SHASHI
-
रूस के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने में जुटा अमेरिका, यूक्रेन को 40 अरब डॉलर की सहायता देंगे बाइडन
अमेरिकी कांग्रेस ने रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन को अरबों डॉलर की मदद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिका की ओर से यूक्रेन को 40 अरब डॉलर की सैन्य और मानवीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अमेरिका के इस कदम को 9 मई को विजय दिवस परेड के दौरान रूस द्वारा किए गए शक्ति प्रदर्शन के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
अमेरिका | May 10, 2022 10:58 am IST -
'असानी' तूफान आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में मचाएगा कहर
असानी' तूफान आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना कहर मचाएगा। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस तुफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा।
राष्ट्रीय | May 10, 2022 09:34 am IST -
Advertisement
-
देश में कोरोना के बढ़ने का सिलसिला जारी, बीते 24 घंटे में 3207 नए केस दर्ज, 29 लोगों की मौत
देशभर में पिछले 24 घंटे में 3207 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं 29 लोगों ने दम तोड़ा है। इस दौरान 3,410 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। अब देश में कोरोना के एक्टिव मामले 20,403 पहुंच गए हैं।
राष्ट्रीय | May 10, 2022 09:02 am IST -
मुरादाबाद मंडल के कुछ स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी
मुरादाबाद मंडल के कुछ स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्टेशन मास्टर के ऑफिस में एक पत्र मिला है जिसमें लिखा है कि बरेली मंडल और मुरादाबाद मंडल के कुछ स्टेशनों को 21 मई को बम से उड़ा दिया जाएगा। पत्र में हरिद्वार सहित कई रेलवे स्टेशनों के साथ धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की बात कही गई है।
राष्ट्रीय | May 10, 2022 08:07 am IST -
Advertisement
-
पायल चोरी के संदेह में महिला ने की 4 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, शव को घर में रेत के टीले में दफनाया
राजस्थान के झालावाड़ जिले में चांदी की पायल चोरी करने के संदेह में चार साल की बच्ची की एक महिला ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अपने घर में रेत के टीले में दफना दिया। बच्ची मध्य प्रदेश के सुवासरा की रहने वाली थी और पिछले चार महीने से अपनी मां के साथ जिले के मेहरपुर गांव में अपने नाना-नानी के घर में रह रही थी।
क्राइम | May 10, 2022 07:09 am IST -
उद्धव ठाकरे की शिकायत करने दिल्ली पहुंचे राणा दंपति, लोकसभा स्पीकर और गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा आज दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने से पहले राणा दंपति ने मुंबई में महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। रवि राणा ने कहा कि महाराष्ट्र में महिला का अपमान हुआ है, इसकी शिकायत वो लोकसभा स्पीकर से करेंगे।
दिल्ली | May 09, 2022 02:53 pm IST -
Advertisement
-
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर देश में गृहयुद्ध छेड़ने की साजिश रचने और राष्ट्रीय संस्थाओं के खिलाफ मनगढ़ंत कहानी गढ़ने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
एशिया | May 09, 2022 01:55 pm IST -
तेलंगाना सड़क हादसे में हुई मौतों पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रविवार को एक दुर्घटना में हुई मौतों पर सोमवार को गहरा दुख व्यक्त किया। PMO ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जाने को मंजूरी दी।
राष्ट्रीय | May 09, 2022 01:18 pm IST -
Advertisement
-
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे आज कर सकते हैं इस्तीफे की पेशकश
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे आज पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर सकते हैं। राजनीतिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उनके छोटे भाई और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की आर्थिक संकट से घिरी सरकार पर देश को उबारने के लिए अंतरिम सरकार बनाने का दबाव बढ़ गया है।
एशिया | May 09, 2022 12:36 pm IST -
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को फटकार, अदालत ने कहा- हिंसा रोकने में पूरी तरह विफल रहा प्रशासन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह ने कहा, 'ऐसा लगता है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मुद्दे को दरकिनार कर दिया है। संबंधित अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।'
दिल्ली | May 09, 2022 12:01 pm IST -
Advertisement
-
रविवार को कोरोना के नए मामलों में 600 तक की कमी दर्ज, 24 घंटे में 2704 नए मामले सामने आए
देश में शनिवार के लिहाज से देखें तो रविवार को कोरोना के नए मामलों में 600 तक की कमी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 2704 नए मामले सामने आए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 3451 नए मामले सामने आए थे।
राष्ट्रीय | May 09, 2022 09:32 am IST -
महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में भी लाउडस्पीकर पर तकरार, 1000 मंदिरों में अजान के समय होगा हनुमान चालीसा का पाठ
राज्य सरकार को 8 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने ऐलान किया कि जबतक सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तब तक अजान के समय 1000 मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ और सुप्रभात बजाया जाएगा।
राष्ट्रीय | May 09, 2022 08:39 am IST -
Advertisement
-
गृह मंत्री अमित शाह के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मनकाचर बीओपी का किया दौरा
गृह मंत्री अमित शाह के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मनकाचर बीओपी का किया दौरा, BSF अधिकारियों से की बातचीत। तीन दिवसीय असम दौरे पर हैं गृह मंत्री
राष्ट्रीय | May 09, 2022 02:58 pm IST -
क्या जंग से 'खलनायक' बन गए पुतिन, जानिए दुनिया के 'टॉप लीडर्स' ने रूसी राष्ट्रपति के बारे में क्या कहा?
जब से रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी है रूसी राष्ट्रपति पर दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। कोई पुतिन को मगरमच्छ कहता है, तो कोई युद्ध अपराधी और अत्याचारी
यूरोप | May 09, 2022 07:32 am IST -
Advertisement
-
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 9 मई का दिन क्यों है खास? क्या 'Z' है जीत की निशानी!
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 9 मई को अपनी 'विक्ट्री डे' के मौके पर रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर सकता है। रूसी सेना का 'Z'सिंबल काफी चर्चा में है। 2014 में पहली बार रूसी सेना के वाहनों पर 'Z'सिंबल देखा गया था। तब रूस ने यूक्रेन के 'क्रीमिया' इलाके को अपने कब्जे में ले लिया था।
यूरोप | May 09, 2022 07:15 am IST -
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर 'वाम अतिवादी ताकतों' से संबंध रखने का लगाया आरोप
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'यहां तक कि उन जगहों पर जहां दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी या राजीव गांधी सावधानी से कदम रखते थे वहां राहुल गांधी जाते हैं और वाम अतिवादी ताकतों के साथ खड़े होते हैं। ये ताकतें देश की एकता को खत्म कर सकती हैं।
राष्ट्रीय | May 09, 2022 07:07 am IST -
Advertisement
-
उत्तर प्रदेश के एक थाने में महिला की निर्वस्त्र कर बेल्ट से पिटाई, मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस
दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी के ललितपुर जिले के एक थाने में, एक महिला को कथित रूप से निर्वस्त्र करके बेल्ट से बुरी तरह पीटने के मामले में राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है।
उत्तर प्रदेश | May 08, 2022 08:44 am IST -
मंत्रोच्चार और सेना बैंड की धुनों के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद रहे। पूरे विधि-विधान, मंत्रोच्चार और सेना बैंड की धुनों के साथ भगवान के कपाट खोले गए।
राष्ट्रीय | May 08, 2022 07:48 am IST -
नवनीत राणा पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बताने का आरोप, दो लाख का लगा जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट जुलाई में करेगा सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत कौर राणा की उस याचिका पर वह जुलाई में सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने अपने जाति प्रमाण पत्र को रद्द करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी है।
राष्ट्रीय | May 05, 2022 02:55 pm IST -
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने राज ठाकरे पर साधा निशाना
पवार ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र में सभी धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर उच्चतम न्यायालय का फैसला लागू होता है और राज्य सरकार कानून और संविधान के अनुरूप चलती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र | May 05, 2022 02:19 pm IST