UTTAR PRADESH VIDHAN SABHA CHUNAV 2022
-
UP Election 2022: बांसी विधानसभा सीट में BJP के जय प्रताप सिंह लगाएंगे जीत की 'हैट्रिक'?
बांसी विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी से जय प्रताप सिंह, बीएसपी से राधेश्याम पांडेय, सपा से नवीन उर्फ मोनू दुबे, और कांग्रेस से किरण शुक्ला चुनावी मैदान में हैं।यूपी में छठे चरण में 3 मार्च को जिन सीटों पर वोटिंग होगी उनमें बांसी विधानसभा सीट भी शामिल है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 26, 2022 08:00 pm IST -
गुंडा शब्द सपा वालों के लिए बहुत हल्का, वे तो आतंकियों के साथ मिले हुए हैं: जेपी नड्डा
नड्डा ने कहा कि गुंडा शब्द सपा वालों के लिए बहुत हल्का है, सपा वाले तो आतंकवादियों के साथ मिले हुए हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 26, 2022 07:41 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022: अकबरपुर विधानसभा सीट में राम अचल राजभर का मुकाबला BJP के धर्मराज निषाद से
इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में अकबरपुर विधानसभा सीट पर सपा से राम अचल राजभर का मुकाबला भाजपा के धर्मराज निषाद से है। अकबरपुर विधानसभा सीट पर बसपा ने चंद्रप्रकाश वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अकबरपुर विधानसभा सीट पर छठे चरण में 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन न्यूज | Feb 26, 2022 07:34 pm IST -
UP Election 2022: गोरखपुर शहर सीट पर योगी आदित्यनाथ मारेंगे बाजी? सपा से सुभावती शुक्ला हैं मैदान में
गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने ख़्वाजा शमसुद्दीन को टिकट दिया है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद भी चुनावी मैदान में हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 26, 2022 06:25 pm IST -
Advertisement
-
डिंपल यादव का BJP पर पलटवार, कहा- 'हमें गर्व है अपने परिवार पर'
डिंपल यादव ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने सबकी उम्मीदें, सबके सपने गड्ढे में डाल दिए लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि हम सब लोग साथ होकर उत्तर प्रदेश को उन्नति की ओर ले जायेंगे, राज्य में नया सूरज उगने वाला है।’’
इलेक्शन न्यूज | Feb 26, 2022 04:59 pm IST -
UP Election 2022 : Balha में BJP को लगातार चौथी बार कमल खिलाने से रोक पाएगी SP?
Bahraich की Balha Assembly Seat पर BJP का दबदबा है. भाजपा लगातार तीन चुनाव से यहां कमल खिलाने में सफल रही है. 2017 में भाजपा के अक्षयवर Lal Gaur इस सीट से विधायक बने. 2019 में पार्टी ने उन्हें लोकसभा प्रत्याशी बनाया और वह सांसद बन गए. उपचुनाव में फिर से ये सीट भाजपा की झोली में जा गिरी. इस बार भाजपा की Saroj Sonkar चुनाव जीतकर विधायक बनी. इस बार बलहा सीट पर 27 मार्च को वोटिंग होगी. चुनाव से पहले इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम बलहा विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. और यह जानने की कोशिश कि आखिर क्यों कोई अन्य दल इस सीट पर भाजपा को पराजित नहीं कर पाता. आप भी सुनिए कि इलाके की जनता ने प्रदेश सरकार और विधायक को लेकर क्या कुछ कहा.
न्यूज़ | Feb 26, 2022 06:11 pm IST -
Advertisement
-
'केशव जी पूरे प्रदेश के गरीब, वंचित और पिछड़ों के दिल की धड़कन हैं', जानिए अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा?
अमित शाह ने केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश में पिछड़ों का सबसे बड़ा नेता बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ों का कोई सबसे बड़ा नेता है तो वह केशव प्रसाद मौर्य हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 25, 2022 09:09 pm IST -
योगी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने लगाए ‘बुल्डोजर बाबा जिंदाबाद’ के नारे
रोड शो के दौरान लोग भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के झंडे के साथ-साथ भगवा झंडे लहराते नजर आए।
इलेक्शन न्यूज | Feb 25, 2022 07:55 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : BJP छोड़ SP में आए Dara Singh को क्यों नहीं मिला Madhuban Seat से टिकट?
जंग-ए-आजादी के सुनहरें पन्नों में दर्ज Madhuban Assembly Constituency. 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के क्रांतिकारियों ने मधुबन में तिरंगा लहराकर अपनी आजादी का एलान किया था. तब से लेकर अबतक कई राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं. 2017 में ही Dara Singh Chauhan ने BJP की टिकट पर मधुबन सीट से चुनाव लड़ा और विजयी हुए. लेकिन इस बार ठीक चुनाव से पहले वे SP में शामिल हो गए. सपा ने इस बार उन्हें यहां की बजाय Ghosi से टिकट देकर चुनाव में उतारा है. वहीं भाजपा ने इस बार Ram Vilas Chauhan को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. इस बार मधुबन विधानसभा क्षेत्र में किस ओर बह रही है चुनावी बयार इसका जायजा लेने के लिए इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम मधुबन विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां स्थानीय जनता ने आगमी चुनाव और विधायक को लेकर जो कुछ कहा आप भी सुनिए.
न्यूज़ | Feb 25, 2022 08:48 pm IST -
चुनाव प्रचार के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों में जबर्दस्त भिड़ंत, कई गाड़ियां हुईं बर्बाद
एएसपी ने बताया कि विवेचना व जांच के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की भी कार्यवाही होगी।
इलेक्शन न्यूज | Feb 25, 2022 05:56 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : अयोध्या के दुकानदार यहां भव्य राम मंदिर के बनने से तो खुश लेकिन... ?
अयोध्या में जहां एक तरफ भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य जोरशोर से चालू है. वहीं अयोध्या में सौंर्दयकरण के लिए यहां सड़कों और गलियों का चौड़ीकरण कराया जा रहा है. जिसके कारण यहां मौजूद करीब 700 दुकानों को नुकसान पहुंचा है. जिससे यहां के स्थानीय दुकानदार काफी नाराज चल रहे हैं. स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक वे सभी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराए जाने से बेहद प्रसन्न हैं. लेकिन साथ में उनका कहना है कि सरकार को उनके बारे में भी सोचने की आवश्यकता है. इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम ने अयोध्या पहुंचकर यहां के स्थानीय दुकानदारों से उनकी परेशानियों का सबब जानने की कोशिश की. आप भी सुनिए कि अयोध्या के दुकानदार यहां सड़कों के चौड़ीकरण किए जाने से कितने परेशान हैं.
न्यूज़ | Feb 25, 2022 05:46 pm IST -
UP Election 2022: यूपी चुनाव के छठे चरण में सपा के उम्मीदवारों पर सबसे अधिक आपराधिक मामले दर्ज
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, सपा के 48 उम्मीदवारों में से 40 (83 फीसदी), बीजेपी के 52 उम्मीदवारों में से 23, कांग्रेस के 56 उम्मीदवारों में से 22, बसपा के 57 उम्मीदवारों में से 22 और आप के 51 उम्मीदवारों में से 7 उम्मीदवारों ने हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 24, 2022 11:32 pm IST -
Advertisement
-
‘हमारी सरकार बनी तो...’, अखिलेश यादव ने युवाओं से किया ये बड़ा वादा
सपा सुप्रीमो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए दावा किया, योगी बाबा लैपटॉप चलाना नहीं जानते।
इलेक्शन न्यूज | Feb 24, 2022 08:28 pm IST -
बसपा को भाजपा की ‘बी टीम’ कहने पर भड़कीं मायावती, अखिलेश से पूछा ये सवाल
मायावती ने आरोप लगाया, 2003 में जब वह सरकार से हट गयी थीं तो बीजेपी के सहयोग से मुलायम सिंह यादव राज्य में सत्ता आये थे।
इलेक्शन न्यूज | Feb 24, 2022 07:53 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : UP की आखिरी विधानसभा Dudhinagar में इस बार किसकी बजेगी तूती?
Uttar Pradesh की आखिरी विधानसभा दुद्धी सीट पर सियासी हलचल जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. यहां के मतदाताओं ने आगामी चुनाव और मौजूदा सरकार के कामकाज को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए. बता दें कि 2017 में BJP गठबंधन Apna Dal (S) ने यहां जीत दर्ज की थी. चुनाव में अपना दल के Hariram ने इस सीट पर BSP के कद्दावर नेता Vijay Singh Gaur को पराजित किया था. इस बार चुनाव में यहां किस दल का नेता विजयी होगा इसका फैसला तो 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होने पर ही चल पाएगा.
न्यूज़ | Feb 24, 2022 11:08 pm IST -
मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- उनकी सरकार में खानदान वाले ही होते हैं 'सुपर मिनिस्टर'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर आरोप लगाया, परिवारवाद की राजनीति में पार्टी का अध्यक्ष परिवार का होता है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 24, 2022 04:57 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : Obra के अनुसूचित जनजाति के मतदाता इस बार किसका साथ देंगे?
Obra Assembly Seat Sonbhadra District के अंतर्गत आती है. 2017 में इस सीट पर BJP के Sanjeev Kumar ने SP के Ravi Gaur को 44 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया था. ओबरा एक आदिवासी बाहुल्य सीट है. जहां करीब 75 हजार अनुसूचित जनजाति के मतदाता हैं. इस बार ओबरा विधानसभा सीट पर 7 मार्च को वोटिंग होगी. बीते पांच सालों में ओबरा विधानसभा क्षेत्र में कितना विकास हुआ इसका जायजा लेने के लिए इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम ओबरा विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां इलाके की जनता ने क्षेत्र में हुए सड़क,पानी जैसे बुनियादी सुविधाओं को लेकर कैमरे पर जो कुछ कहा आप भी सुनें.
न्यूज़ | Feb 24, 2022 05:44 pm IST -
UP Election 2022 : Mohammadabad में फिर से कायम हो पाएगा Ansari परिवार का दबदबा?
Ghazipur District का Mohammadabad Assembly Constituency Uttar Pradesh की एक अहम सीट है. 2017 में BJP ने इस सीट पर कब्जा किया था. बीजेपी की Alka Rai ने BSP के Sibgatullah Ansari को 32 हजार से अधिक वोटों के अंतर से मात देकर जीत हासिल की थी. भाजपा ने इस बार भी इस सीट से अलका राय को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. भाजपा 2022 में भी इस सीट को अपने कब्जे में रखने की कोशिश करेगी. वहीं अन्य सियासी दल भाजपा को इस सीट से हराने की पूरी कोशिश करेंगे. ऐसे में मोहम्मदाबाद का वोटर क्या सोचता है. ये जानना बेहद आवश्यक हो जाता है. इसलिए इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां इलाके की जनता ने आगामी चुनाव को मौजूदा सरकार को लेकर क्या कुछ कहा आप भी सुने.
न्यूज़ | Feb 24, 2022 03:48 pm IST -
UP Election 2022 : Firozabad के मुस्लिम मतदाताओं ने Yogi सरकार को लेकर क्या कहा?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर प्रदेश में चुनावी पारा अपने चरम पर है. इस बार यूपी में सात चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं. प्रदेश में चार चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं. प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग चुनाव में किसे वोट कर रहे हैं. वोटिंग के समय उनके जहन में कौन से मुद्दें रहें. इन तमाम सवालों के जवाब खोजने के लिए इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम Firozabad के मुस्लिम मतदाताओं के बीच पहुंचा. जहां के अल्पसंख्क समुदाय ने हमारे साथ चुनाव और मौजूदा सरकार को लेकर अपने विचार साझा किए.
न्यूज़ | Feb 24, 2022 01:50 pm IST -
सपा सरकार में माफिया के इशारे पर होती थी अधिकारियों की तैनाती: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश की सरकार के दौरान माफिया के इशारे पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
इलेक्शन न्यूज | Feb 23, 2022 10:53 pm IST