1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नमाज के दौरान मस्जिद के पास किया हनुमान चालीसा का पाठ, यूपी कॉलेज के 7 छात्र हिरासत में

नमाज के दौरान मस्जिद के पास किया हनुमान चालीसा का पाठ, यूपी कॉलेज के 7 छात्र हिरासत में

 Published : Dec 04, 2024 01:33 pm IST,  Updated : Dec 04, 2024 01:33 pm IST

उदय प्रताप कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने दावा किया कि मंगलवार को ‘‘बाहरी’’ लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हो गए थे जिसके विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

uday pratap college varanasi- India TV Hindi
उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी Image Source : FILE PHOTO

वाराणसी के एक कॉलेज परिसर में बनी मस्जिद में कुछ छात्रों द्वारा नमाज किए जाने के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने पर उनके 7 सहपाठियों को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उदय प्रताप कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने दावा किया कि मंगलवार को ‘‘बाहरी’’ लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हो गए थे जिसके विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

हनुमान चालीसा का पाठ करने पर अड़े छात्र

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यहां के छात्र कॉलेज परिसर में मस्जिद या मंदिर में नमाज या पूजा करते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। मगर कॉलेज परिसर में बाहरी लोग नमाज पढ़ने के नाम भीड़ जमा कर रहे हैं, यह हमें मंजूर नहीं है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘इसके विरोध में हम छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया था। पुलिस प्रशासन ने हमें रोकने की कोशिश की लेकिन हमने अपना पाठ पूरा किया।’’

कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को कुछ छात्र कॉलेज परिसर में मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने पर अड़ गए। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने उन्हें शांत कराकर वापस भेज दिया। पुलिस ने उनमें से सात छात्रों को हिरासत में भी लिया जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया।’’

वक्फ बोर्ड की संपत्ति है कॉलेज?

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने साल 2018 में उदय प्रताप कॉलेज को नोटिस जारी कर दावा किया था कि कॉलेज बोर्ड की संपत्ति है। नोटिस के जवाब में कॉलेज प्रशासन ने कहा था कि मस्जिद अवैध रूप से बनाई गई है और कॉलेज की संपत्ति ट्रस्ट की है जिसे न तो खरीदा और न ही बेचा जा सकता है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी का पर्स लूटने वाले दो सगे भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, मुठभेड़ में किया सरेंडर

यूपी में SDRF के कॉन्स्टेबल और उसकी पत्नी का कमरे में मिला शव, अंदर से बंद था कमरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।