राजस्थान के अजमेर में बीजेपी नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अजमेर गेगल थाना क्षेत्र के छातड़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बदहवास हालत में मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भाजपा नेता और पीह (परबतसर) के पंचायत प्रशासक अमरचंद जाजड़ा के भाई देवकरण जाजड़ा के रूप में हुई है।
मौत से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल, अजमेर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के सुपरविजन में गेगल थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
देवकरण की मौत की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और उसके रिश्तेदारों ने सोमवार सुबह अजमेर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों के मांग थी कि पुलिस हत्या का मामला दर्ज करें। 4 घंटे चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद ही परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। मौके पर चार थानों की पुलिस सहित दो डीएसपी तैनात किए गए।
पूर्व सरपंच ने लगाया हत्या का आरोप
पीह के पूर्व सरपंच अमरचंद जाजोड ने कहा मेरे भाई की मौत सामान्य नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। पिछले चार-पांच महीना से देवकरण की हत्या की साजिश रची जा रही थी। संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को दिए जा चुके हैं और उन्हें तत्काल हिरासत में लेने की मांग की गई है। 5 जुलाई को चाचावास गांव के नदी क्षेत्र में देवकरण की लग्जरी कार कीचड़ में फंस गई। इसके बाद वह बदहवास हालत में खेतों के भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह लगातार चिल्ला रहा था कि पुलिस उसके पीछे लगी है। बचाओ-बचाओ। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
परिचितों पर जहर देने का आरोप
अमरचंद जाज डॉक्टर ने रिपोर्ट में बताया कि मेरा भाई सुबह 5 जुलाई को अजमेर नागौर रोड स्थित शिवाजी चौराहे पर अपने निजी कार्यालय से कार लेकर निकला। उसके पास आईपैड, तीन मोबाइल, गाड़ी की चाबी थी। साथ ही उसने सोने का कड़ा भी हाथ में और गले में सोने की चेन पहन रखी थी। लगभग शाम को 5:00 बजे गेगल थाने के सीआई नरपतराम का फोन आया कि देवकरण की तबीयत ठीक नहीं है अभी तुरंत अस्पताल पहुंचे हैं। उसने आरोप लगाया कि देवकरण के साथ उठने बैठने वाले परिचितों या अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर कोई जहरीला पदार्थ दिया और उसकी हत्या का संयंत्र रचा। हत्या क्यों और कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी।
(अजमेर से राजकुमार वर्मा की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
बेलगाम डंपर ने ड्यूटी पर जा रहे बिजली कर्मी को रौंदा, CCTV में कैद हुई लाइव घटना