TALIBAN
-
तालिबान के मुखिया अखुंदजादा का खतरनाक मंसूबा, पूरी दुनिया में लागू करना चाहता है शरिया कानून
तालिबान के सुप्रीम लीडर मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने अफगानिस्तान के बाहर शरिया कानून लागू करने का अपना खतरनाक मंसूबा जगजाहिर किया है। दरअसल तालिबान जबसे सत्ता में आया है। वह अपनी व्यवस्था चलाने का एक बेहतरीन ढांचा नहीं बना सकता है। तालिबान के नेताओं में आम सहमति नहीं है, जिसके कारण आए दिन उनके बीच मारपीट होती रहती है
एशिया | Mar 26, 2023 11:58 pm IST -
तालिबानी सरगना ने अफगानिस्तान में जारी किया ऐसा फरमान, जिसे पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान
तालिबान के सर्वोच्च नेता ने भाई-भतीजावाद के खिलाफ एक फरमान जारी किया है। इस फरमान के तहत अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन में अधिकारियों को सरकारी पदों पर अपने रिश्तेदारों की भर्ती करने से रोक दिया है।
एशिया | Mar 20, 2023 11:57 pm IST -
अफगानिस्तान में अब'डुप्लीकेट' तालिबान का खौफ, जनता को लूट रहे 'नकली आतंकवादी'
कंधार शहर में एक शख्स ने तालिबान का नाम लेकर महिलाओं के बैग और गहने लूट लिए। आरोपी को एक महिला से 10 हजार डॉलर का सोना चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था।
एशिया | Feb 27, 2023 02:59 pm IST -
तालिबान ने भारत से निभाया 'वादा', भारतीयों के हत्यारे को अफगानिस्तान में मौत के घाट उतारा
एजाज श्रीनगर का रहने वाला था और जनवरी में उसे गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया था। बताया जा रहा है कि तालिबान के एक्शन में इस आतंकी की मौत हुई है। भारत ने तालिबान से यह पूरा मामला उठाया था।
एशिया | Feb 22, 2023 12:28 pm IST -
'मुस्लिम आबादी को कंट्रोल करना चाहते हैं पश्चिमी देश', तालिबान ने गर्भ निरोधकों की बिक्री पर लगाया बैन
तालिबान ने एक बार फिर विवादित फरमान दिया है। तालिबान को ऐसा लगता है कि मुस्लिम आबादी को कंट्रोल करने के लिए इन गर्भनिरोधकों का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से उसने घर-घर जाकर ये चेतावनी जारी कर दी है कि इन दवाओं का किसी भी सूरत में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
एशिया | Feb 20, 2023 10:55 am IST -
पाकिस्तान के इस शहर को आत्मघाती हमले में उड़ाना चाहती थी महिला आतंकी, 5 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
आतंक की आग में झुलसता पाकिस्तान, गरीबी की गर्त में गिड़गिड़ाता पाकिस्तान, महंगाई की मार से मुर्झाता पाकिस्तान और आर्थिक तंगी से तबाह होता पाकिस्तान को अब कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। दो वक्त की रोटी को मोहताज पाकिस्तान को तालिबानी आतंकियों ने अपने चंगुल में ऐसा जकड़ा है कि वह उससे निकल पाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा।
एशिया | Feb 19, 2023 07:16 pm IST -
अफगानिस्तान के बाद अब तालिबान को चाहिए पाकिस्तान! आतंकी हमलों ने किया हलकान
ताबड़तोड़ आतंकी हमलों ने पाकिस्तान को हलकान कर दिया है। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में स्थित पुलिस मुख्यालय पर शुक्रवार को घातक फिदायीन हमला भी तालीबानी आतंकवादियों ने किया था। पाकिस्तानी तालिबान ने एक संक्षिप्त बयान जारी करके इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
एशिया | Feb 18, 2023 08:46 pm IST -
पाकिस्तान में कैदियों को मुक्त कराने आए थे TTP के आतंकी, मुठभेड़ में 7 की मौत
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कैदियों को मुक्त कराने आए आंतकवादियों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों की इससे आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई।
एशिया | Feb 14, 2023 06:09 pm IST -
बड़ा दावा कर गए पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान, "मेरी हत्या की योजना बना रहा तालिबान"
पिछले कई महीनों से पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बन चुके तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा दावा किया है। इमरान का कहना है कि टीटीपी उनकी हत्या की योजना बना रहा है। पूर्व पीएम के इस दावे ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है।
एशिया | Feb 09, 2023 07:44 pm IST -
2 तालिबानी कमांडरों को मारने का दावा, फिर भी आतंकियों के सामने गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पुलिस ने तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) आतंकवादी समूह के दो कमांडरों को मार गिराने का दावा किया है। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को बताया कि टीटीपी की ओर से विशेष रूप से पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में लगातार आतंकी हमलों के बाद उनके खिलाफ सख्ती बढ़ा दी गई है। इस दौरान दो कमांडर मारे गए हैं।
एशिया | Feb 04, 2023 08:52 pm IST -
भारत के बजट की तालिबान में हो रही जमकर तारीफ, भूटान भी हुआ मुरीद
भारत ने अफगानिस्तान के अलावा भूटान को भी 2400 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। यह विदेश मंत्रालय के विकास कोष का कुल 41.04 प्रतिशत है।
एशिया | Feb 02, 2023 10:23 pm IST -
पाकिस्तान में फिर तालिबानियों का हमला, टीटीपी ने पुलिस थाने को घेरकर की गोलीबारी
भारी हथियारों से लैस पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवाली में एक पुलिस थाने पर गोलियां चलाईं। हाल ही में इस आतंकी संगठन के एक सदस्य ने पेशावर में एक मस्जिद में आत्मघाती बम धमाका कर 100 से अधिक लोगों की जान ले ली थी।
एशिया | Feb 01, 2023 03:04 pm IST -
तालिबान ने महिलाओं पर लगा दिया फिर ये नया प्रतिबंध, संयुक्त राष्ट्र भी हैरान
तालिबान का जुल्म अफगानी महिलाओं पर लगातार जारी है। पहले अफगानिस्तान की लड़कियों और महिलाओं को उच्च शिक्षा से वंचित करने और उन्हें नौकरी नहीं करने देने के अजीबोगरीफ फरमान जारी करने के बाद तालिबान ने अब एक नया प्रतिबंध लगा दिया है।
अन्य देश | Jan 31, 2023 10:55 am IST -
तालिबान का नया फरमान, प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस एग्जाम भी नहीं दे पाएंगी लड़कियां
Afghanistan- तालिबान ने एक बार फिर लड़कियों की पढ़ाई को लेकर फरमान जारी किया है। तालिबान ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी को अपने एंट्रेंस एग्जाम में लड़कियों को नहीं बैठने देने का आदेश जारी किया है।
एशिया | Jan 29, 2023 07:32 am IST -
अफगानिस्तान में कड़ाके की ठंड से 124 लोगों की मौत, 70 हजार मवेशियों की गई जान
अफागानिस्तान में ठंड के बीच बहुत से लोगों के पास पर्याप्त भोजन तक नहीं है। तालिबान के कब्जे के बाद से यहां लाखों लोग भुखमरी की कगार पर हैं।
एशिया | Jan 25, 2023 10:38 am IST -
अफगानिस्तान में महिलाओं की आजादी पर दो धड़ों बंट गया तालिबान, जानिए क्या है पूरा मामला?
तालिबान के कुछ अधिकारी महिला अधिकारों को बहाल के करने के हामी थे, लेकिन कुछ कट्टरपंथी तालिबानी इसके खिलाफ थे। यूएन की टीम ने राजधानी काबुल और कंधार में तालिबानियों से मुलाकात की थी।
एशिया | Jan 22, 2023 08:48 pm IST -
क्या तालिबानियों के आगे संयुक्त राष्ट्र भी है अक्षम, आखिर कब बहाल होंगे महिलाओं के अधिकार?
UN On Taliban: क्या तालिबानी आतंकियों के आगे संयुक्त राष्ट्र को भी नतमस्तक होना पड़ेगा, क्या तालिबानियों की जिद के आगे संयुक्त राष्ट्र भी अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों की बहाली नहीं करा पाएगा। क्या अफगानिस्तान में अब कभी भी महिलाओं को उनके अधिकार वापस नहीं मिल पाएंगे।
एशिया | Jan 21, 2023 01:13 pm IST -
बिलावल भुट्टो ने कहा- "पाकिस्तान में आतंकवादियों से लड़ने का दम नहीं", जानें किस वजह से टेकने पड़े घुटने?
Pakistan Vs TTP: भारत से हर जंग में मुंह की खाने के बावजूद गीदड़भभकी से बाज नहीं आने वाले पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठनों के सामने घुटने टेक दिए हैं। पाकिस्तान ने पहली बार सार्वजनिक रूस से स्वीकार किया है कि उसके अंदर आतंकवादियों से लड़ने का दम नहीं है।
एशिया | Jan 21, 2023 02:51 pm IST -
पाकिस्तान को घुटनों पर लाया TTP? हमले रुकवाने के लिए तालिबान से मांगी रहम की भीख
पाकिस्तान में शरिया कानून लागू करने की मंशा रखने वाले TTP ने पिछले 3 महीनों में उन 150 से ज्यादा आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिनमें दर्जनों जानें गई हैं।
एशिया | Jan 19, 2023 07:04 am IST -
Twitter ब्लू टिक पर बवाल: तालिबानी नेताओं के अकाउंट हुए वेरिफाई, मस्क का सब्सक्रिप्शन मॉडल बना मजाक
एलन मस्क की ट्विटर वेरिफिकेशन का सब्सक्रिप्शन मॉडल मजाक बन गया है। तालिबानी नेता पैसे देकर ब्लू टिक खरीद रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के करीब 4 अधिकारी अपना अकाउंट वेरिफाई करवा चुके हैं।
बिज़नेस | Jan 18, 2023 02:17 pm IST