SHASHI
-
पीओके का चीन से कटा कनेक्शन, हीटवेव के कारण टूटा हुंजा वैली में झील पर चीन का बनाया पुल
पाकिस्तान में गर्मी ने 61 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भीषण गर्मी की वजह से शिस्पर ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है और इसी वजह से हिमनद झील में बाढ़ आ गई। POK के गिलगिट-बाल्टिस्तान इलाके में चीन का बनाया एक पुल हिमनद झील की बाढ़ को झेल नहीं पाया और टूट गया।
एशिया | May 12, 2022 01:00 pm IST -
भारत में 24 घंटे में 2,827 कोरोना के नए मामले, नॉर्थ कोरिया में एक मामला सामने आने पर लगा लॉकडाउन
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,827 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,13,413 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19,067 रह गई है। वहीं नॉर्थ कोरिया में गुरुवार को पहले कोविड मामले की पुष्टि होने के बाद 'किम जोंग उन' ने देशभर में लॉकडाउन लगाने का आदेश दे दिया है।
राष्ट्रीय | May 12, 2022 11:41 am IST -
Advertisement
-
चीन में तिब्बत एयरलाइंस का विमान रनवे से फिसला, लगी आग, 25 लोग घायल
चीन के दक्षिण-पश्चिम चोंगकिंग शहर में बृहस्पतिवार को 'तिब्बत एयरलाइन्स' के एक विमान में रनवे से फिसलने के कारण उसमें आग लग गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।
एशिया | May 12, 2022 09:47 am IST -
ताजमहल में भगवा वस्त्र और धर्मदंड लेकर प्रवेश न देने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
ताजमहल में भगवा वस्त्र और धर्मदंड लेकर प्रवेश न देने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका जगत गुरू परमहंस आचार्य धर्मेंद्र गोस्वामी की ओर से दाखिल की गई है।
उत्तर प्रदेश | May 12, 2022 09:22 am IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान में मंदिर पर हुए हमला मामले में 22 लोगों को पांच-पांच साल की जेल
पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने पिछले साल गणेश मंदिर पर हुए हमला मामले में 22 लोगों को पांच-पांच साल की सज़ा सुनाई है। 62 अन्य आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।
एशिया | May 12, 2022 08:05 am IST -
Breaking News Live : ज्ञानवापी मस्जिद का दोबारा होगा सर्वे
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...
राष्ट्रीय | May 14, 2022 10:24 am IST -
Advertisement
-
उत्तराखंड में चारधाम के लिए बढ़ाई गई श्रद्धालुओं की संख्या, भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए प्रत्येक धाम में प्रतिदिन दर्शन के लिए पूर्व निर्धारित अधिकतम संख्या में एक हजार की बढ़ोतरी की गयी है।
राष्ट्रीय | May 11, 2022 02:42 pm IST -
राजस्थान में गरजे नड्डा, गहलोत सरकार को बताया जनविरोधी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य में सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें राज्य में डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। नड्डा ने राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार को जनविरोधी बताया।
राजस्थान | May 11, 2022 02:17 pm IST -
Advertisement
-
म्यूजिक सिस्टम की तेज आवाज को लेकर क्या है कानून, जा सकते हैं जेल
ध्वनि प्रदूषण अधिनियम नियम, 2000 के मुताबिक कमर्शिलय और रेजिडेंशियल इलाकों के लिए आवाज की सीमा तय की गई है। इसके मुताबिक इंडस्ट्रियल इलाकों के लिए दिन में 75 डेसिबल और रात में 70 डेसिबल आवाज की सीमा होनी चाहिए। कमर्शिलय इलाकों के लिए आवाज की सीमा दिन में 65 डेसिबल और रात में 55 डेसिबल होनी चाहिए। वहीं रेजिडेंशियल इलाकों के लिए दिन में 50 और रात में 40 डेसिबल की सीमा तय की गई है।
राष्ट्रीय | May 11, 2022 02:00 pm IST -
महाराष्ट्र में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा, दस हज़ार का लगाया जुर्माना
महाराष्ट्र के वसई की एक अदालत ने 2017 में एक नाबालिग से बलात्कार करने के दोषी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। विशेष (पॉक्सो) अदालत की न्यायाधीश अदिति कदम ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया और दोषी जगदीश फागू राय पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
महाराष्ट्र | May 11, 2022 12:41 pm IST -
Advertisement
-
अल सल्वाडोर में महिला को गर्भपात कराने पर हुई 30 साल की जेल, अमेरिका में अबॉर्शन पर प्रतिबंध की तैयारी
अल सल्वाडोर की एक अदालत ने एक महिला को गर्भपात कराने के मामले में 30 साल कारावास की सजा सुनाई है। महिला के समर्थकों ने कहा- 'न्यायाधीश ने पक्षपात किया। उन्होंने अटॉर्नी जनरल के कार्यालय द्वारा पेश किए गए संस्करण को अधिक तवज्जो दी, जो पूर्वाग्रह और रूढ़ीवादी सोच से भरा हुआ था। इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।'
अमेरिका | May 11, 2022 12:05 pm IST -
देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,897 नए मामले दर्ज, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 143 की कमी
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,897 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,10,586 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19,494 रह गई है।
राष्ट्रीय | May 11, 2022 11:37 am IST -
Advertisement
-
'कांग्रेस पार्टी रे कांग्रेस पार्टी' गाने की धुन पर जमकर नाचे राहुल गांधी
गुजरात पहुंचे राहुल गांधी 'कांग्रेस पार्टी रे कांग्रेस पार्टी' गाने की धुन पर जमकर डांस किए। उनके साथ विधायक चंद्रिकाबेन बारिया ने भी डांस किया। आदिवासी बहुल दाहोद में 'आदिवासी सत्याग्रह रैली' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- 'मोदी जिस गुजरात मॉडल की बात करते हैं, उसमें दो भारत हैं। एक आम लोगों का, दूसरा अमीर लोगों का।'
राष्ट्रीय | May 11, 2022 11:13 am IST -
पाकिस्तान को चीन से लगा बड़ा झटका, साफ शब्दों में कहा 300 अरब रुपए जल्द चुकाए पाक सरकार
पाकिस्तान में बिजली बनाने वाली चीनी कंपनियों ने पाक सरकार को चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा है कि सरकार पहले 300 अरब रुपए का भुगतान करे नहीं तो बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी।
एशिया | May 11, 2022 09:34 am IST -
Advertisement
-
डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर लगा बैन हटाएंगे एलन मस्क, ट्रंप कर चुके हैं मस्क की तारीफ
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर लगा बैन अब जल्द हटने वाला है। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कहा है कि वे ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर लगाए गए बैन को हटाएंगे।
अमेरिका | May 11, 2022 08:34 am IST -
'चक्रवात अशनि' का असर, समुद्र में उठ रहीं ऊंची लहरें, कई जगह तेज़ हवाओं के साथ बारिश
चक्रवात 'अशनि' का असर दिखने लगा है। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। वहीं समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सोमवार को भारी से मध्यम बारिश हुई। मंगलवार को ओडिशा में ठंडी हवाएं चली और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं।
राष्ट्रीय | May 11, 2022 09:16 am IST -
Advertisement
-
नोएडा में एक अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार, NRI बताकर महिलाओं से करता था ठगी
सोशल मीडिया पर खुद को विदेशी नागरिक और एनआरआई बताकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने के आरोपी एक अफ्रीकी नागरिक को नोएडा की साइबर अपराध पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।
उत्तर प्रदेश | May 10, 2022 02:55 pm IST -
सूखी यमुना तट पर जामिया कॉलोनी का हो रहा विस्तार, क्यों अपनी आंखें बंद कर रखी है MCD?
दिल्ली में बुलडोजर का एक्शन लगातार जारी है। 13 मई तक दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। पर MCD की लिस्ट में जामिया कॉलोनी का नाम नहीं है। बता दें, सूखी यमुना तट पर जामिया कॉलोनी का विस्तार तेजी से हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस विस्तार पर MCD का बुलडोजर कब चलेगा?
दिल्ली | May 10, 2022 02:39 pm IST -
दिल्ली में दो जगहों पर चल रहा MCD का बुलडोजर, मंगोलपुरी में अवैध दुकानें तोड़ी गईं
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अवैध कब्जे पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम तो वहीं मंगोलपुरी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम बुलडोजर चला रहा है। दोनों ही जगह भारी पुलिस बल तैनात है। मंगोलपुरी में 50-50 अवैध दुकानें तोड़ी गई हैं। मंगोलपुरी में वॉई बलॉक की दुकानें तोड़ी गईं।
दिल्ली | May 10, 2022 12:24 pm IST -
यूक्रेन के आम लोगों पर अत्याचार कर रही रूस की सेना: अमेरिका
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि जब राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन और रूसी लोग विजय दिवस मना रहे थे, तब रूसी सेना यूक्रेन में युद्ध, अपराध और अत्याचार कर रही थी। वे एक क्रूर युद्ध में शामिल हैं, जो अत्यधिक पीड़ा और अनावश्यक विनाश का कारण बन रहा है।'
अमेरिका | May 10, 2022 11:46 am IST