PEOPLE DEAD
-
जापान में स्वास्थ्य बेहतर करने की चाह में टॉनिक पीने से 5 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा पड़े बीमार
जापान में बेहतर स्वास्थ्य पाने की चाहत में काफी संख्या में लोग स्वास्थ्यवर्धक टॉनिक का उपयोग कर रहे थे। एक हफ्ते में स्वास्थ्य वर्धक टॉनिक पीने वाले 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
यूरोप | Mar 29, 2024 05:32 pm IST -
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत, कोयले की खदान ढही
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पहला हादसा पिकअप के नियंत्रण खो देने से हुआ, जिसके बाद वह पहाड़ी से टकराकर खाईं में गिर गई। इससे 2 बच्चों और 5 महिलाओं समेत उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। दूसरे हादसे में कोयले की खदान ठहने से 4 लोगों की मौत हुई।
एशिया | Mar 29, 2024 04:25 pm IST -
इजरायल ने सीरिया के अलेप्पो में किया भीषण हवाई हमला, 38 लोगों की मौत
इजरायल ने सीरिया के कई ठिकानों पर भयंकर एयरस्ट्राइक करके तबाही मचा दी है। सीरिया के अनुसार अलेप्पो में इजरायल ने कई ठिकानों को मिसाइल हमलों से उड़ा दिया है। इसमें 38 लोग मारे गए हैं। साथ ही संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
अमेरिका | Mar 29, 2024 03:45 pm IST -
अमेरिका के इलिनोइस में जमकर हुई चाकूबाजी, 4 लोगों की मौत और 7 हुए घायल
अमेरिका के इलिनोइस में एक व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे पूरे इलाके में खलबली मच गई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हैं।
अन्य देश | Mar 28, 2024 10:49 am IST -
ग्वादर पोर्ट के बाद अब आतंकवादी हमले से थर्राया पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, 2 लोगों की मौत और 22 घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घातक आतंकी हमला हुआ है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और 22 घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान पर 2 दिनों में हुआ यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट को आतंकियों ने निशाना बनाया था, जिसमें दो पाक सैनिकों की मौत हो गई थी।
एशिया | Mar 21, 2024 04:50 pm IST -
पाकिस्तान में कोयले की खदान में घातक गैस विस्फोट, हादसे में मारे गए 12 श्रमिक
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोयले की खदान में घातक गैस विस्फोट हुआ है। इसमें कम से कम 12 श्रमिकों की मौत हुई है। खदान धंसने के वक्त मौके पर 20 खनिक मौजूद थे। इनमें से 8 लोगों को बचा लिया गया है।
एशिया | Mar 20, 2024 04:27 pm IST -
अफगानिस्तान में मोटरसाइकिल से टक्कर में चकनाचूर हुई बस , 21 यात्रियों की मौत और 38 लोग घायल
अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक मोटरसाइकिल और बस की टक्कर में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस दुर्घटना में 38 बस यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बनी है।
एशिया | Mar 17, 2024 02:46 pm IST -
तुर्की तट के करीब डूबी प्रवासियों को ले जा रही नौका, कम से कम 16 लोगों की मौत
तुर्की के तट के करीब एक नौका डूब जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। नौका में काफी संख्या में सवार होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, जिनके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
एशिया | Mar 15, 2024 07:06 pm IST -
इंडोनेशिया में सुलावेसी द्वीप के पास पलटी मछुआरों की नाव, 2 लोगों की मौत और 24 लापता
इंडोनेशिया में मछुवारों से भरी नाव पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने जा रहे मछुआरों की नाव सुलावेसी द्वीप के पास अचानक समुद्र की लहरों की चपेट में आ गई। इसमें सवार 37 लोग समुद्र में डूबने लगे। 11 लोगों को बचावकर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया। जबकि 24 लोग लापता हैं।
एशिया | Mar 13, 2024 03:42 pm IST -
इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के बाद हुआ भूस्खलन, 19 लोगों की मौत और कई लापता
इंडोनेशिया में भारी बारिश और भूस्खलन ने हाहाकार मचा दिया है। बारिश के कारण औई बाढ़ और भूस्खलन के चलते सुमात्रा द्वीप के कई हिस्से ढह गए हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत की खबर आ रही है। मौतों की संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका है।
अन्य देश | Mar 10, 2024 10:44 am IST -
अमेरिका के टेक्सास में फिर हवाई दुर्घटना का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, 3 लोगों की मौत
अमेरिका के टेक्सास में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें 3 लोग मारे गए हैं। हेलीकॉप्टर में कुल 4 लोग सवार थे। चौथे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
अमेरिका | Mar 09, 2024 11:36 am IST -
नेपाल के बागमती प्रांत में हुआ भीषण हादसा, त्रिशूली नदी में बस गिरने से 7 लोगों की मौत
नेपाल के बागमती प्रांत में दर्दनाक बस हादसा हुआ है। इसमें शुरुआती जानकारी के अनुसार कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है और 30 से ज्यादा घायल हैं। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
एशिया | Mar 06, 2024 08:03 pm IST -
पाकिस्तान के इन इलाकों में 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, भूस्खलन से खैबर पख्तूनख्वा में 37 लोगों की मौत
पाकिस्तान में पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण कई पर्यटक फंस गए थे। पाकिस्तान में इस साल सर्दियों की बारिश में देरी देखी गई है, जो नवंबर के बजाय फरवरी में शुरू हुई। यहां हर साल मानसून के साथ-साथ सर्दियों की बारिश से भी नुकसान होता है।
एशिया | Mar 03, 2024 06:57 pm IST -
यूक्रेन के ओडेसा में रूसी सेना ने कर दिया घातक ड्रोन हमला, एयरस्ट्राइक में मारे गए कम से कम 3 लोग
रूसी सेना ने यूक्रेन के ओडेसा शहर पर भीषण ड्रोन हमला किया है। यह हमला एक बहुमंजली इमारत को निशाना बनाकर किया गया है। यूक्रेन के दावे के अनुसार इस हमले में 3 वर्ष के एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का आरोप है कि रूसी सेना नागरिकों से युद्ध कर रही है।
यूरोप | Mar 02, 2024 05:24 pm IST -
खून का प्यासा हुआ जर्मनी का एक सैनिक, बच्चे समेत 4 लोगों को गोलियों से भून डाला
जर्मनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक सैनिक कुछ लोगों पर गोलीबारी करने लगा। गोली चलते देख लोगों के बीच भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक सैनिक ने 1 बच्चे समेत 4 लोगों को मौत के घाट उतार चुका था। बाद में उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
यूरोप | Mar 01, 2024 07:42 pm IST -
गाजा में 104 नागरिकों की मौत पर भड़के फिलिस्तीनी राष्ट्रपति, नरसंहार बताने पर इजरायल ने दिया ये जवाब
गाजा में बीते 24 घंटे में 104 नागरिकों की मौत पर फिलिस्तीन भड़क उठा है। फिलिस्तीन ने इसे इजरायली सेना की ओर से किया गया नरसंहार बताया है। वहीं इजरायली सेना का इस मद में अलग दावा है। आइडीएफ का कहना है कि सहायता का इंतजार कर रहे लोगों की मौत कुचलने की वजह से हुई है।
अन्य देश | Mar 01, 2024 03:56 pm IST -
रफ्तार ने थाम दी जिंदगी की दौड़, पाकिस्तान में खाई में बस गिरने से 10 लोगों की मौत
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीषण बस हादसे की खबर सामने आ रही है, जिसमें खाई में बस गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कइयों की हालत गंभीर बनी है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है।
एशिया | Feb 28, 2024 05:01 pm IST -
चीन के गुआंगझोऊ में पुल से टकराया कंटेनर जहाज, हादसे में 2 लोगों की मौत
चीन में एक कंटेनर जहाज पुल से टकरा गया। इससे पुल का एक हिस्सा टूटकर पानी में गिर गया। जिस वक्त कंटेनर जहाज पुल से टकराया उस दौरान पुल के ऊपर से एक बस गुजर रही थी। ब्रिज टूटने के कारण वह बस भी नदी में गिर गई। उसमें सवारों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो पा रही। बचाव दल जुटे हैं।
एशिया | Feb 22, 2024 04:32 pm IST -
दक्षिणी गाजा शहर पर इजरायल ने किया भीषण हवाई हमला, चपेट में आए 13 लोगों की मौत
इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा शहर में फिर ताबड़तोड़ हवाई हमला किया है। इसमें कम से कम 13 लोग मारे गए हैं। गाजा में मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच फिर से गाजा में युद्ध विराम की मांग उठने लगी है। मगर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध विराम को इनकार कर दिया है।
अन्य देश | Feb 08, 2024 08:35 pm IST -
रूस के कब्जे वाले लुहांस्क में बेकरी हाउस पर हुआ भीषण हवाई हमला, 28 लोगों की मौत से थर्राया इलाका
रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी इलाके लुहांस्क में एक बेकरी पर हुए भीषण हवाई हमले में 28 लोगों की मौत से खलबली मच गई है। रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने अमेरिकी हथियारों से हमला किया है। वहीं यूक्रेन के अधिकारियों की ओर से अभी इस पर कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
यूरोप | Feb 04, 2024 06:30 pm IST