WAQF BILL
-
जमीअत उलमा-ए-हिंद की बुलाई गई सभा, मुसलमानों से जुड़े अहम मुद्दों पर रखे प्रस्ताव
जमीअत उलमा-ए-हिंद ने कार्यकारी समिति की एक बैठक दिल्ली में बुलाई। इस बैठक में वक्फ, यूसीसी, बुलडोजर एक्शन और फिलिस्तीन जैसे मुसलमानों से जुड़े अहम मुद्दों पर प्रस्ताव रखे गए।
राजनीति | Apr 13, 2025, 04:47 PM IST -
'हमारी सरकार आएगी तो 48 घंटे के अंदर बदल देंगे वक्फ कानून', सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा ऐलान-VIDEO
वक्फ (संशोधन) कानून को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सपा सांसद ने इस कानून को उनकी सरकार आने पर 48 घंटे के अंदर बदले जाने के बात कही है। इसके साथ ही ममता बनर्जी के बयान का भी समर्थन किया है।
उत्तर प्रदेश | Apr 13, 2025, 02:33 PM IST -
यूपी: संभल की शाही जामा मस्जिद के बाद अब विवादों में दरगाह जनेटा शरीफ, शुरू हुई जांच
संभल की शाही जामा मस्जिद के बाद अब दरगाह जनेटा शरीफ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शिकायत दर्ज होने के बाद अब जांच के आदेश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश | Apr 13, 2025, 01:44 PM IST -
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर भड़की हिंसा, 2-3 राउंड की चली गोलियां, एक युवक घायल
वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मुर्शिदाबाद में हिंसात्मक घटनाएं देखी जा रही है। वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में रविवार को भी हिंसा भड़की है।
पश्चिम बंगाल | Apr 13, 2025, 01:57 PM IST -
वक्फ कानून पर भड़के ओवैसी, कहा- बकरीद तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा, AIMPLB काले बिल के ख़िलाफ़
उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल की शाम 7 बजे से शाम 7 बजे से 10 बजे तक हैदराबाद दारुस्सलाम में एक विरोध जनसभा आयोजित की जा रही है। इस सभा की ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी करेंगे।
राजनीति | Apr 13, 2025, 12:44 PM IST -
'वक्फ अधिनियम का विरोध करने वाले मूर्ख हैं', कथावाचक रामभद्राचार्य ने दिया बयान
वक्फ संशोधन अधिनियम को लोकसभा और राज्यसभा से पास कर दिया गया है और राष्ट्रपति ने भी इसे मंजूरी दे दी है। इसके खिलाफ देशभर में मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसपर अब रामभद्राचार्य ने अपनी टिप्पणी की है।
उत्तर प्रदेश | Apr 12, 2025, 11:39 PM IST -
डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- BJP सांप्रदायिक तनाव भड़का रही है
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सांप्रदायिक तनाव भड़का रही है। बता दें कि उनका बयान तब आया है जब मुर्शिदाबाद में हिंसा देखने को मिली है।
पश्चिम बंगाल | Apr 12, 2025, 07:39 PM IST -
वक्फ बोर्ड पर ये क्या बोल गए UAE के इमाम, भारत के मुसलमानों को दे डाली बड़ी नसीहत
भारत में वक्फ बोर्ड बिल पर मचे हंगामे के बीच यूएई के इमाम ने बड़ा बयान देकर सबको हैरत में डाल दिया है। यूएई ने भारतीय मुसलमानों को वक्फ बोर्ड का मायने बताते हुए बड़ी नसीहत दी है। साथ ही यह माना है कि इसे सरकार की निगरानी में होना चाहिए।
अन्य देश | Apr 12, 2025, 05:25 PM IST -
मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 110 उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार
मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुआ, जिसमें बमबारी, तोड़फोड़ और लूटपाट हुई। पुलिस ने 111 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इलाके में हालात अब भी तनावपूर्ण हैं, और भारी पुलिस बल के साथ-साथ BSF तैनात है।
पश्चिम बंगाल | Apr 12, 2025, 06:49 PM IST -
Rajat Sharma's Blog | वक्फ: कानून की merit तो देखो
कानून तो बहाना है, असल में मोदी निशाना हैं। मौलानाओं की तकरीर का मकसद किसी तरह मोदी को झुकाना है। वक्फ कानून का आम मुसलमान से कोई लेना-देना नहीं है, पर उसे ये समझाया जा रहा है कि सरकार मस्जिदों, कब्रिस्तानों और ईदगाहों पर कब्जा कर लेगी।
राष्ट्रीय | Apr 12, 2025, 03:21 PM IST -
वक्फ एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर असम में कैसे हैं हालात, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दी ये जानकारी
शर्मा ने कहा, "लगभग 40% मुस्लिम आबादी होने के बावजूद, असम शांतिपूर्ण रहा। तीन स्थानों पर छिटपुट विरोध प्रदर्शनों हुए जिनमें 150 से ज्यादा लोग शामिल नहीं थे,"
असम | Apr 12, 2025, 02:11 PM IST -
मायावती ने वक्फ कानून पर राहुल गांधी की कथित चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- मुसलमानों का गुस्सा होना स्वाभाविक
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने वक्फ कानून पर न बोलने के राहुल गांधी के फैसले पर सवाल उठाया। मायावती ने लोकसभा में विपक्ष के नेता पर संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान चुप रहने के लिए निशाना साधा।
उत्तर प्रदेश | Apr 12, 2025, 02:20 PM IST -
पश्चिम बंगाल: BSF की तैनाती के बाद जंगीपुर, मुर्शिदाबाद में हालात सामान्य, हिंसा और आगजनी के वीडियो आए सामने
बीएसएफ की तैनाती के बाद पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में हालात सामान्य हो रहे हैं। यहां शुक्रवार को नमाज के बाद नए वक्फ कानून के खिलाफ उग्र प्रदर्शन हुए थे।
पश्चिम बंगाल | Apr 12, 2025, 08:28 AM IST -
बंगाल के मुर्शिदाबाद में BSF ने संभाला मोर्चा, नए वक्फ कानून को लेकर बढ़ता जा रहा बवाल
मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हिंसा के बाद BSF को तैनात किया गया। जिला प्रशासन के अनुरोध पर लगभग 300 जवान शांति बनाए रखने में लगे हैं। पुलिस और BSF मिलकर हालात को संभाल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल | Apr 11, 2025, 11:17 PM IST -
वक्फ कानून को लेकर जमीअत उलमा-ए-हिंद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कर दी ये बड़ी मांग
वक्फ कानून को लेकर मुस्लिम संगठन जमीअत उलमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि वे इसे असंवैधानिक घोषित करे और इस पर तुरंत रोक लगाएं।
राष्ट्रीय | Apr 11, 2025, 06:43 PM IST -
‘हम वक्फ एक्ट 1995 को चुनौती देने जा रहे हैं’, वकील विष्णु शंकर जैन ने किया बड़ा ऐलान
वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा है कि वह वक्फ एक्ट 1995 के असंवैधानिक प्रावधानों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने वक्फ संशोधन एक्ट 2025 के बारे में कहा कि यह एक प्रभावी कानून है।
राष्ट्रीय | Apr 11, 2025, 04:41 PM IST -
'जब बोलने का मौका था तब क्यों नहीं बोले', वक्फ कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर बोला हमला
वक्फ कानून को लेकर राहुल गांधी इन दिनों सरकार को घेर रहे हैं, ऐसे में आज केंद्रीय राज्य कानून मंत्री ने उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में वह क्यों नहीं इस पर बोले।
महाराष्ट्र | Apr 11, 2025, 05:23 PM IST -
जुमे की नमाज के बाद मुंबई से लेकर कोलकाता की सड़कों तक प्रदर्शन, वक्फ संशोधन कानून को लेकर नारेबाजी-VIDEO
वक्फ संशोधन कानून को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किए गए। ये प्रदर्शन जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में हुए हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई है।
राष्ट्रीय | Apr 11, 2025, 02:42 PM IST -
VIDEO: वक्फ संशोधन कानून को लेकर 500 सभाएं करेगा RSS का मुस्लिम संगठन, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सहयोगी संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अब देश के कोने में जनसभाएं करेगा। इनमें ज्यादातर सभाएं पश्चिम बंगाल में की जाएंगी। इन सभी सभाओं में वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिमों से बात की जाएगी।
महाराष्ट्र | Apr 11, 2025, 09:50 AM IST -
तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर आया कन्हैया कुमार का बयान, कहा- ‘यह BJP की सोची-समझी चाल’
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के जरिए जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कन्हैया इन दिनों बिहार में बेरोजगारी पर पदयात्रा कर रहे हैं।
बिहार | Apr 10, 2025, 08:54 PM IST