में एक पति की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप पत्नी और उसके प्रेमी पर है। इन दोनों ने पति का सिर काटकर उसे मार डाला।
झारखण्ड | Jul 07, 2026 03:51 pm IST -
Advertisement
-
पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर की पति की हत्या, पहले बिल्डिंग से धकेलकर मारने की कोशिश की थी
निजामाबाद में एक महिला ने पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उसकी हत्या कर दी। इससे पहले भी उसकी हत्या का प्रयास किया गया था, जिसमें वह बच गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
राष्ट्रीय | Jul 07, 2026 08:55 am IST -
भाजपा नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मरने से पहले नशे में छटपटा रहे थे, वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है मृतक नशे में है और धूप में पड़ा हुआ है। वह गर्मी से बचने के लिए कचरे और पटिया का सहारा भी लेता है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए मामले की जांच करने की मांग की है।
राजस्थान | Jul 06, 2026 09:08 pm IST -
पूजा करने पर बाबा कहकर चिढ़ाते थे दोस्त, गुस्साए 'मंत्री' ने दरांती से काट डाला, गन्ने के खेत में छिपाया शव
आरोपी ने बताया कि पूजा-पाठ करने पर दोस्त उसे बाबा कहकर चिढ़ाते थे। वह इससे परेशान था। मना करने पर भी जब नमित नहीं माना तो आरोपी ने उसकी हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपा दिया।
उत्तर प्रदेश | Jul 06, 2026 07:37 pm IST -
साढ़ू के घर पहुंचे कपल ने उठाया आत्मघाती कदम, पत्नी को फेट से मार डाला, फिर ओढ़नी से फंदा लगाकर झूल गया
भीलवाड़ा के आमली बरडोद गांव में सोमवार को दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। यहां साढ़ू के घर पहुंचे कालू जाट ने अपनी पत्नी दुर्गा को लोहे की फेट मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद ओढ़नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
राजस्थान | Jul 06, 2026 07:19 pm IST