RAID
-
फेक क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लेह-लद्दाख में ED की पहली बार छापेमारी, जम्मू और सोनीपत से जुड़े तार
देश में फेक क्रिप्टोकरेंसी के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय इस पर लगाम लगाने के लिए लेह-लद्दाख समेत 6 जगहों पर छापेमारी कर रही है। जांच एजेंसी इस कारोबार में जुटे लोगों की तलाश में जुटी है।
जम्मू और कश्मीर | Aug 02, 2024, 10:10 AM IST -
लोकायुक्त अधिकारियों ने 12 अधिकारियों के यहां की छापेमारी, आय के अज्ञात सोर्स से जुड़ा है मामला
कर्नाटक के 50 से अधिक स्थानों पर लोकायुक्त अधिकारियों ने छापेमारी की है। यह छापेमारी 12 सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर की गई है। बता दें कि लोकायुक्तों ने अधिकारियों के आय के ज्ञात स्त्रोत से अधिक संपत्ति मामले में यह छापेमारी की है।
राष्ट्रीय | Jul 19, 2024, 10:55 AM IST -
बीड में इंस्पेक्टर निकला धन कुबेर, छापेमारी में मिली 1.08 करोड़ नकद, 72 लाख के गोल्ड बिस्किट और...
इंस्पेक्टर हरिभाऊ खाड़े के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारा। छापेमारी में पुलिसवाले के घर से करोड़ों रुपये और फ्लैट्स समेत अचल संपत्तियां बरामद हो चुके हैं।
महाराष्ट्र | May 17, 2024, 02:01 PM IST -
35 करोड़ 23 लाख के नोटों का पहाड़ बरामद, झारखंड के मंत्री का पीएस नौकर समेत गिरफ्तार
ईडी ने सोमवार को झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर 6 से अधिक जगहों पर छापेमारी की थी। इस रेड में कुल 35 करोड़ से भी ज्यादा रुपये बरामद किए गए हैं। इस रेड के बाद झारखंड सरकार के एक मंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
राजनीति | May 07, 2024, 12:17 PM IST -
कर्नाटक में बड़ी कार्रवाई, लोकायुक्त अधिकारियों ने एक साथ 60 जगहों पर डाली रेड
लोकायुक्त अधिकारी कर्नाटक के 13 जिलों में 60 जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। बेंगलुरु में पांच जगहों पर छापेमारी चल रही है।
राष्ट्रीय | Mar 27, 2024, 11:48 AM IST -
पुणे क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 1100 करोड़ का मेफेड्रोन ड्रग, हेरोइन-कोकीन से भी ज्यादा होता है नशा
पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दो दिनों में 600 किलो से ज्यादा की मेफेड्रोन ड्रग को जब्त किया है। इस ड्रग की कीमत 1100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
महाराष्ट्र | Feb 20, 2024, 08:19 PM IST -
MP के कई जिलों में ED की टीम ने की छापेमारी, करोड़ों के फर्जीवाड़े का मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शनिवार की रात कटनी और रीवा में दो शराब ठेकेदारों के आवास पर छापामार कार्रवाई की। दोनों ही ठेकेदारों ने 2016 में शराब ठेका लेने के दौरान फर्जी डीडी लगाई थी। इसी मामले में ईडी ने दोनों ठेकेदारों के घरों पर छापेमारी की है।
मध्य-प्रदेश | Jan 14, 2024, 01:41 PM IST -
खनन मामले में ईडी की रेड, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों से मिले विदेशी हथियार और 5 करोड़ कैश
इनोलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ ED ने छापेमारी की है। पूर्व विधायक और उनके कई सहयोगियों के ठिकानों से रेड के दौरान विदेश निर्मित हथियार, लगभग 300 कारतूस, पांच करोड़ रुपये नकद और 100 से अधिक शराब की बोतलें बरामद मिली हैं।
हरियाणा | Jan 05, 2024, 08:57 PM IST -
ISIS आतंकियों से संबंधों के संदेह में तुर्की में 32 प्रांतों में पड़ा बड़ा छापा, पकड़ में आए 304 संदिग्ध
तुर्की में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के संदिग्ध नेटवर्क का बड़े पैमाने पर भांडाफोड़ हुआ है। तुर्की पुलिस ने आइएस आतंकियों से संबंध होने के शक में देश भर के 32 प्रांतों में बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 304 ऐसे संदिग्धों को पकड़ा गया है, जिनके तार आइएस से जुड़े होने की आशंका है।
अन्य देश | Dec 22, 2023, 05:09 PM IST -
NIA ने चार राज्यों में PLFI के खिलाफ की ताबड़तोड़ छापेमारी, सेना की वर्दी सहित कई चौंकाने वाले सामान बरामद
एनआईए ने आज चार राज्यों में पीएलएफआई के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सेना की वर्दी सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए। इसके साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
राष्ट्रीय | Dec 15, 2023, 10:54 PM IST -
टेरर फंडिंग के मामले में साउथ कश्मीर में पांच ठिकानों पर छापे, जफर हुसैन भट से है ताल्लुक
जम्मू-कश्मीर पुलिस की SIA ने अनंतनाग में तीन और कुलगाम में दो जगहों पर छापेमारी की है। ये छापे पहलगाम के जफर हुसैन भट उर्फ खुर्शीद कश्मीरी से संबंधित ठिकानों पर मारे गए हैं। बताया गया है कि उसके खिलाफ इंटरपोल ने ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी किया हुआ है।
जम्मू और कश्मीर | Dec 14, 2023, 06:32 AM IST -
धीरज साहू के रांची वाले घर में हैं 40 कमरे, लग्जरी गाड़ियों का जखीरा; 7वें दिन भी रेड जारी-VIDEO
धीरज साहू के घर पर आज रेड का 7वां दिन है। अभी तक 351 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश बरामद हो चुका है। साहू के रांची वाले घर की तस्वीर सामने आई है, जिसमें कतारों में खड़ी लग्जरी गाड़ियों को देखा जा सकता है।
राजनीति | Dec 12, 2023, 12:27 PM IST -
ISIS आतंकी साजिश के मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 44 जगहों पर छापे
एनआईए महाराष्ट्र और कर्नाटक में ताबड़तोड़ छापे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी इन दोनों राज्यों मे 44 जगहों पर छापेमारी कर रही है।
राष्ट्रीय | Dec 09, 2023, 11:38 AM IST -
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 200 करोड़ कैश बरामद, नोटों की गिनती अभी भी जारी है
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के कई ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से आईटी विभाग की छापेमारी चल रही है। अभी तक 200 करोड़ का कैश बरामद हो चुकी है। वहीं नोटों की गिनती अभी भी जारी है। बता दें कि सांसद धीरज साहू के करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
राष्ट्रीय | Dec 08, 2023, 04:41 PM IST -
तमिलनाडु: प्रणव ज्वेलर्स पर ईडी ने की छापेमारी, रडार पर एक्टर प्रकाश राज
गोल्ड स्कीम के तहत मोटा रिटर्न देने का वादा करके लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी प्रणव ज्वेलर्स के द्वारा की गई है। ईडी की छापेमारी में इसका खुलासा हुआ है। वहीं इस कंपनी का विज्ञापन करने की वजह से एक्ट प्रकाश राज भी ईडी की रडार पर हैं।
राष्ट्रीय | Nov 23, 2023, 06:55 AM IST -
छापेमारी के दौरान ‘भगदड़’ मचने से युवक की मौत, चौकी प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस की छापेमारी के दौरान कथित तौर पर भगदड़ मचने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि परिजनों ने पुलिस की पिटाई से जान जाने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश | Nov 11, 2023, 07:58 AM IST -
राजस्थान: पेपर लीक मामले में डोटासरा के घर पहुंची ED, ओम प्रकाश हुडला के परिसरों पर भी छापे
आज ED की टीम राजस्थान में हुए पेपर लीक मामले की धन शोधन की जांच के सिलसिले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महवा विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के परिसरों पर छापे मारने पहुंची है।
राजस्थान | Oct 26, 2023, 12:30 PM IST -
पश्चिम बंगाल: राशन वितरण घोटाले में ममता के मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक के ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय ने ममता सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक के ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी राशन वितरण घोटाले की जांच के संबंध में की गई है। हाल ही में गिरफ्तार बकीबुर रहमान ममता सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिया का करीबी बताया जाता है।
पश्चिम बंगाल | Oct 26, 2023, 10:14 AM IST -
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े चावल घोटाला: ईडी ने बीजेपी नेता समेत 20 ठिकानों पर मारे छापे
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े चावल घोटाले के मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय ने राज्यभर में 20 ठिकानों पर छापे मारे हैं। ईडी की टीम ने दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा और बिलासपुर जिला के राइस मिलर्स पर छापे मारे हैं। इनमें भाजपा नेता गोपाल मोदी के घर भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ | Oct 20, 2023, 02:43 PM IST -
दिल्ली: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED की रेड जारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही तलाशी
प्रवर्तन निदेशालय की टीम मंगलवार की सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर पहुंची है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनके घर की तलाशी ली जा रही है। ईडी ने दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दायर एक एफआईआर के आधार पर अमानतुल्ला खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी।
दिल्ली | Oct 10, 2023, 01:13 PM IST