RUSSIA
-
Russia President Election 2024: रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज दूसरे दिन भी जारी है मतदान, जानें कब आएंगे नतीजे
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे दिन भी आज वोटिंग जारी है। पहले चरण को मतदान 15 से 17 मार्च तक के लिए है। 17 मार्च को रात 8 बजे पहले चरण की पोलिंग बंद हो जाएगी। इसके बाद 7 अप्रैल से दूसरे चरण का मतदान शुरू होगा। नतीजे 7 मई को घोषित किए जाएंगे।
यूरोप | Mar 16, 2024 01:53 pm IST -
किम ने चलाई पुतिन से गिफ्ट में मिली कार, क्या बदले में रूस को देंगे खतरनाक हथियार?
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने दोस्त और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ओर से गिफ्ट में भेजी गई लग्जरी कार लिमोजिन में रोमांचक सफर किया। यह कार किम को सितंबर 2023 में रूस की यात्रा के दौरान पसंद आ गई थी।
यूरोप | Mar 16, 2024 11:50 am IST -
Advertisement
-
‘अगर रूस से बैलिस्टिक मिसाइल का सौदा किया तो…’, अमेरिका ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
अमेरिका और कुछ अन्य देशों ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें प्रदान करने की अपनी योजना के साथ आगे बढ़ता है तो उसे नए आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
अमेरिका | Mar 16, 2024 10:02 am IST -
Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन में कर रहा "व्यवस्थित" अत्याचार और बलात्कार, UN की सनसनीखेज रिपोर्ट
यूक्रेन युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र ने रूस के खिलाफ सनसनीखेज रिपोर्ट जारी की है। यूएन के अनुसार रूसी सेना ने यूक्रेन में महिलाओं के साथ बलात्कार और कैदियों के साथ यातना जैसे युद्ध अपराधों को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं, यूक्रेनी बच्चों को जबरन रूसी क्षेत्र में स्थानांतरिक कर दिए जाने का भी आरोप है।
यूरोप | Mar 15, 2024 06:38 pm IST -
Advertisement
-
अब रूसी पासपोर्ट से पहचाने जाएंगे यूक्रेनी नागरिक, Russian Army ने बनाया दबाव
रूसी सेना के कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों में अब पुतिन अपने देश का पासपोर्ट लागू करवा रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि उनके लोगों को रूसी सेना जबरन रूस का पासपोर्ट बनवाने को मजबूर कर रही है। रूसी सेना ने अपने कब्जे वाले सभी यूक्रेनी इलाकों में यह दबाव बनाना शुरू किया है।
अन्य देश | Mar 15, 2024 04:13 pm IST -
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, 5वीं बार प्रेसिडेंट बन सकते हैं पुतिन, विरोधियों की स्थिति दयनीय
रूस में आज प्रेसिडेंट पद के लिए मतदान है। पुतिन 5वीं बार राष्ट्रपति बन सकते हैं। उनके विरोधियों की हालत दयनीय है। 15 मार्च से शुरू हुई इलेक्शन की प्रक्रिया तीन दिन चलेगी।
यूरोप | Mar 15, 2024 07:27 am IST -
Advertisement
-
रूसी क्षेत्र के पास उड़ान भर रहा था ब्रिटिश मंत्री का जहाज, अचानक सिग्नल जाम हो गया और फिर...
रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स अधिकारियों और पत्रकारों को ले जा रहे रॉयल एयर फोर्स जेट ने पोलैंड से यूके के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, रूसी क्षेत्र के पास अस्थायी रूप से हवाई जहाज का जीपीएस जाम होने का अनुभव हुआ।
यूरोप | Mar 15, 2024 07:00 am IST -
यूक्रेन के बाद अब छोटे से देश ऑस्ट्रिया ने भी लिया रूस से पंगा, 2 रूसी राजनयिकों को कर दिया निष्कासित
यूक्रेन के बाद ऑस्ट्रिया भी रूस से भिड़ गया है। ऑस्ट्रिया ने रूस के दो राजनयिकों को देश से निष्कासित करके पुतिन के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दी है। ऑस्ट्रिया ने इन राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगाया है।
यूरोप | Mar 14, 2024 05:32 pm IST -
Advertisement
-
'जरा भी खतरा हुआ, तो इस्तेमाल करेंगे परमाणु हथियार', रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी बड़ी चेतावनी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर परमाणु हथियारों के उपयोग की चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि रूस पर जरा भी खतरा हुआ, तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेंगे।
यूरोप | Mar 13, 2024 01:02 pm IST -
जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, यूक्रेन के हमले को किया नाकाम, 234 लड़ाकों को मार गिराया
रूस और यूक्रेन में जंग दो साल से जारी है। इसी बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। रूस ने कहा है कि उसने यूक्रेनी हमले को नाकाम कर दिया है। साथ ही 234 यूक्रेनी लड़ाकों को मार गिराया है।
यूरोप | Mar 13, 2024 09:27 am IST -
Advertisement
-
रूस में भीषण विमान हादसा, प्लेन के इंजन में लगी आग, 15 लोग थे सवार
रूस में विमान हादसे की खबर है। इस विमान में 15 लोग सवार थे। दुर्घटना के वक्त विमान के एक इंजन में आग लग गई। इंजन में आग के कारण यह हादसा हुआ।
यूरोप | Mar 12, 2024 05:20 pm IST -
भारत बना विश्व का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें पाकिस्तान किस नंबर पर?
भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया है। SIPRI की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इसके अनुसार पिछले 5 साल में भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया। जानिए सबसे ज्यादा हथियार भारत ने किससे खरीदे?
एशिया | Mar 11, 2024 12:17 pm IST -
Advertisement
-
यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाला था रूस, पीएम मोदी के दखल के बाद शांत हुआ मामला
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, रूस द्वारा यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी की जा रही थी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों के आउटरीच और सार्वजनिक बयानों से परमाणु संकट को टालने में मदद मिली थी।
एशिया | Mar 11, 2024 08:15 am IST -
युवाओं को नौकरी का झांसा देकर कैसे भेजते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध में एजेंट्स, जानिए आखिर कैसे काम रहा ये पूरा नेटवर्क
हाल में कुछ युवक रूस जाकर फंस गए और जबरन उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेल दिया गया। आइए जानते हैं कि कैसे एजेंट्स युवकों को अपने झांसे में लेते हैं और उन्हें फंसा देते हैं।
राष्ट्रीय | Mar 08, 2024 02:17 pm IST -
Advertisement
-
सीबीआई ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, 7 राज्यों में मारे छापे
ये तस्कर रूस-यूक्रेन में लोगों को भेजकर वहां सेना में लड़ाई के मोर्चे पर तैनात कराते थे। यहां भारतीय युवकों को उनकी इच्छा के विरुद्ध तैनात किया गया था। इसके साथ ही युद्ध के दौरान कई लोग घायल भी हुए।
राष्ट्रीय | Mar 08, 2024 12:02 am IST -
VIDEO: टूरिस्ट वीजा पर घूमने गए युवकों से धोखा, रूस ने जबरन किया सेना में भर्ती; परिवार ने लगाई मदद की गुहार
पंजाब के कुछ युवाओं के रसियन आर्मी ने जबरन सेना में भर्ती कर लिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वहीं, युवकों के परिजनों ने उनके सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई है।
पंजाब | Mar 07, 2024 01:08 pm IST -
Advertisement
-
रूस में फंसा हरियाणा का युवक, बहकाकर ले गए और सेना में भर्ती कर यूक्रेन बॉर्डर पर कर दिया तैनात
बेटे की यूक्रेन बॉर्डर पर तैनाती के बाद परिवार टेंशन में है। परिजनों ने एंबेसी में शिकायत दी है। लेकिन उसे भारत लाने की कोशिश आगे नहीं बढ़ पाई है।
हरियाणा | Mar 07, 2024 06:27 am IST -
'हमने डुबो दिया रूस का एक और जंगी जहाज', जंग के बीच यूक्रेन ने किया बड़ा दावा
रूस और यूक्रेन में दो साल से जंग चल रही है। इसी बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन ने कहा है कि हमने जंग में अहमियत रखने वाले रूसी जहाज को काला सागर में डुबो दिया है।
यूरोप | Mar 06, 2024 07:03 am IST -
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने की जयशंकर की तारीफ, जानिए किस बात को लेकर की सराहना?
रूस और भारत की दोस्ती ठोस और पारंपरिक है। कई मौकों और मंचों पर दोनों देश एकदूसरे की तारीफ करते हैं। भारत ने कई मंचों पर रूस को अपना पारंपरिक मित्र बताया है। वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी पीएम मोदी की तारीफ कई बार की है। ताजा मामले में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारतीय समकक्ष जयशंकर की तारीफ की है।
यूरोप | Mar 05, 2024 02:19 pm IST -
यूक्रेन के ओडेसा में रूसी सेना ने कर दिया घातक ड्रोन हमला, एयरस्ट्राइक में मारे गए कम से कम 3 लोग
रूसी सेना ने यूक्रेन के ओडेसा शहर पर भीषण ड्रोन हमला किया है। यह हमला एक बहुमंजली इमारत को निशाना बनाकर किया गया है। यूक्रेन के दावे के अनुसार इस हमले में 3 वर्ष के एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का आरोप है कि रूसी सेना नागरिकों से युद्ध कर रही है।
यूरोप | Mar 02, 2024 05:24 pm IST