NAXALITES
-
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 19 नक्सली पकड़े गए, 3 इनामी भी शामिल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एक स्पेशल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने कुल 19 नक्सलियों को पकड़ने में सफलता पाई है।
छत्तीसगढ़ | Oct 29, 2024 06:25 pm IST -
मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 22 की हुई पहचान, 1.67 करोड़ रुपये का था इनाम
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 22 की पहचान हो गई है। बाकी 9 नक्सलियों के शवों ने शिनाख्त होना बाकी है।
छत्तीसगढ़ | Oct 06, 2024 07:04 pm IST -
Advertisement
-
एक महिला समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, दो के ऊपर एक लाख रूपये का इनाम
नक्सलियों ने राज्य सरकार की ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
छत्तीसगढ़ | Sep 19, 2024 10:14 pm IST -
कांकेर में 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर में माओवादियों ने 2 ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया
नक्सलियों ने राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों की खोखली विचारधारा, शोषण और हिंसा से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि सुरजन्ना के खिलाफ वर्ष 2010 में नारायणपुर जिले के धौड़ाई थाना क्षेत्र में पुलिस दल पर हमले की घटना में शामिल होने का आरोप है।
छत्तीसगढ़ | Sep 12, 2024 09:39 pm IST -
Advertisement
-
नारायणपुर में 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति का आत्मसमर्पण, बीजापुर में 3 गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि बीजापुर में बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारकेगुड़ा और पेगडापल्ली के जंगलों से शुक्रवार को नकस्ली कुदामी सोमलू, लिंगू सेमला उर्फ लिंगा और सोमलू कड़ती को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
छत्तीसगढ़ | Sep 06, 2024 11:05 pm IST -
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 6 माओवादी ढेर, 2 जवान भी घायल
तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में गुरुवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में 6 माओवादियों के ढेर होने की खबर है।
तेलंगाना | Sep 05, 2024 02:43 pm IST -
Advertisement
-
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन महिला नक्सलियों को किया ढेर
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में तीन महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है।
छत्तीसगढ़ | Aug 29, 2024 03:40 pm IST -
रायपुर में अहम बैठक के बाद अमित शाह ने कहा, 'वामपंथी उग्रवाद पर अंतिम प्रहार का वक्त आ गया है'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या ने निपटने के लिए कहीं 3 राज्यों का तो कहीं 2 राज्यों का संयुक्त टास्क फोर्स बनाया गया है, और संयुक्त टास्क फोर्स के हमें बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं।
छत्तीसगढ़ | Aug 24, 2024 07:48 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ में 3 महिलाओं सहित 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कुल 19 लाख रुपये का था इनाम
तीनों माओवादियों के सिर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है। दो अन्य महिला नक्सलियों में पोडियाम सोमडी (25) और मड़कम आयते (35) के सिर पर दो-दो लाख रुपये का इनाम है।
छत्तीसगढ़ | Jul 25, 2024 08:11 pm IST -
आखिर चाहते क्या हैं नक्सली? 25 जुलाई को बिहार-झारखंड बंद, 28 जुलाई से 3 अगस्त तक 'शहीदी सप्ताह'
नक्सलियों के ऐलान को देखते हुए दोनों ही राज्यों में जहां पुलिस महकमे ने अलर्ट जारी किया है वहीं खुफिया विभाग ने भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
राष्ट्रीय | Jul 23, 2024 02:43 pm IST -
Advertisement
-
महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, इस साल 465 नक्सली कर चुके हैं समर्पण
क्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, मार्गों को काटना और नक्सली पर्चे लगाने जैसे कार्यों में शामिल होने का आरोप है।
छत्तीसगढ़ | Jul 11, 2024 09:19 pm IST -
सुकमा में पुलिस ने 5 नक्सलियों को पकड़ा, टिफिन बम सहित अन्य विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने पांच और नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ | Jul 07, 2024 12:59 pm IST -
Advertisement
-
धमतरी में नक्सली ढेर, शव के साथ SLR और माओवादी दस्तावेज बरामद
छत्तीसगढ़ के धमतरी में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया। गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब गश्ती दल मुहकोट-आमझर जंगल की घेराबंदी कर रहा था।
छत्तीसगढ़ | Jun 23, 2024 11:54 pm IST -
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को फिर मिली कामयाबी, 7 नक्सलियों को किया ढेर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठबेड़ में तीन जवान भी घायल हो गए हैं। हालांकि, घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।
छत्तीसगढ़ | Jun 08, 2024 11:03 am IST -
Advertisement
-
आठ नक्सलियों का आत्मसमर्पण, इनमें से चार के सिर पर था पांच लाख का ईनाम
आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें कथित तौर पर सड़कें काटने, माओवादी पर्चे और पोस्टर लगाने एवं सुरक्षाकर्मियों की जानकारी प्राप्त करने और माओवादियों के लिए अवैध उगाही करने का काम सौंपा गया था।
छत्तीसगढ़ | Jun 02, 2024 08:51 pm IST -
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर नकेल, एक और इनामी माओवादी समेत 10 नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों में मिलिशिया कमांडर माड़वी बुस्का भी है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम है।
छत्तीसगढ़ | May 21, 2024 07:42 am IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कार्रवाई जारी, मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के जवान के गर्दन में लगी गोली
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान घायल हो गया। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से सटे जंगल में हुई। इस दौरान ओडिशा पुलिस का एक कर्मी घायल हो गया। घायल जवान को गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज किया गया।
छत्तीसगढ़ | May 20, 2024 11:12 am IST -
बीजापुर मुठभेड़ को स्थानीय लोगों ने बताया फर्जी, कहा- वो नक्सली नहीं थे, बल्कि...
बीजापुर जिले में मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सली मार गिराए गए, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह माओवादी नहीं थे। उन्होंने मुठभेड़ को फर्जी बताया, जबकि पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।
छत्तीसगढ़ | May 13, 2024 01:19 pm IST -
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर लगातार कार्रवाई जारी, मुठभेड़ में एक और नक्सली मारा गया
छत्तीसगढ़ के धमतरी और गरियाबंद जिलों की सीमा पर सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और आस-पास के इलाकों में अब भी तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़ | May 12, 2024 01:21 pm IST -
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कार्रवाई, 4 महीने में मारे गए 80 नक्सल, 125 गिरफ्तार, 150 ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक कम से कम 80 नक्सली मारे गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2004-14 की तुलना में 2014-23 में देश में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत की गिरावट आई है।
छत्तीसगढ़ | Apr 18, 2024 07:38 pm IST