NAXALITES
-
चाईबासा: दस लाख का इनामी नक्सली कमांडर अमित हांसदा मुठभेड़ में ढेर, कोबरा कमांडो ने पूरा किया ऑपरेशन
नक्सली कमांडर अमित हांसदा के ऊपर 10 लाख का इनाम था। रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने के जवानों ने उसे घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। गोलीबारी में अमित हांदसा मारा गया। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।
झारखण्ड | Sep 07, 2025 11:10 am IST -
माओवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद, एक अन्य घायल
झारखंड के पलामू जिले में माओवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। वहीं, एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
झारखण्ड | Sep 04, 2025 11:51 am IST -
Advertisement
-
झारखंड: 23 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने हथियार, गोला-बारूद के साथ किया सरेंडर
झारखंड में लातेहार में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। यहां प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के 9 माओवादियों ने हथियार डाल दिए।
झारखण्ड | Sep 01, 2025 04:20 pm IST -
बीजापुर में सरेंडर करने वाले 30 नक्सलियों को मिले घर, डिप्टी सीएम ने की खास अपील
छत्तीसगढ़ सरकार सरेंडर करने वाले नक्सलियों को घर, नौकरी जैसी मूलभूत सुविधाएं देती है। इससे उन्हें आम जीवन जीने में आसानी होती है। डिप्टी सीएम ने नक्सलियों ने हथियार छोड़ मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ | Aug 28, 2025 07:17 am IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 4 माओवादी ढेर
गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 4 माओवादी ढेर हुए हैं। इस दौरान भारी संख्या में गोला बारूद बरामद किया गया है।
महाराष्ट्र | Aug 27, 2025 06:01 pm IST -
छत्तीसगढ़: नारायणपुर में 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 30 लाख रुपए का था इनाम
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 30 लाख के इनामी 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
छत्तीसगढ़ | Aug 20, 2025 07:48 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 35 लाख रुपये के इनामी दो नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुरक्षाबलों ने 35 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है।
छत्तीसगढ़ | Aug 13, 2025 10:23 pm IST -
बस्तर में अंतिम सांसें गिन रहा नक्सलवाद, 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 49 पर था कुल 2.27 करोड़ रुपये का इनाम
बस्तर डिवीजन में सरेंडर करने वाले 66 नक्सलियों में से 49 के ऊपर कुल 2.27 करोड़ रुपये का इनाम था। इन नक्सलियों के सरेंडर करने के बाद क्षेत्र में नक्सलवाद पूरी तरह खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।
छत्तीसगढ़ | Jul 24, 2025 08:01 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं। सर्च अभियान अभी भी जारी है। मौके से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ | Jul 18, 2025 07:06 pm IST -
झारखंड के बोकारो में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, CRPF का एक जवान भी शहीद
पुलिस ने जानकारी दी है कि झारखंड के बोकारो में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। वहीं, इस दौरान सीआरपीएफ के एक जवान की भी जान चली गई है।
झारखण्ड | Jul 16, 2025 02:10 pm IST -
Advertisement
-
नरायणपुर: एकसाथ 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सिर पर था 37.5 लाख का इनाम
सरेंडर करने वाले माओवादियों ने बताया कि वे खोखली विचारधारा से परेशान हो चुके थे और संगठन के अंदर बढ़ते मतभेदों से निराश थे। इसी वजह से उन्होंने हथियार छोड़ सामान्य जीवन जीने का फैसला किया।
छत्तीसगढ़ | Jul 11, 2025 07:19 pm IST -
बीजापुर में नक्सलियों ने मचाया आतंक, स्कूली छात्र समेत तीन को गला घोंटकर मार डाला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने भयानक आतंक मचाया है। नक्सलियों ने स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है।
छत्तीसगढ़ | Jun 19, 2025 10:08 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर, 40 लाख का इनामी गजरला और 1 करोड़ के इनामी चलपति की पत्नी अरुणा भी शामिल
छत्तीसगढ-आंध्र प्रदेश की सीमा के पास मारेडपल्ली के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग 3 बड़े स्तर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
राष्ट्रीय | Jun 18, 2025 11:56 am IST -
छत्तीसगढ़: महिला समेत दो नक्सली ढेर, एक पर था 5 लाख का इनाम
सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी शामिल थी। गोलीबारी बंद होने के बाद दोनों नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
छत्तीसगढ़ | Jun 11, 2025 08:37 pm IST -
Advertisement
-
बस्तर: नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आए सुरक्षाबलों के जवान, एडिशनल एसपी शहीद, कई जवान घायल
सीपीआई(एम) ने 10 जून को भारत बंद का आव्हान किया है। इस दौरान किसी भी तरह की नक्सली घटना रोकने के लिए सुरक्षाबलों की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ।
छत्तीसगढ़ | Jun 09, 2025 12:02 pm IST -
छत्तीसगढ़: बीजापुर में ताबड़तोड़ एक्शन जारी, 7 माओवादियों के शव और हथियारों का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 7 माओवादियों के शव और बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। इसे माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ | Jun 07, 2025 04:25 pm IST -
Advertisement
-
झारखंड में नक्सलियों ने मचाया आतंक, वाहनों में आग लगाई, गोलीबारी में शख्स घायल
झारखंड के हजारीबाग में नक्सलियों ने एनटीपीसी के की केरेडारी कोयला खनन परियोजना में काम करने वाली कंपनी के खिलाफ हमला किया है और दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है।
झारखण्ड | Jun 02, 2025 11:48 pm IST -
झारखंड: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी दो नक्सली ढेर, इसांस राइफल और गोला बारूद बरामद
एक नक्सली की पहचान जेजेएमपी के शीर्ष नेता पप्पू लोहरा के रूप में हुई है, जिसके ऊपर 10 लाख रुपये का इनाम था। वहीं, दूसरे नक्सली की पहचान प्रभात गंजू के रूप में हुई, जिसके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम था।
झारखण्ड | May 24, 2025 07:13 pm IST -
छत्तीसगढ़ में मारे गए 27 नक्सलियों के नाम आए सामने, जानें एक-एक पर कितने का इनाम था घोषित
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 21 मई 2025 को हुए मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियों की पहचान हुई, जिनमें बसवराज समेत कई बड़े इनामी माओवादी शामिल थे। सबसे अधिक 10 करोड़ रुपये का इनाम बसवराज पर घोषित था।
राष्ट्रीय | May 23, 2025 01:34 pm IST -
नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार, छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर 26 से अधिक नक्सली मारे गए
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार लगातार जारी है। बुधवार को छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-बीजापुर सीमा के पास हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है।
राष्ट्रीय | May 21, 2025 01:33 pm IST