PUNJAB
-
जालंधर में बनेगा गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र, ₹10 करोड़ की 9 एकड़ से ज्यादा जमीन केंद्र के नाम
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि रविदास बाणी अध्ययन केंद्र देश भर में अपने आप में एक अनूठी पहल होगी। गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और विचारधारा को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 9 एकड़ से अधिक भूमि आबंटित कर दी है।
पंजाब | Jan 29, 2026 10:00 pm IST -
पंजाब में नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने पकड़ी करीब 43 किलो हेरोइन, 2 गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 42.983 किलो हेरोइन, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
पंजाब | Jan 29, 2026 11:54 am IST -
Advertisement
-
पंजाब: सरकारी स्कूलों को समर्थन, शिक्षा मंत्री बोले- 'यह शिक्षा क्रांति पर अभिभावकों के बढ़ते भरोसे का प्रमाण'
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल ऑफ एमिनेंस और रेजिडेंशियल स्कूलों में 20 हजार सीटों के लिए 2 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। यह सरकारी स्कूल शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
पंजाब | Jan 28, 2026 11:51 pm IST -
पीएम मोदी का मिशन पंजाब: 1 फरवरी को करेंगे दौरा, डेरा सचखंड बल्लां क्यों बना सियासी अखाड़ा?
दिसंबर महीने में डेरा प्रमुख निरंजन दास ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें 1 फरवरी को गुरु रविदास के गुरुपर्व समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।
पंजाब | Jan 27, 2026 08:26 pm IST -
Advertisement
-
पटियाला: हेड कांस्टेबल की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार, थोड़ी सी रकम को लेकर 5-6 हमलावरों ने चाकू से किया था वार
पटियाला पुलिस ने हेड कांस्टेबल की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि 5-6 हमलावरों ने हेड कांस्टेबल की चाकू से मारकर हत्या की थी।
पंजाब | Jan 26, 2026 05:40 pm IST -
कभी रिजेक्शन पर रिजेक्शन का किया सामना, अब पंजाबी इंडस्ट्री की बनी जान, खुद के खर्चे पर बना चुकी है सुपरहिट गाना
आज हम आपको टीवी टाउन की उस हसीना के बारे में बताते हैं, जिन्होंने लंबे समय तक रिजेक्शन का सामना किया और अब पंजाबी सिनेमा की क्वीन बन चुकी हैं। यही नहीं, अब ये एक जानी-मानी प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं और अपने खर्चे में सुपरहिट गाना भी दे चुकी हैं।
बॉलीवुड | Jan 26, 2026 04:29 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब के औद्योगिक विकास को मिली मजबूती, स्टील सेक्टर में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया है कि, 'प्रस्तावित निवेश पंजाब के मिश्रित धातु तथा विशेष स्टील इकोसिस्टम को भी बड़े पैमाने पर मजबूत करेगा।'
पंजाब | Jan 25, 2026 01:08 pm IST -
पंजाब: फतेहगढ़ साहिब की रेलवे लाइन पर धमाके में 12 फीट का हिस्सा उड़ा, मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रेलवे लाइन पर धमाके में 12 फीट का हिस्सा उड़ गया है। इस घटना में मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया।
पंजाब | Jan 24, 2026 12:47 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब में हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज, CM मान ने लॉन्च की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना
पंजाब में अब बिना किसी रिस्ट्रिक्शन, बिना किसी शर्त के 3 करोड़ पंजाबियों को 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कार्ड मिलेगा। 65 लाख परिवारों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। अमीर हो या गरीब, प्राइवेट नौकरी हो या सरकारी, पंजाब में बड़ी से बड़ी बीमारी अब किसी को भारी नहीं पड़ेगी।
पंजाब | Jan 23, 2026 07:31 pm IST -
पंजाब सरकार की नई हेल्थ स्कीम: अब हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
पंजाब सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देने वाली नई स्वास्थ्य योजना लागू कर दी है। इस योजना के तहत अब पंजाब के हर परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के नाम से शुरू की गई इस स्कीम का ऐलान मोहाली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया।
बिज़नेस | Jan 22, 2026 02:20 pm IST -
Advertisement
-
पटियालाः एनकाउंटर में घायल हुआ कुख्यात बदमाश, पुलिस पर की कई राउंड फायरिंग
पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पटियाला में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई और वह घायल हो गया।
पंजाब | Jan 21, 2026 04:29 pm IST -
पाकिस्तान से जुड़े अवैध हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़, पंजाब पुलिस ने ऐसे पाई कामयाबी
पाकिस्तानी स्मगलर्स से जुड़े सीमा पार के अवैध हथियार मॉड्यूल का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानें ये पूरा मामला क्या है।
पंजाब | Jan 21, 2026 02:48 pm IST -
Advertisement
-
गैंगस्टर्स के खिलाफ युद्ध! 2,000 से ज्यादा पुलिस टीमें, 12,000 पुलिसकर्मी...'ऑपरेशन प्रहार' से मची खलबली
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर्स के खिलाफ एक तरह से युद्ध का ऐलान कर दिया है। राज्य में ऑपरेशन प्रहार से अपराधियों में खलबली मच गई है। 2 हजार से ज्यादा पुलिस टीमें और 12 हजार पुलिसकर्मी इस ऑपरेशन में शामिल हैं।
पंजाब | Jan 20, 2026 11:11 pm IST -
पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर मनी प्रिंस एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान पुलिस मुठभेड़ में मनी प्रिंस सूरमा मारा गया। बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाई। हालांकि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।
पंजाब | Jan 20, 2026 07:40 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब के 5 बड़े बस टर्मिनल होंगे आधुनिक, PPP मॉडल से होगा कायाकल्प: लालजीत सिंह भुल्लर
पंजाब सरकार ने लुधियाना, जालंधर, संगरूर, पटियाला और बठिंडा के बस टर्मिनलों को PPP मॉडल से आधुनिक बनाने की मंजूरी दी है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, इससे यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी, अंतर-राज्यीय संपर्क मजबूत होगा और सभी वर्गों की यात्रा अधिक सुगम बनेगी।
पंजाब | Jan 20, 2026 11:46 am IST -
पूर्व सीएम चन्नी के बयान पर कांग्रेस में कलह, 23 जनवरी को हाईकमान मीटिंग में उठ सकता है मुद्दा
चन्नी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी जाति या समुदाय के खिलाफ बयान नहीं दिया। हालांकि, यह मुद्दा 23 जनवरी को पंजाब कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस हाईकमान की बैठक में उठाया जा सकता है।
पंजाब | Jan 19, 2026 11:54 pm IST -
Advertisement
-
PNB के नेट प्रॉफिट में 13% की बढ़ोतरी, नया 52 वीक हाई टच करने के बाद बुरी तरह टूटे शेयर
पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज से होने वाली आय भी 31,340 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,231 करोड़ रुपये हो गई।
बाजार | Jan 19, 2026 04:52 pm IST -
पंजाब: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े जबरन वसूली गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी बरामद
गैंग्सटर गोल्डी बराड़ से जुड़े जबरन वसूली गिरोह के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। 10 लोगों के गिरफ्तार करने के साथ ही दो ऑस्ट्रियन ग्लॉक पिस्तौल और 12 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।
पंजाब | Jan 18, 2026 11:34 pm IST -
पंजाब: अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के सरोवर में मुस्लिम युवक ने धोए हाथ और किया कुल्ला, VIDEO वायरल, लोगों में गुस्सा
पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के सरोवर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक मुस्लिम युवक ने हाथ धोए और कुल्ला किया। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है।
पंजाब | Jan 17, 2026 02:27 pm IST -
कबड्डी प्रमोटर की हत्या के मामले में बड़ा मोड़, पुलिस एनकाउंटर में शूटर की मौत, जानें पूरी कहानी
कबड्डी प्रमोटर राणा बालाचौरिया हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। पुलिस हिरासत से भागे शूटर करन पाठक की मोहाली में पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई।
पंजाब | Jan 17, 2026 12:36 pm IST