TALIBAN
-
काबुल छोड़ने के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी का पहला बयान
रविवार को अफगानिस्तान छोड़कर जाने के बाद गनी ने पहली बार टिप्पणी की है। इसमें उन्होंने कहा, "मेरे पास दो रास्ते थे, पहला तो राष्ट्रपति भवन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे ‘सशस्त्र तालिबान’ का सामना करूं या अपने प्रिय देश को छोड़ दूं जिसकी रक्षा के लिए मैंने अपने जीवन के 20 साल समर्पित कर दिए।"
एशिया | Aug 16, 2021 01:41 pm IST -
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, ट्रंप बोले- अमेरिकी इतिहास की ये सबसे बड़ी हार
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तालिबान का विरोध किए बिना काबुल का पतन होना अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज होगा।
एशिया | Aug 16, 2021 07:30 pm IST -
Advertisement
-
अनुराग कश्यप ने अफगानिस्तान के फिल्म डायरेक्टर के ओपन लेटर को किया शेयर, वहां के मौजूदा हालातों पर से उठाया पर्दा
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से एक अफगान फिल्म निर्माता की चुप्पी को खत्म करने की अपील उस त्रासदी की एक गंभीर तस्वीर पेश करती है, जिसका सामना तालिबान के कब्जे में देश को करना पड़ रहा है।
बॉलीवुड | Aug 16, 2021 07:41 pm IST -
काबुल में एंट्री के बाद तालिबान का आया बड़ा बयान, अपने लड़ाकों को दिया निर्देश
तालिबान के एक प्रवक्ता एवं वार्ताकार सुहैल शाहीन ने कहा कि इस्लामिक अमीरात ने अपने मुजाहिदीन को एक बार फिर निर्देश दिया है कि कोई भी लड़ाका बिना अनुमति के किसी के घर में प्रवेश नहीं कर सकता है।
एशिया | Aug 16, 2021 07:32 pm IST -
Advertisement
-
अफगानिस्तान: काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिका का बड़ा फैसला
अमेरिका ने कहा है कि काबुल एयरपोर्ट से अपने नागरिकों और सहयोगियों को सुरक्षित निकालने के लिए 6000 सैनिकों को तैनात किया जाएगा।
अमेरिका | Aug 16, 2021 07:20 pm IST -
Taliban Returns: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रात को क्या हुआ?
विषम हालातों के बीच अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कल ही काबुल से निकल गए थे। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार, अशरफ गनी के अलावा उनके नजदीकी लोग भी अफगानिस्तान से बाहर चले गए हैं।
एशिया | Aug 16, 2021 07:26 pm IST -
Advertisement
-
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से चिंतित मलाला यूसुफजई, जानें क्या बोलीं?
सामाजिक कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने रविवार को अफगानिस्तान के तालिबान के अधिग्रहण पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वह देश की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।
एशिया | Aug 16, 2021 07:58 am IST -
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान लड़ाकों का कब्जा, अशरफ गनी ने छोड़ा देश
अल-जजीरा चैनल पर प्रसारित वीडियो फुटेज में तालिबान लड़ाकों का एक बड़ा समूह राजधानी काबुल में स्थित राष्ट्रपति भवन के भीतर नजर आ रहा है।
एशिया | Aug 16, 2021 06:54 am IST -
Advertisement
-
तालिबान का खौफ! काबुल में दीवारों से मिटाई जा रहीं महिलाओं की तस्वीरें
तालिबान ने हाल के दिनों में अफगानिस्तान के जिन इलाकों पर कब्जा किया है, वहां महिलाओं को घर के किसी पुरुष सदस्य के बिना बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
एशिया | Aug 15, 2021 10:50 pm IST -
अफगान संकट पर चर्चा के लिए ब्रिटेन में संसद की बैठक होगी
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को अपनी कैबिनेट की आपातकालीन समिति की बैठक बुलाई क्योंकि तालिबान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की तरफ बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा के बाद नाटो के अन्य सहयोगियों की तरह ब्रिटेन ने भी अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया।
यूरोप | Aug 15, 2021 10:49 pm IST -
Advertisement
-
अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे को लेकर पाकिस्तान ने क्या कहा? इन सीमा नाकों को किया बंद
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति के बाबत एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान, अफगानिस्तान में उभरते हालात पर नजर बनाए हुए है। पाकिस्तान राजनीतिक समझौते के प्रयासों का समर्थन करना जारी रखेगा। हमें उम्मीद है कि अफगान पक्ष इस आंतरिक राजनीतिक संकट से उबरने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।”
एशिया | Aug 15, 2021 08:14 pm IST -
अफगानिस्तान में तालिबान के उभार से बांग्लादेश में फिर से सिर उठा सकते हैं चरमपंथी संगठन
एक महीने बाद तालिबान ने अफगानिस्तान के हेरात, कंधार और अन्य शहरों पर कब्जा कर लिया है और विशेषज्ञों का मानना है कि ‘जमात ए मुजाहिदीन बांग्लादेश’ (जेएमबी) फिर से सिर उठा सकता है, जिसकी जड़ें पहले हुए एक अफगान युद्ध से जुड़ी हुई हैं।
पश्चिम बंगाल | Aug 15, 2021 05:10 pm IST -
Advertisement
-
बगराम एयर बेस पर भी हुआ तालिबान का कब्जा, अब जेल से आजाद होंगे 5000 कैदी
बगराम के डिस्ट्रिक्ट चीफ दरवेश रउफी ने रविवार को इस बात की पुष्टि की कि बगराम एयर बेस अब तालिबान के कब्जे में है।
एशिया | Aug 15, 2021 04:37 pm IST -
Afghanistan-Taliban Crisis: अफगानिस्तान में क्या हो रहा है? काबुल में घुसा तालिबान
तालिबान (Taliban) के लड़ाकों ने अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) की सीमाओं में प्रवेश कर लिया है। तालिबान के लड़ाके काबुल में मौजूद हैं।
एशिया | Aug 15, 2021 11:57 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान में 1,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती को मंजूरी दी
अमेरिकी 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से 1,000 सैनिकों की एक बटालियन को कुवैत में उनकी मूल तैनाती के बजाय काबुल भेज दिया गया था। रक्षा अधिकारी ने बताया कि पेंटागन ने पहले घोषणा की थी कि 3,000 अतिरिक्त सैनिकों को भेजा जा रहा है।
अमेरिका | Aug 15, 2021 03:40 pm IST -
'सत्ता हस्तांतरण की तैयारी के लिए राष्ट्रपति भवन जा रहे हैं तालिबान के वार्ताकार'
उन्होंने काबुल के लोगों को आश्वासन दिया कि सुरक्षा बल शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। उधर तालिबान ने एक बयान में कहा कि उनकी काबुल को ‘जबरदस्ती’ अपने कब्जे में लेने की योजना नहीं है।
एशिया | Aug 15, 2021 03:14 pm IST -
Advertisement
-
अफगानिस्तान: काबुल की सीमाओं में प्रवेश के बाद तालिबान का पहला बयान
अफगानिस्तान के न्यूज पोर्टल टोलो न्यूज ने ट्वीट कर बताया कि तालिबान ने बयान जारी कर कहा है कि वो वे बलपूर्वक या युद्ध करके काबुल में प्रवेश नहीं करना चाहते थे। तालिबान ने कहा कि काबुल में शांतिपूर्वक प्रवेश करने के लिए दूसरे पक्ष के साथ बातचीत चल रही है।
राष्ट्रीय | Aug 15, 2021 02:41 pm IST -
काबुल की सीमा में घुसा तालिबान, कई जगह गोलीबारी की खबर, आतंकी प्रवक्ता बोला- शहर के बाहर रहेंगे लड़ाके
तालिबान ने काबुल शहर में प्रवेश तो नहीं किया है लेकिन वो काबुल के बाहरी हिस्से में पहुंच गए हैं। काबुल में मौजूद सूत्रों ने बताया कि राजधानी में सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके घर भेजा रहा है।
अमेरिका | Aug 15, 2021 02:04 pm IST -
काबुल में अमेरिकी दूतावास पहुंचे हेलीकॉप्टर, राजनयिकों ने जलाए संवदेनशील दस्तावेज
दूतावास की छत के निकट धुएं उठता देखा गया जिसकी वजह अमेरिका के दो सैन्य अधिकारियों के मुताबिक राजनयिकों द्वारा संवेदनशील दस्तावेजों को जलाना है। एक ओर अमेरिका अपने दूतावासकर्मियों को निकालने के प्रयासों को तेज कर रहा है वहीं दूसरी ओर हजारों आम लोग काबुल में उद्यानों और खुले स्थानों में शरण लिए हुए हैं।
एशिया | Aug 15, 2021 01:00 pm IST -
अब तालिबान ने किया जलालाबाद पर कब्जा, पूर्वी हिस्से से कटा काबुल
अफगानिस्तान के एक सांसद और तालिबान ने कहा है कि चरमपंथियों ने जलालाबाद पर कब्जा कर लिया है और काबुल देश के पूर्वी हिस्से से कट गया है।
एशिया | Aug 15, 2021 09:49 am IST