UP POLICE
-
14 साल के छात्र की हुई संदिग्ध मौत, गले-शरीर पर चोट के निशान, ग्रामीणों ने मां पर लगाया हत्या का आरोप
कानपुर के महाराजपुर में 14 साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र के गले और शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला उलझ गया जिसमें ग्रामीणों ने छात्र की मां पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 12, 2026 12:47 pm IST -
बलिया में खाकी हुई शर्मसार, सिपाही पर लगा नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, किया गया सस्पेंड
बलिया जनपद के थाना क्षेत्र में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर यूपी पुलिस के एक सिपाही पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है, जिसकी शिकायत मिलने के बाद उस सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 12, 2026 11:17 am IST -
Advertisement
-
प्रिंटर से निकालते थे नोट, फिर रेलवे स्टेशन पर होता था खेल; लाखों की नकली करेंसी के साथ तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
कानपुर में पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें उनके पास से लाखों रुपये के नकली नोट की करेंसी को बरामद किया गया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 11, 2026 09:16 am IST -
ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग पर जा रहे यूपी पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
गाजियाबाद में 8 सितंबर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी पुलिस का 24 साल का सिपाही जो अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली पोस्टिंग के लिए जा रहा था उसकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश | Sep 10, 2026 02:59 pm IST -
Advertisement
-
गाजियाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से चोरी की ज्वेलरी हुई बरामद
गाजियाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4700 रुपये के अलावा ज्वेलरी भी बरामद की।
उत्तर प्रदेश | Sep 10, 2026 09:58 am IST -
यूपी में Operation Conviction हिट, नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को केस दर्ज होने के बाद 114 दिनों में सजा मिली
यूपी में ऑपरेशन कनविक्शन की वजह से पीड़ितों को जल्द न्याय मिल पा रहा है और अपराध के दोषियों को जल्द सजा दिलवाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश | Sep 09, 2026 09:35 am IST -
Advertisement
-
गाजियाबाद में दो शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, चोरी की कार हुई बरामद
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्वाट टीम अपराध शाखा और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर वाहन चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें उनके पास से चोरी की कार भी बरामद हुई।
उत्तर प्रदेश | Sep 09, 2026 09:23 am IST -
पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, पुलिसकर्मियों के उड़े होश
महराजगंज के परतावल पुलिस चौकी में एक युवती लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को शांत कराया।
उत्तर प्रदेश | Sep 08, 2026 07:54 pm IST -
Advertisement
-
सहारनपुर में मस्जिद के नीचे निकला कुआं कितना पुराना? जांच के लिए पहुंची ASI टीम, किया बड़ा खुलासा
ASI की टीम सोमवार को यूपी के सहारनपुर पहुंची और वहां कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वस्त किए गए मस्जिद के नीचे निकले कुएं की जांच की। ये कुआं पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 08, 2026 09:14 am IST -
महोबा में दर्दनाक हादसा, बारिश से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से भाई-बहन समेत 3 मासूमों की मौत
महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र के रिवई गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर से नहाने निकले तीन बच्चे पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
उत्तर प्रदेश | Sep 07, 2026 11:23 am IST -
Advertisement
-
करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या का खुलासा, 12 घंटे के अंदर पुलिस ने एनकाउंटर कर दोनों हत्यारों को दबोचा
कानपुर के कल्याणपुर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट में 63 वर्षीय करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मिनोचा की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश | Sep 07, 2026 09:51 am IST -
बरेली में 2.60 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, देहरादून जा रही थी खेप
बरेली में एएनटीएफ बरेली इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से हेरोइन बरामद हुई है जिसमें उसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई है।
उत्तर प्रदेश | Sep 06, 2026 10:48 am IST -
Advertisement
-
मेरठ पुलिस ने इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बाइक हुई बरामद
मेरठ में रेलवे रोड थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया जब वह बिना नंबर प्लेट की बाइक से रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों के साथ लूटपाट की फिराक में था।
उत्तर प्रदेश | Sep 06, 2026 10:34 am IST -
मवाना में पुलिस की हुई गौकशों से मुठभेड़, एक को किया गिरफ्तार; दूसरा हुआ फरार
मवाना पुलिस की देर रात अटौरा रोड रजवाहे की पटरी स्थित ईंख के खेत में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका साथी अंधेरे और ईंख के खेत का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश | Sep 05, 2026 09:58 am IST -
Advertisement
-
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट की मस्जिद को लेकर विवाद गहराया, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ गया है। कलेक्ट्रेट के सारे गेट बंद किए गए हैं। यह विवादित ढांचा कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग 70 साल पुराना बताया जा रहा था।
उत्तर प्रदेश | Sep 04, 2026 11:20 pm IST -
कानपुर में उफान पर पांडु नदी, जलमग्न हुआ पिपौरी, NDRF की टीमों ने लोगों को सुरक्षित निकाला
कानपुर में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से पिपोरी बिहारी पुरवा में बाढ़ के हालात बन गए हैं। नदी का पानी गांव के घरों में घुसने के कारण ग्रामीणों में दहशत फैल गई है और वे सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।
उत्तर प्रदेश | Sep 04, 2026 06:06 pm IST -
Advertisement
-
यूपी पुलिस ने किया इनामी चेन स्नैचर का एनकाउंटर, पैर पर गोली मारकर हिरासत में लिया
बहराइच में नानपारा पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जिसमें जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी।
उत्तर प्रदेश | Sep 04, 2026 10:58 am IST -
नोएडा स्लीपर बस कांड के बाद कानपुर में 'ऑपरेशन अलर्ट'; पर्दे वाली बसों पर होगी पुलिस की पैनी नजर
नोएडा में स्लीपर बस के अंदर हुई वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए तो कानपुर पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। बस के पर्दों से लेकर ड्राइवर कंडक्टर की कुंडली तक खंगालने को लेकर ऑपरेशन अलर्ट शुरू किया गया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 04, 2026 08:17 am IST -
सोता रहा पुलिसकर्मी, मौका पाकर आरोपी 'बल्लू' हुआ थाने से फरार, हैरान कर देगा यूपी का ये मामला
गाजियाबाद में पुलिस लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी सोता रहा और इस दौरान आरोपी चोर मौका पाकर थाने से फरार हो गया है। इस मामले में इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 03, 2026 02:35 pm IST -
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में एक और एनकाउंटर, पुलिस ने आरोपी आदिल को किया गिरफ्तार
कौशांबी जिले के चर्चित पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में फरार आरोपी मोहम्मद आदिल को घेराबंदी कर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया जिसमें आरोपी के दोनों पैर में गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
उत्तर प्रदेश | Sep 03, 2026 09:27 am IST