1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्टेशन मास्टर ने लगाया Google Map, अचानक खत्म हो गया रास्ता, 30 फीट गहरे नाले में गिरने से मौत

स्टेशन मास्टर ने लगाया Google Map, अचानक खत्म हो गया रास्ता, 30 फीट गहरे नाले में गिरने से मौत

 Published : Mar 03, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 04:09 pm IST

गूगल मैप के चलते ग्रेटर नोएडा में एक स्टेशन मास्टर की मौत हो गई। उनकी तेज रफ्तार कार अचानक गहरे नाले में गिर गई। काफी देर तक वह पानी में फंसे रहे, जब तक पुलिस पहुंचती और उन्हें वहां से निकालती तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

greater noida accident- India TV Hindi
गहरे नाले में गिरी कार Image Source : INDIA TV

एक बार फिर गूगल मैप की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप के सहारे जा रहे स्‍टेशन मास्‍टर की कार 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में स्‍टेशन मास्‍टर की मौत हो गई। शादी समारोह में जाते समय स्‍टेशन मास्‍टर हादसे का शिकार हो गए।

ऐसे हुआ हादसा

दरसअल, पूरा मामला बीटा टू थाना क्षेत्र के पी 3 सेक्टर के पास का है, जहां पर दिल्ली के मंडावली के रहने वाले स्टेशन मास्टर भारत भाटी एक शादी समारोह में जा रहे थे। उन्होंने गूगल मैप लगा रखा था। जब वह केंद्रीय विहार-2 सोसायटी के सामने से तेज रफ्तार से अपनी कार लेकर निकले, तो थोड़ा आगे चलकर रास्ता खत्म हो गया और नाला आ गया। इसी दौरान अचानक से उनकी कार उस गहरे नाले में जा गिरी। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

आई कार्ड से हुई पहचान

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने अपने सिपाहियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए स्टेशन मास्टर को बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्‍टेशन मास्‍टर के पास मिले आई कार्ड से पहचान की और हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी।

पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग

दरसअल यह जगह ऐसी है कि यहां पर आए दिन हादसे होते हैं। रास्ता अचानक से आगे बंद हो जाता है और सीधा नाले में खुलता है, जिसकी वजह से वाहन चालक को पता नहीं चलता और वाहन सीधे नाले में गिर जाते हैं। प्राधिकरण की तरफ से यहां पर कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। हालांकि पुलिस की तरफ से अब यहां पर बैरिकेडिंग लगाई गई है ताकि आगे किसी भी तरह का कोई हादसा न हो।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

बरेली में गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, शॉर्टकट दिखाकर गलत रास्ते पर ले गया, नहर में गिर गई कार

गूगल मैप ने दिखाया ऐसा रास्ता, आधे-अधूरे पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, 3 की मौत-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।