TERRORISM
-
आतंकियों के हाथ में ऑस्ट्रियाई गन 'Steyer AUG' मिलने से सुरक्षा एजेंसियां हैरान, जानें कितनी है ये खतरनाक?
जम्मू-कश्मीर में पिछले एक महीने से आतंकी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। भारतीय सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश में लगे कई आतंकियों को मार गिराया है। इन मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा भी मिला है।
राष्ट्रीय | Jul 20, 2024 08:14 pm IST -
UN में पाकिस्तान का नाम लिए बगैर भारत ने गजब रगड़ा, आतंकवाद फैलाने के मुद्दे पर कर दी खिंचाई
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर निशाने पर लिया है। साथ ही आतंकवाद फैलाने के लिए उसका नाम लिए बगैर जमकर धुलाई भी की है। पाकिस्तान के प्रतिनिधि यह सब बैठकर सुन रहे थे।
अन्य देश | Jul 20, 2024 02:43 pm IST -
Advertisement
-
ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ कंपनियां बन रहीं आतंकवाद की फंडिंग का माध्यम! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
रिपोर्ट में कहा गया है कि अवैध ऑनलाइन जुए तथा सट्टेबाजी से भारतीय नागरिकों के साइबर सुरक्षा हमलों और असुरक्षित ऑनलाइन माहौल की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है।
बिज़नेस | Jul 12, 2024 06:33 am IST -
'आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध हो', कठुआ में जवानों की शहादत के बाद कांग्रेस की अपील
सोमवार को कठुआ के बदनोटा इलाके में आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि पांच जवान अभी भी घायल हैं।
राष्ट्रीय | Jul 09, 2024 02:52 pm IST -
Advertisement
-
Video: अलमारी के पीछे कमरा बनाकर छिपे थे आतंकी, ड्रॉर से खुलता था अंदर जाने का रास्ता
जम्मू कश्मीर में लंबी मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस दौरान आतंकियों के छिपने के ठिकाने को भी नष्ट किया गया है। आतंकियों ने छिपने के लिए अलमारी के पीछे कमरा बनाया था।
जम्मू और कश्मीर | Jul 07, 2024 10:49 pm IST -
जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को दो स्थानों पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो सैनिकों की जान चली गई और 6 आंतकी मारे गए।
जम्मू और कश्मीर | Jul 07, 2024 12:30 pm IST -
Advertisement
-
जयशंकर ने परोक्ष रूप से कर दी पाकिस्तान की धुलाई, बोले आतंकवाद को पनाह देने वालों को...
कजाखिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि किसी भी रूप या स्वरूप में आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता है।
एशिया | Jul 04, 2024 06:29 pm IST -
NIA ने हिज्ब-उत-तहरीर मामले में 10 जगहों पर की छापेमारी, 2 लोगों की हुई गिरफ्तारी
एनआईए ने रविवार को तमिलनाडु के कई जिलों में छापेमारी की। यह छापेमारी तमिलनाडु के 5 जिलों में की गई। साथ ही 10 स्थानों पर चली छापेमारी के बाद 2 लोगों को एनआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्रीय | Jun 30, 2024 06:59 pm IST -
Advertisement
-
तमिलनाडु में 10 जगहों पर NIA की रेड जारी, हिज्ब उत-तहरीर से जुड़ा है मामला
हिज्ब उत-तहरीर अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी संगठन है। इसके छह सदस्यों को मई के महीने में गिरफ्तार किया गया था। इन पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों जैसे चुनाव और लोकतंत्र के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप थे।
राष्ट्रीय | Jun 30, 2024 09:43 am IST -
'मुस्लिम लीग और तहरीक-ए-हुर्रियत पर बैन सही', UAPA न्यायाधिकरण ने केंद्र सरकार के फैसले को बताया उचित
यूएपीए ट्रिब्यूनल ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) और तहरीक-ए-हुर्रियत पर लगे 5 साल के बैन को उचित ठहराया है। बता दें कि साल 2023 में दोनों ही संगठनों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बैन लगा दिया था।
राष्ट्रीय | Jun 22, 2024 06:31 pm IST -
Advertisement
-
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन के बाद एक ढेर
बांदीपोरा जिले के अरागाम इलाके में गोलीबारी की घटना के बाद आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद एक आतंकी को मार गिराया गया।
जम्मू और कश्मीर | Jun 17, 2024 08:58 am IST -
जम्मू-कश्मीर हाई अलर्ट पर, सेना पर फिदायीन हमला करने की फिराक में आतंकी
जम्मू-कश्मीर बीते कई दिनों से लगातार हो रहे आंतकी हमलों के बाद हाई अलर्ट पर है। प्रदेश के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हो रहा है जिसमें एक जवान घायल हो गया है।
जम्मू और कश्मीर | Jun 13, 2024 06:27 am IST -
Advertisement
-
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले पर भड़कीं मायावती, कहा- एक खास वर्ग के लोगों को निशाना...
जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक हो रहे आतंकी हमलों को बसपा प्रमुख मायावती ने दुःखद व निन्दनीय बताया है। उन्होंने लोगों को इस मुद्दे पर कोई भी राजनीति न करने की भी सलाह दी है।
राजनीति | Jun 12, 2024 06:46 pm IST -
पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, लश्कर के दो आतंकवादी हुए ढेर
भारतीय सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। आतंकी ठिकाने के बारे में मिली जानकारी के आधार पर संयुक्त बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और आतंकवादियों को मार गिराया।
जम्मू और कश्मीर | Jun 03, 2024 05:19 pm IST -
Advertisement
-
आतंकवादियों के प्रौद्योगिकी दुरुपयोग को रोकने के लिए भारत देता रहेगा रूस का साथ, NSA अजीत डोभाल की दो टूक
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने आतंकवादियों द्वारा किए जा रहे प्रौद्योगिकी के दुरुपोग पर रूस का सहयोग करते रहने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की ओर से किया जा रहा पौद्योगिकी का दुरुपयोग बड़ा मुद्दा है। हम इस मामले पर रूस का सहयोग करते रहेंगे।
यूरोप | Apr 24, 2024 08:41 pm IST -
PM मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा 'आतंकवादियों को घुसकर मारेंगे', अब अमेरिका बोला...
भारत आतंकियों का सफाया करने के लिए पड़ोसी देश के अंदर घुसने से भी नहीं हिचकेगा। भारत के इस रुख पर अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इस मुद्दे पर बेबाक राय रखी है।
अमेरिका | Apr 17, 2024 12:29 pm IST -
Advertisement
-
'क्षेत्र से आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रभावी तंत्र की जरूरत', SCO की बैठक में बोले अजित डोवाल
अजित डोवाल ने ये भी कहा है कि कजाखिस्तान के अस्ताना में आयोजित एससीओ सदस्य देशों की बैठक में आतंकवाद समेत विभिन्न मुद्दों पर अहम बयान दिया है। डोवाल ने इस क्षेत्र में फैले आतंकी नेटवर्क के खात्मे के लिए मजबूत कदम उठाने का भी समर्थन किया है।
राष्ट्रीय | Apr 03, 2024 04:34 pm IST -
आतंकी हमले के बाद रूस की दो टूक, कहा 'भारत के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में निभाएंगे बड़ी भूमिका'
आतकंवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और रूस साथ एक दूसरे का सहयोग करेंगे। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने यह बात कही है। रूसी राजदूत यह बात मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद कही है।
अन्य देश | Mar 31, 2024 07:13 am IST -
सिंगापुर में जम्मू-कश्मीर पर बोले जयशंकर, बताया-अनुच्छेद 370 को हटाना क्यों था जरूरी
सिंगापुर की 3 दिनों की यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की बड़ी वजह बताई है। जयशंकर ने कहा कि यह एक अस्थाई प्रावधान था, जिसने जम्मू-कश्मीर में अलगवावाद और आतंकवाद को जन्म दिया। मगर इसे हटाए जाने के फायदा अब वहां देखा जा सकता है। आतंकवाद में कमी आई और विकास हो रहा है।
एशिया | Mar 24, 2024 11:37 pm IST -
"आतंकवाद का उद्योग" चलाता है पाकिस्तान, सिंगापुर में जयशंकर ने लगाई पड़ोसी देश की वॉट
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान पाकिस्तान का बैंड बजा दिया है। आतंकवाद के खिलाफ बोलते हुए जयशंकर ने जमकर पाकिस्तान की वॉट लगाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का उद्योग चला रहा है। अब भारत आतंक को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
एशिया | Mar 23, 2024 06:06 pm IST