SMUGGLER
-
राजस्थान में डोडा-पोस्ता तस्करों का आतंक, टोल पर की फायरिंग, पुलिस ने किया पीछा तो नहर में कूदाया ट्रक
राजस्थान में इन दिनों डोडा और पोस्ता तस्करों ने खूब आतंक मचा रखा है। इसी कड़ी में इन तस्करों ने शनिवार को एक टोल पर फायरिंग की। जब पुलिस ने तस्करों का पीछा किया तो तस्करों ने ट्रक को 15 फीट के नहर में कूदाकर पार करा दिया।
राजस्थान | Dec 21, 2024 06:06 pm IST -
यूपी से शराब लेकर बिहार जा रहा था तस्कर, रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, मौत
पुलिस से बचने के लिए कार तस्कर तेजी से गाड़ी चला रहा था। इसी वजह से उसने कार से अपना संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया।
उत्तर प्रदेश | Dec 19, 2024 02:55 pm IST -
Advertisement
-
चेकिंग के दौरान तस्कर ने कांस्टेबल को कुचला, 4 करोड़ के ड्रग्स लेकर जा रहा था
संदिग्ध तस्कर को पकड़े जाने के बाद जब वह पुलिस जांच से भागने की कोशिश कर रहा था, तो वह अपने वाहन से कांस्टेबल को कुचल दिया। कांस्टेबल बोरा की गंभीर हालत में उपचार के दौरान मौत हो गई।
असम | Dec 16, 2024 12:06 am IST -
60 किलो चांदी लेकर भागने के चक्कर में था स्मगलर, रेवले पुलिस की पड़ी नजर और हो गया खेल
राउरकेला रेलवे स्टेशन पर 60 किलो चांदी के गहने जब्त किए गए। चांदी अवैध रूप से एक ट्रेन के जरिए ले जाई जा रही थी।
राष्ट्रीय | Dec 05, 2024 05:27 pm IST -
Advertisement
-
जम्मू-कश्मीर में हो रही थी ‘कोडीन फॉस्फेट’ की स्मगलिंग, पुलिस ने बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक गाड़ी से ‘कोडीन फॉस्फेट’ की 413 बोतलें बरामद हुई हैं जिन्हें तस्करी करके सोपोर और श्रीनगर ले जाया जा रहा था।
जम्मू और कश्मीर | Oct 12, 2024 06:26 pm IST -
तेलंगाना में 4.7 किलो सोना जब्त, राजस्व अधिकारियों ने 3.71 करोड़ रुपये बताई कीमत, जानें कैसे पकड़ा
राजस्व अधिकारियों में से एक ने स्टीयरिंग व्हील के नीचे एक कुंडी खींचकर गुप्त खांचे को खोला और 4778 ग्राम वजन वाले 24 कैरेट सोने के बार/कटे हुए टुकड़े वाले चार पैकेट बरामद किए। राजस्व अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए सोने की कीमत 3,71,25,060 रुपये है।
तेलंगाना | Sep 28, 2024 09:57 pm IST -
Advertisement
-
कांडला पोर्ट के पास ‘अपराधियों की पनाहगाह’ पर चला बुलडोजर, 250 एकड़ जमीन अवैध कब्जे से मुक्त हुई
गुजरात में कांडला पोर्ट के पास अवैध कब्जों पर गुरुवार को बुलडोजर चला और 200 एकड़ से ज्यादा जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया। बता दें कि यह पूरा इलाका अपराधियों की पनाहगाह भी बन गया था।
गुजरात | Sep 06, 2024 07:17 am IST -
15 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ स्मगलर अरेस्ट, तस्करी के लिए अपनाती थी ये शातिर तरीका
दिल्ली पुलिस और NCB ने एक नाइजीरियन तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है और कुल मिलाकर 15 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त किया है।
राष्ट्रीय | Aug 22, 2024 06:13 pm IST -
Advertisement
-
ITBP के इतिहास में पकड़ा गया सोने का सबसे बड़ा जखीरा, कीमत जान आप भी हो जाएंगे हैरान
ITBP ने भारत चीन बॉर्डर पर सोने का सबसे बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
राष्ट्रीय | Jul 10, 2024 04:40 pm IST -
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ के हाथ लगे 7 'धनकुबेर', बरामदगी में मिले 9.6 किलो सोना व 11.5 लाख नकदी
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ ने 7 तस्करों को पकड़ा है, जिनसे लाखों के कैश और 9 किलो से ज्यादा सोना बरामद किए गए हैं।
पश्चिम बंगाल | Jul 05, 2024 03:32 pm IST -
Advertisement
-
देश में दाखिल होने की बांग्लादेशी तस्करों की कोशिश को BSF ने किया नाकाम, हथियार और दो मवेशी बरामद
बीएसएफ ने बंगाल सीमा पर बांग्लादेशी पशु तस्करों देश में घुसने का कोशिश को नाकाम कर दिया। फोर्स के जवानों ने मौके से दो मवेशी और हथियार बरामद किए हैं।
पश्चिम बंगाल | Jun 23, 2024 07:07 pm IST -
तस्करों का खात्मा करने में जुटी हैं असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस, फिर पकड़ी करोड़ों की हेरोइन
असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई करोड़ के मादक पदार्थ पकड़े जा चुके हैं। 8 जून को ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान 26 ग्राम हेरोइन नंबर 4 और सिगरेट के 151 कार्टन मिजोरम के रुआंतलॉन्ग में स्थित जोते से पकड़े गए थे।
मिजोरम | Jun 22, 2024 02:28 pm IST -
Advertisement
-
पूर्वोत्तर राज्यों में हथियार, विस्फोटक की तस्करी करता था युवक, NIA ने धर दबोचा
एनआईए ने पूर्वोत्तर राज्यों में हथियारों, विस्फोटकों की तस्करी के लिए मिजोरम में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले पर जांच एजेंसी ने दिसंबर 2023 में मामला दर्ज किया था।
मिजोरम | May 26, 2024 11:08 pm IST -
स्क्रैप माफिया-तस्कर रवि काना गर्लफ्रेंड के साथ थाईलैंड से गिरफ्तार, जानें दोनों गैंगस्टर्स की लव स्टोरी
ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा स्क्रैप माफिया और स्टील तस्कर रवि काना अपनी गर्लफ्रेंड काजल झा के साथ सिंगापुर से गिरफ्तार किया गया है। जानिए क्या है इन दोनों गैगस्टर्स की कहानी?
क्राइम | Apr 24, 2024 12:13 pm IST -
Advertisement
-
मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 6 करोड़ से ज्यादा का सोना, 3 तस्कर हुए गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर 6 करोड़ से ज्यादा का सोना पकड़ा गया है। साथ ही 3 तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं।
महाराष्ट्र | Apr 15, 2024 01:20 pm IST -
VIDEO: अमूल बटर की डिब्बी से लेकर पहने हुए कपड़ों तक में छुपा रखा था 3 किलो सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े गए तस्कर
सोने की तस्करी का ऐसा मामला आज तक आपने कभी नहीं देखा होगा। कस्टम डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए तस्करों से 10 अलग-अलग मामलों में 1.66 करोड़ रुपये के 3.03 किलोग्राम से अधिक सोना और 02 आईफोन जब्त किए हैं।
वायरल न्यूज | Mar 04, 2024 09:36 pm IST -
Advertisement
-
कार में अवैध देसी शराब ले जा रहे तस्करों ने पीसीआर वैन को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत
अहमदाबाद में कार से अवैध देसी शराब ले जा रहे तस्करों ने पीसीआर वैन को टक्कर मार दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
गुजरात | Jan 24, 2024 10:00 pm IST -
मुंबई: जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर DRI ने पकड़ी करोड़ों की सिगरेट, तस्करों ने बड़ी चालाकी से था छुपाया
तस्करी किए गए माल में 33,92,000 सिगरेट की छड़ें शामिल थीं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 5.77 करोड़ रुपये थी। DRI इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र | Dec 29, 2023 09:04 am IST -
मिजोरम में असम राइफल्स ने जब्त की 30 करोड़ रुपये की ड्रग्स, विदेशी नागरिक को पकड़ा
मिजोरम में ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स ने 30 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन टैबलेट को जब्त किया है और एक विदेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मिजोरम | Sep 21, 2023 07:18 am IST -
OMG! करोड़ों रुपये के सोने की बिस्किट लेकर भाग रहे थे तस्कर, बीएसफ ने बिगाड़ दिया 'खेल'
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ यानी बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को एक बहुत बड़ी तस्करी को रोकने में सफलता मिली है। बीएसएफ के जवानों सीमा पर 23 किलो विदेशी सोने के साथ तस्कर को दबोचा।
पश्चिम बंगाल | Sep 19, 2023 11:28 pm IST