SAMBHAL
-
होली से पहले यूपी के संभल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, CCTV से नहीं बच पाएंगे, DM ने दी तैयारियों की जानकारी
डीएम ने कहा कि हमने कुल छह जोन और 29 सेक्टर बनाए हैं और हर एक में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं।
उत्तर प्रदेश | Mar 12, 2025, 10:06 AM IST -
VIDEO: "आलू में भगवान की छवि", दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु, मंदिर के महंत ने दी जानकारी
संभल में आलू पर भगवान की छवि चमत्कारी रूप से प्रकट होने का दावा किया जा रहा है, जिसे तुलसी मानस मंदिर में रखा गया है।
उत्तर प्रदेश | Mar 11, 2025, 08:35 AM IST -
यूपी: संभल में BJP नेता की मौत या हत्या, जहर का इंजेक्शन देकर मर्डर की बात से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गन्नौर क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कहा जा रहा है कि जहर का इंजेक्शन लगाकर उनकी हत्या की गई है।
उत्तर प्रदेश | Mar 10, 2025, 06:34 PM IST -
'मुस्लिम पक्ष को धमकाया जा रहा है', CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद बर्क
संभल में सीओ अनुज चौधरी के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के बाद अब सपा के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने सीओ अनुज चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शांति व्यवस्था की बैठक में मुस्लिम पक्ष को धमकाया जा रहा है इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
उत्तर प्रदेश | Mar 07, 2025, 03:01 PM IST -
संभल के CO अनुज चौधरी पर सपा का अटैक, होली और जुमे को लेकर कही थी ये बात
उत्तर प्रदेश के सीओ अनुज चौधरी के जुमे और होली पर दिए बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी ने उन पर बीजेपी को खुश करने के आरोप लगाए हैं।
उत्तर प्रदेश | Mar 07, 2025, 11:05 AM IST -
'जिन्हें रंग से ऐतराज, होली के दिन घर से न निकलें', त्योहार से पहले संभल के सीओ की दो टूक
सीओ ने कहा कि साल में 52 जुम्मे होते हैं, जबकि होली का त्योहार सिर्फ एक बार आता है। उन्होंने अपील करते हुए लोगों से कहा कि जिन लोगों को रंग से परेशानी है, उनके ऊपर कोई भी रंग न डाले।
उत्तर प्रदेश | Mar 06, 2025, 05:11 PM IST -
संभल हिंसा में इस्तेमाल ईंट-पत्थरों से बन रही पुलिस चौकी, पिछले साल 24 नवंबर को हुआ था बवाल
संभल में पुलिस चौकियों के निर्माण में उपद्रवियों द्वारा फेंके गए ईंट-पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। दीपा सराय पुलिस चौकी के लिए पहली ईंट रखने का सम्मान इनाया नाम की बच्ची को मिला है।
उत्तर प्रदेश | Mar 06, 2025, 07:04 AM IST -
संभल में एक व्यक्ति ने की खुदकुशी, पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने कही ये बात
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश | Mar 05, 2025, 06:40 AM IST -
Ramzan 2025: संभल में यूं दी गई अजान, मांगी इजाजत-'बस दो मिनट लाउडस्पीकर बजाने दें'
एआईएमआईएम ने संभल डीएम को एक पत्र देते हुए रोजा-इफ्तार के वक्त दो मिनट मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति की मांगी है। वहीं रविवार को मस्जिद में मुंह से अजान देने का वीडियो सामने आया है। देखें वीडियो...
उत्तर प्रदेश | Mar 02, 2025, 06:58 PM IST -
संभल हिंसा मामले के अब तक 65 आरोपियों की जमानत याचिका हुई खारिज, जानिए क्या है वजह?
संभल हिंसा मामले में 4 लोगों की मौत हो गई थी। दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। संभल में ये हिंसा पिछले साल नवंबर के महीने में हुई थी। हिंसा रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ था।
उत्तर प्रदेश | Mar 01, 2025, 07:34 PM IST -
संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई होगी या नहीं? जानें दूसरी सुनवाई में कोर्ट ने क्या कहा
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फिलहाल मस्जिद में सफाई की अनुमति दे दी है। अगर मस्जिद समिति पुताई कराना चाहती है तो उसे सोमवार तक एएसआई की रिपोर्ट पर आपत्ति जाहिर करनी होगी।
उत्तर प्रदेश | Feb 28, 2025, 11:27 AM IST -
संभल शाही जामा मस्जिद की होगी रंगाई-पुताई? इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज ASI पेश करेगी रिपोर्ट
संभल शाही जामा मस्जिद को लेकर ASI की रिपोर्ट में यह जानकारी दी जाएगी कि परिसर के भीतर पुताई और मरम्मत की जरूरत है या नहीं।
उत्तर प्रदेश | Feb 28, 2025, 10:26 AM IST -
संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले जमीयत के पदाधिकारी, रमजान से पहली की आर्थिक मदद
संभल में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से जमीयत उलेमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने आज मुलाकात की। इस दौरान रमजान से पहले उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
उत्तर प्रदेश | Feb 27, 2025, 04:50 PM IST -
संभल: जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन सदस्यीय समिति बनाई, कल फिर होगी सुनवाई
संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम तीन सदस्यीय समिति की निगरानी में होगा। इस समिति में एएसआई और वैज्ञानिक के अलावा प्रशासन का एक अधिकारी शामिल होगा।
उत्तर प्रदेश | Feb 27, 2025, 12:53 PM IST -
संभल की जामा मस्जिद की पुताई का मामला, इलाहाबाद HC ने सुनवाई की तारीख की तय
संभल की शाही जामा मस्जिद की सफाई, पेंटिंग और सजावट की मांग पर अपडेट सामने आया है। दायर याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुवाई की तारीख तय कर दी है।
उत्तर प्रदेश | Feb 25, 2025, 11:05 PM IST -
रमजान से पहले संभल की शाही जामा मस्जिद की करवाना चाहते हैं सफाई-पेंटिंग, कमेटी ने ASI से मांगी इजाजत
संभल शाही जामा मस्जिद की सफाई, पेंटिंग और सजावट के लिए अनुमति मांगी गई है। जामा मस्जिद कमेटी का कहना है कि इस कार्य के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया गया है।
उत्तर प्रदेश | Feb 23, 2025, 11:45 PM IST -
संभल में लगाए जाएंगे 300 CCTV कैमरे, शहर की सुरक्षा होगी चौकस
संभल में हाल ही में मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान अपराधियों की पहचान में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रही। ऐसे में अब शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश | Feb 23, 2025, 03:54 PM IST -
संभल: लाउडस्पीकर बैन हुआ तो मौलाना ने मुंह से लगाई आवाज, मस्जिद की छत पर चढ़कर की अजान
नमाज से पहले अजान के जरिए लोगों को बुलाया जाता है। इसी वजह से मस्जिद में लाउड स्पीकर लगाए जाते हैं, ताकि सभी को आसानी से नमाज के लिए बुलाया जा सके। लाउडस्पीकर पर बैन लगने के बाद मौलाना ने छत से अजान कर सभी को बुलाया।
उत्तर प्रदेश | Feb 22, 2025, 09:03 AM IST -
संभल हिंसा में SIT ने दाखिल की 6000 पेज की चार्जशीट, दुबई में बैठे शख्स को बताया मास्टरमाइंड
संभल हिंसा में एसआईटी ने 79 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना शारिक साटा को मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल किया गया है।
उत्तर प्रदेश | Feb 21, 2025, 07:06 AM IST -
संभल हिंसा मामले में सबसे बड़ा खुलासा, वकील विष्णु शंकर जैन को मारने की थी प्लानिंग
संभल हिंसा मामले में सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, हिंसा के दौरान वकील विष्णु शंकर जैन को मारने की प्लानिंग की गई थी।
उत्तर प्रदेश | Feb 20, 2025, 05:26 PM IST