PUNJAB
-
अमृतसर: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 तस्कर पकड़ाए
पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों के आईएसआई के गुर्गों के साथ सीधे संबंध थे। हथियारों की यह खेप गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के सहयोगी को पहुंचाई जानी थी।
पंजाब | Jul 27, 2025 12:17 pm IST -
अकाल तख्त ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को किया तलब, श्रीनगर कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर मांगी सफाई
अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने शनिवार को पंजाब के मंत्री हरजोत सिंह बैंस को श्रीनगर में नौवें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर एक अगस्त को पांच 'सिंह साहिबान' (उच्च पुजारियों) के समक्ष पेश होने को कहा।
पंजाब | Jul 26, 2025 10:50 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब कैबिनट का बड़ा फैसला, नकली बीजों की बिक्री करने पर लगेगा 50 लाख तक जुर्माना; जमानत भी नहीं मिलेगी
पंजाब मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को नकली बीजों की बिक्री को गैर-जमानती अपराध बनाने के लिए बीज (पंजाब संशोधन) विधेयक 2025 पेश करने को मंज़ूरी दे दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।
पंजाब | Jul 25, 2025 11:47 pm IST -
पंजाब के अमृतसर में हथियारों की तस्करी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
पंजाब पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग अभियानों में सीमा पार हथियारों की तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से आठ अवैध हथियार भी जब्त किए।
पंजाब | Jul 24, 2025 12:01 am IST -
Advertisement
-
PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की जरूरी सूचना, ये काम नहीं किया तो खाते पर लग सकता है प्रतिबंध
पंजाब नेशनल बैंक ने एक बयान में कहा कि केवाईसी अपडेट कराना सिर्फ उन ग्राहकों के लिए जरूरी है, जिनके बैंक खातों का केवाईसी अपडेट 30 जून, 2025 तक होना है।
फायदे की खबर | Jul 23, 2025 07:38 pm IST -
पंजाब कैबिनेट ने ‘लैंड पूलिंग’ पॉलिसी में संशोधन को दी मंजूरी, सरकार नहीं छीनेगी किसी की जमीन
पंजाब मंत्रिमंडल ने मंगलवार को ‘लैंड पूलिंग’ नीति में संशोधन को मंजूरी दे दी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योजना के खिलाफ कथित दुष्प्रचार करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की।
पंजाब | Jul 22, 2025 06:02 pm IST -
Advertisement
-
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी के साथ पंजाब पुलिस का एनकाउंटर, 5 राउंड की फायरिंग में आरोपी घायल
मुठभेड़ में घायल हुए बीकेआई सदस्य की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी के रूप में हुई है। वह पाकिस्तानी आतंकी रिंदा के निर्देशों पर काम कर रहा था और आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
पंजाब | Jul 21, 2025 04:35 pm IST -
पंजाब में AAP को राहत, कैसे इस्तीफा वापसी लेने को राजी हुई अनमोल गगन मान? जानिए इनसाइड स्टोरी
अनमोल गगन मान से आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने मुलाकात की और पार्टी व क्षेत्र के लिए काम जारी रखने का आग्रह किया। इस मुलाकात के बाद अनमोल गगन मान अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए राजी हो गईं।
पंजाब | Jul 20, 2025 08:26 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब में धार्मिक ग्रंथों के अपमान पर आजीवन कारावास तक की सजा, विधानसभा में विधेयक पेश
मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में एक बेअदबी विरोधी विधेयक पेश किया था, जिसमें धार्मिक ग्रंथों का अनादर करने वाले कृत्यों के लिए आजीवन कारावास तक की सज़ा का प्रावधान है।
पंजाब | Jul 20, 2025 10:19 am IST -
पंजाब में AAP को झटका, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, राजनीति से संन्यास का किया ऐलान
अनमोल गगन मान राजनीति में आने से पहले पंजाब की नामी गायिका भी रह चुकी हैं। अनमोल गगन ने फेसबुक पर लिखा कि "भारी मन से मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। स्पीकर साहब को निवेदन है कि विधायक पद से दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए।
पंजाब | Jul 19, 2025 04:40 pm IST -
Advertisement
-
ड्रग्स की अवैध बिक्री पर ED का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़, लुधियाना समेत 4 जगहों पर छापेमारी
ED पंजाब में 22 निजी नशा मुक्ति केंद्रों द्वारा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई में चार स्थानों पर तलाशी ले रही है।
पंजाब | Jul 18, 2025 02:40 pm IST -
सेना का जवान निकला ISI का जासूस, फिरोजपुर जेल से जुड़ा कनेक्शन भी आया सामने
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध होने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
पंजाब | Jul 17, 2025 09:23 am IST -
Advertisement
-
114 साल के एथलीट फौजा सिंह की जान लेने वाला निकला NRI, जालंधर पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाई गुत्थी
जालंधर पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को सुलझा लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
पंजाब | Jul 16, 2025 10:48 am IST -
पंजाबः धर्मग्रंथों की बेअदबी के लिए आजीवन कारावास की सजा वाला विधेयक विधानसभा की प्रवर समिति को भेजा गया
मुख्यमंत्री मान ने सोमवार को सदन में बेअदबी रोधी विधेयक पेश किया था जिसमें कहा गया था कि धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी में शामिल लोगों के लिए कड़ी सजा होनी चाहिए।
पंजाब | Jul 15, 2025 06:21 pm IST -
Advertisement
-
114 वर्षीय मैराथन रनर फौजा सिंह की मौत, जालंधर में सड़क दुर्घटना में गई जान, पीएम मोदी ने जताया दुख
114 वर्षीय मैराथन रनर फौजा सिंह की मौत हो गई है। पंजाब के जालंधर में एक सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।
पंजाब | Jul 15, 2025 11:52 am IST -
पंजाब: धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों की खैर नहीं, कैबिनेट ने बनाया उम्रकैद दिलाने वाला कानून
धार्मिक ग्रंथ से संबंधित बेअदबी का आरोपी पाए जाने पर न्यूनतम 10 साल की जेल का प्रस्ताव है, जिसे उम्रकैद तक बढ़ाया जा सकता है।
पंजाब | Jul 14, 2025 05:42 pm IST -
Advertisement
-
कार में खून के धब्बे किसी अनहोनी का संकेत तो नहीं? 4 दिनों से लापता कांस्टेबल सतिंदर सिंह की तलाश जारी
सतिंदर के परिवार ने बताया कि उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और उसे बताया था कि वह जल्द ही घर आ जाएगा। हालांकि, जब वह दो घंटे तक वापस नहीं लौटा और उसका फोन भी नहीं लग रहा था, तो परिवार चिंतित हो गया और पुलिस को सूचना दी गई।
पंजाब | Jul 13, 2025 06:33 pm IST -
FIR दर्ज हुई तो भड़के हरपाल सिंह चीमा, कहा- 'बीजेपी और कांग्रेस मिलकर काम कर रहे'
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात सोशल मीडिया हैंडलर, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब चीमा ने कांग्रेस-बीजेपी पर आरोप लगाए हैं।
पंजाब | Jul 12, 2025 07:11 pm IST -
'पंजाब में अब CISF की जरूरत नहीं', बोले भगवंत मान, सीएम ने बताया 10 लाख फ्री इलाज के लिए क्या डॉक्यूमेंट देने होंगे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों को 10 लाख रुपये तक फ्री में इलाज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी सुविधा 500 से ज्यादा निजी अस्पतालों में भी मिलेगी।
पंजाब | Jul 10, 2025 05:43 pm IST -
'बोरी में सड़ा आम है', बोलकर रोड पर फेंक दिया महिला का शव, लुधियाना में 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर बने डिवाडर पर 2 बाइक सवार अज्ञात युवकों ने एक महिला का शव बोरी में डालकर फेंक दिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने जब युवकों से बोरी के बारे में पूछा तो वो घबरा गए और जब बोरी को खोलकर चेक किया गया तो उसमें महिला का शव था।
पंजाब | Jul 10, 2025 04:45 pm IST