पहलगाम में आंतकी हमले और लोगों के सामूहिक नरसंहार की घटना में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा सबूत मिला है। आतंकी घटना में शामिल हाशिम मूसा पाक सेना का पैरा कमांडो निकला है।
Live: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने LoC पर गोलीबारी की है जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। वहीं, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम मोदी से मिलने जा रहे हैं।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की ओर से कड़े एक्शन का डर सता रहा है। पाकिस्तान ने LoC पर सेना की तादाद बढ़ा दी है और जवानों को बंकर के अंदर रहने को कहा है।
पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान ट्रेन हाइजैक हमले में मारे गए लोगों को लेकर नया आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि BLA द्वारा मारे गए 26 बंधकों में से 18 सैनिक और अर्धसैनिक बलों के कर्मी हैं।
पाकिस्तान में मंगलवार को बलूच आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने कहा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। तो वहीं बीएलए का दावा है कि उसने 154 लोगों को अबतक बंधक बना रखा है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 23 आतंकवादी मारे गए, जबकि 18 सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हुई। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष लगातार जारी है।
पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान के पकतीका प्रांत में 46 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस हमले के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी?
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व चीफ फैज हमीद को बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था। अब हमीद के बाद पाकिस्तानी सेना के तीन रिटायर अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पाकिस्तानी सेना पीओके में कैंप लगाकर आतंक और घुसपैठ की ट्रेनिंग दे रही है। पाक सेना की लोगों ट्रेनिंग की तस्वीरें भी सामने आई है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को विस्तार से।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर हर भारतीय मजे ले रहा है। दरअसल वीडियो कुछ लोग पाकिस्तानी सेना की वर्दी पहनकर एक शादी में फुट-स्टॉम्पिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना की 2 गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया और कम से कम 14 सैनिकों की जान ले ली।
पाकिस्तान ने जिन आतंकवादियों को भारत को चोट पहुंचाने के लिए पाला था, आज उन्होंने ही उसे बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।
पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान एक बार फिर सिर उठाने लगा है और इसी कड़ी में आतंकी संगठन के एक आत्मघाती हमलावर ने बन्नू जिले में 9 पाकिस्तानी सैनिकों की जान ले ली।
भारत हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाता है और उस जंग में अपने प्राण न्यौछावर करके भी देश की अस्मिता को अक्षुण्ण रखने वाले बहादुर सैनिको को याद करता है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये भिड़ंत कोहट जिले में दर्दा आदम खेक इलाके में सन्नीखेल तथा अखोरवाल जनजातियों के बीच हुई।
आर्मी का कहना है कि सेना के मुख्यालय से लेकर कोर कमांडर के घर पर हुए हमले के पीछे इमरान खान का हाथ है।
इमरान के खिलाफ जहां 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, वहीं बुशरा 2 मामलों, तोशाखाना और अल कादिर ट्रस्ट, में नामजद हैं।
आर्मी कोर कमांडर के घर पर हुए हमले की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं जिनमें लोग जमकर तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चमन जिले में सीमा के निकट रविवार को अफगान बलों की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम छह पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपने ऊपर हुए हमले के बाद देश की आर्मी पर पहले से भी ज्यादा हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। आर्मी ने इमरान के आरोपो पर पलटवार करते हुए कहा है कि फौज को बदनाम करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़