वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अच्छा खेल दिखाया है और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में चार विकेट लेकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
IND vs ENG: बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान दो दिन पहले ही कर दिया है, लेकिन टीम इंडिया का मामला फंसा हुआ है।
GT vs MI: जसप्रीत बुमराह ने एकबार फिर से साबित किया कि किसी भी परिस्थिति में उनकी गेंदों का सामना करना बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में बुमराह ने एक ऐसी यॉर्कर फेंकी जिसका जवाब वाशिंगटन सुंदर के पास नहीं था।
गुजरात टाइटंस की SRH के खिलाफ जीत के बाद हर तरफ इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-4 पर भेजने का फैसला किसका था। मैच के बाद सुंदर ने खुद इस बात का खुलासा किया।
बीसीसीआई की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जो टीम इंडिया चुनी गई है, उसमें से अब तक 12 खिलाड़ियों को ही खेलने का मौका मिला है। तीन खिलाड़ी बेंच पर ही बैठे हुए हैं।
टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की स्क्वाड का भी हिस्सा हैं, उन्हें तमिलनाडु प्रीमियर लीग के साल 2025 में खेले जाने वाले सीजन को लेकर हुए प्लेयर ऑक्शन में त्रिची ग्रैंड चोलस की टीम ने सिर्फ 6 लाख रुपए में अपना हिस्सा बना लिया।
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के साथ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव भी हुए हैं।
IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक स्पिन गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला है, जिसमें अब तक 71 विकेट इस सीरीज में स्पिनर्स ने हासिल किए हैं। इसी के साथ 55 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूट गया।
वॉशिंगटन सुंदर ने जिस तरह की गेंदबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में की है। उसके बाद कई आईपीएल टीमें भी उन्हें अपने पाले में करना चाहेंगी।
वॉशिंगटन सुंदर ने अपने चौथे टेस्ट में ही 10 विकेट लेकर तहलका सा मचा दिया है। अब वे उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आ गए हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
Sports Top 10: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के पहले दिन का खेल टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर के नाम रहा जिन्होंने कुल 7 विकेट हासिल किए हैं। वहीं भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच को 59 रनों से अपने नाम किया।
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में मौका दिया और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैच में 7 विकेट झटके।
पुणे टेस्ट में पहले ही दिन भारतीय स्पिनरों ने कमाल कर दिया। वाशिंगटन सुंदर ने वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। सुंदर ने अकेले ही 7 विकेट चटकाने का बड़ा कारनामा किया। अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 7 विकेट झटके। इस शानदार गेंदबाजी के साथ उन्होंने एक खास लिस्ट में खुद का नाम दर्ज करवा लिया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ही दिन 259 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 7 विकेट अपने नाम किए।
वॉशिंगटन सुंदर के सामने न्यूजीलैंड की टीम बेबस नजर आई। उन्होंने 7 विकेट लेकर विरोधी खेमे में खलबली सी मचा दी और अपनी टीम को फ्रंटफुट पर खड़ा कर दिया।
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के मैदान पर खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया है। वहीं टीम में आने के साथ अपनी गेंदबाजी से अब तक 2 विकेट हासिल किए हैं।
टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी के कारण भारत को दूसरा मैच 32 रन से गंवाना पडा जिससे भारत पर श्रीलंका के खिलाफ 27 साल में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है।
ICC ने जुलाई महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस अवॉर्ड के लिए वाशिंगटन सुंदर समेत 3 खिलाड़ियों को चुना गया है. सुंदर के अलावा गस एटकिन्सन और स्कॉटलैंड के चार्ली कैसेल को नॉमिनेट किया गया है.
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़