NIFT
-
Stock Market Today: फार्मा और मेटल शेयरों में भारी गिरावट, सेंसेक्स में 218 और निफ्टी 82 अंक घटकर बंद
शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है, फार्मा, मेटल, रियल्टी और मेटल शेयरों में भारी गिरावट की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स 217.86 प्वाइंट की गिरावट के साथ 36323.77 पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 82.05 प्वाइंट घटकर 10936.85 पर बंद हुआ।
बाजार | Jul 16, 2018 03:58 pm IST -
Stock Market Today: HUL के नतीजों से पहले शेयर बाजार पर दबाव, निफ्टी 11000 के नीचे फिसला
Stock Market Today: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के जून तिमाही नतीजों से पहले आज शेयर बाजार में हल्की नरमी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स मजबूती के बाद हल्का कमजोर हो गया है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी नरमी के साथ ट्रेड हो रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 25.79 प्वाइंट की नरमी के साथ 36515.84 पर ट्रेड हो रहा है जबकि निफ्टी 21.35 प्वाइंट घटकर 10997.55 पर कारोबार कर रहा है
बाजार | Jul 16, 2018 09:34 am IST -
Advertisement
-
हफ्ते के आखिरी दिन भी बाजारों में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 165 और निफ्टी 30 अंक ऊपर
गुरुवार को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को भी शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है।
बाजार | Jul 13, 2018 10:44 am IST -
Sensex at Record High: सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद, रिलायंस इंडस्ट्री ने रचा इतिहास
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने नया इतिहास लिखा है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 282.48 प्वाइंट की तेजी के साथ 36548.41 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 36699.53 के ऊपरी स्तर को छुआ जो अबतक की रिकॉर्ड ऊंचाई है। सेंसेक्स के साथ आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जोरदार उछाल देखने क मिला है, निफ्टी 74.90 प्वाइंट की बढ़त के साथ 11023.20 के स्तर पर बंद हुआ है।
बाजार | Jul 12, 2018 04:10 pm IST -
Advertisement
-
Stock market Today: सेंसेक्स 36700 के करीब पहुंचा, निफ्टी भी इतिहास बनाने के करीब
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स 36700 के करीब है। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्स ने 36999.53 का उच्चतम स्तर को छू लिया है। फिलहाल सेंसेक्स 390 अंकों की तेजी के साथ 36655 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जोरदार उछाल देखा जा रहा है, निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में ही 11025 की ऊंचाई को छुआ है, फिलहाल निफ्टी में 76.85 प्वाइंट की तेजी है।
बाजार | Jul 12, 2018 12:21 pm IST -
Stock market Today: सेंसेक्स 36265 पर बंद, TCS और रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचे
Stock market Today: बुधवार को शेयर बाजार में सबसे बड़ी कंपनियों का बोलबाला रहा, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्री जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई तेजी की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ बंद होने में कामयाब रहा। हालांकि बड़ी कंपनियों को छोड़ बाजार में अधिकतर कंपनियों में नरमी देखने को मिली है। सेंसेक्स 26.31 प्वाइंट की हल्की बढ़त के साथ 36265.93 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो वह 1.05 प्वाइंट की मामूली बढ़त के साथ 10948.30 पर बंद हुआ।
बाजार | Jul 11, 2018 04:14 pm IST -
Advertisement
-
TCS के नतीजों के बाद IT सेक्टर ने दिया बाजार को सहारा, सेंसेक्स रिकवर होकर 36300 के करीब पहुंचा
नरमी के साथ शुरुआत के बाद अब आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अब रिकवरी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी निचले स्तर से रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल सेंसेक्स करीब 55 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36295 के ऊपर और निफ्टी 17 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10964 पर कारोबार कर रहा है।
बाजार | Jul 11, 2018 10:10 am IST -
सेंसेक्स नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंचा, निफ्टी में भी जोरदार उछाल
शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों के जून तिमाही नतीजों से पहले बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही जिस वजह से बाजार नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 304.90 प्वाइंट की जोरदार तेजी के साथ 36239.62 पर बंद हुआ जो सेंसेक्स का अबतक का दूसरा सबसे बड़ा क्लोजिंग स्तर है। निफ्टी की बात करें तो वह भी 94.35 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10947.25 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स ने आज दिन के कारोबार में 36274.33 और निफ्टी ने 10956.90 का ऊपरी स्तर छुआ है
बाजार | Jul 10, 2018 03:56 pm IST -
Advertisement
-
सेंसेक्स 5 महीने की नई ऊंचाई 36000 के पार पहुंचा, TCS के नतीजों से पहले आईटी इंडेक्स मजबूत
देश की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के जून तिमाही नतीजों से पहले आज शेयर बाजार में खरीदारी देखी जा रही है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 5 महीने की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, मंगलवार को सेंसेक्स ने एक बार फिर से 36000 के स्तर को पार किया है जो 31 जनवरी के बाद सबसे ऊपरी स्तर है, निफ्टी की बात करें तो वह भी 10900 के करीब कारोबार कर रहा है।
बाजार | Jul 10, 2018 09:47 am IST -
सेंसेक्स 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद, तिमाही नतीजों से पहले बाजार में लौटी खरीदारी
जून तिमाही के नतीजों से पहले शेयर बाजार में खरीदारी की शुरुआत हो चुकी है, सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स ने दिन के कारोबार में 35977.37 का ऊपरी स्तर छुआ और बाद में 276.86 प्वाइंट की मजबूती के साथ 35934.72 के स्तर पर बंद हुआ जो 31 जनवरी के बाद सबसे ऊपरी क्लोजिंग है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो उसने भी 10860.35 का ऊपरी स्तर छुआ और 80.25 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10852.90 पर बंद हुआ।
बाजार | Jul 09, 2018 03:55 pm IST -
Advertisement
-
Stock Market Today: करीब 2 महीने की ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, रुपए में भी जोरदार उछाल
शेयर बाजार ने जुलाई के दूसरे कारोबारी हफ्ते की शुरुआत जोरदार मजबूती के साथ की है, शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में उछाल देखा जा रहा है, सेंसेक्स ने 35931.09 का ऊपरी स्तर छुआ है जो 15 मई के बाद सबसे ऊपरी स्तर है। फिलहाल सेंसेक्स 191.95 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35849.81 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो उसने भी शुरुआती कारोबार में 10844.70 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 54.05 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10826.70 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | Jul 09, 2018 09:37 am IST -
Share market closing: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 83 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी में आई 22 अंक की तेजी
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच आज सेंसेक्स 83 अंक चढ़कर 35,657.86 पर बंद हुआ। मुख्य रूप से वाहन, रियल्टी, पूंजीगत सामान और ऊर्जा कंपनियों के शेयर लाभ में रहे।
बाजार | Jul 06, 2018 05:31 pm IST -
Advertisement
-
हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 120 और निफ्टी 40 अंक ऊपर, डेन और हाथवे के शेेेेयर टूटेे
चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर के बीच हफ्ते के आखिरी दिन बाजार ने सधी शुरुआत की है। आज देश के दोनों प्रमुख बाजार बीएसई और एनएसई की शुरुआत तेजी के साथ हुई।
बाजार | Jul 06, 2018 11:06 am IST -
Stock Market Today: बढ़त के साथ खुलने के बाद स्थिर हुआ बाजार, AGM से पहले रिलायंस में तेजी
बुधवार को शानदार बढ़त के बाद आज गुरुवार को भी भारतीय शयेर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार स्थिर हो चुका है, फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी मामूली बढ़त है। सेंसेक्स करीब 5 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35650 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 10770 पर ट्रेड हो रहा है।
बिज़नेस | Jul 05, 2018 09:47 am IST -
Advertisement
-
खरीफ MSP बढ़ने से शेयर बाजार में छायी ‘हरियाली’, सेंसेक्स 266 प्वाइंट बढ़कर बंद
बुधवार को केंद्र सरकार की तरफ से खरीफ फसलों के लिए समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली जिस वजह से बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 266.40 प्वाइंट की तेजी के साथ 35645.40 पर बंद हुआ जो 22 जून के बाद सबसे ऊपरी क्लोजिंग स्तर है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो वह भी 70 प्वाइंट की तेजी के साथ 10769.90 पर बंद हुआ है।
बाजार | Jul 04, 2018 04:20 pm IST -
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35400 और निप्टी 10700 के ऊपर
जुलाई के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की है। बाजार में लिस्ट सबसे बड़ी कंपनियों के इंडेक्स यानि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, फिलहाल सेंसेक्स करीब 26 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35400 के ऊपर ट्रेड हो रहा है वहीं निफ्टी भी करीब 5 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10705 के करीब है
बाजार | Jul 04, 2018 09:33 am IST -
Advertisement
-
लोकसभा चुनाव से बदलेगी बाजार की चाल, सरकार दे आम चुनाव से पहले लोकलुभावन खर्च सीमित करने पर ध्यान
देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरे रहने की संभावना है। नोमुरा की एक रिपोर्ट के अनुसार इस राजनीति की अस्पष्टता के चलते निकट अवधि में शेयरों का मूल्यांकन सीमित ही रह सकता है।
बिज़नेस | Jul 03, 2018 06:32 pm IST -
सेंसेक्स 159 प्वाइंट घटकर बंद, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली
अंतरराष्ट्रीय शयेर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों की वजह से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स 159.07 प्वाइंट घटकर 35264.41 और निफ्टी 57 प्वाइंट घटकर 10657.30 पर बंद हुआ है। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 35106.57 और निफ्टी ने 10604.65 का निचला स्तर छुआ है।
बाजार | Jul 02, 2018 04:08 pm IST -
सेंसेक्स में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट, लेकिन ऑटो कंपनियों के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
जुलाई के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, फिलहाल सेंसेक्स 131.53 प्वाइंट घटकर 35291.95 और निफ्टी 41.10 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10673.20 पर कारोबार कर रहा है।
बिज़नेस | Jul 02, 2018 09:36 am IST -
मानसून से लौटी शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 386 अंक उछलकर 35,423 पर हुआ बंद
मानसून के तय समय से पहले ही पूरे देश में पहुंचने की खबर के साथ ही शेयर बाजारों में तेजी लौट आई। शुक्रवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 385.84 अंकों की तेजी के साथ 35,423.48 पर और निफ्टी 125.20 अंकों की तेजी के साथ 10,714.30 पर बंद हुआ।
बाजार | Jun 29, 2018 06:06 pm IST