1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने छुट्टा जानवरों को लेकर योगी सरकार को दिखाया आईना, मांगा स्पष्टीकरण

अखिलेश यादव ने छुट्टा जानवरों को लेकर योगी सरकार को दिखाया आईना, मांगा स्पष्टीकरण

 Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 06, 2023 12:33 pm IST,  Updated : Nov 06, 2023 12:33 pm IST

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार से छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए योगी सरकार से कई सारे सवाल पूछे हैं। साथ ही उन्होंने सरकार पर सवालिया निशान भी लगाए हैं।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार से मांगा स्पष्टीकरण।- India TV Hindi
अखिलेश यादव ने योगी सरकार से मांगा स्पष्टीकरण। Image Source : PTI

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव छुट्टा जानवरों को लेकर हमेशा से सरकार पर हमला करते रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अखिलेश यादव ने इस पोस्ट के जरिए प्रदेश की योगी सरकार पर कई सारे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या पर सोमवार को राज्य की भाजपा सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। 

भ्रष्टाचार के आरोपों पर क्या कार्रवाई हुई?

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूछा कि “छुट्टा पशुओं के लिए भाजपा सरकार स्पष्टीकरण दे। भाजपा शासन में कितने लोग छुट्टा पशुओं की वजह से मारे गये या घायल हुए। छुट्टा पशुओं के कारण जिनकी मौत हुई, उनमें से कितनों को मुआवज़ा दिया गया और कितना दिया गया?” उन्होंने आगे पूछा कि “जो गौशालाएं खोली गयीं हैं उनमें कुल कितने छुट्टा पशु हैं। गौशालाओं के काम का आंकलन कब किया गया और उसके क्या परिणाम निकले। अधिकतर गौशालाओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई की गयी।” 

अधिकारियों पर भी उठाए सवाल

आगे अखिलेश यादव ने यह सवाल भी किया कि इस समस्या से निपटने के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों ने क्या किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इस समस्या का पंद्रह दिन में समाधान निकालने की जो बात की गयी थी वह वचन था या जुमला। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार बनने के 15 दिनों के भीतर आवारा पशुओं की समस्या का समाधान निकालने का वादा किया था।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उस चुनाव में इस समस्या का जिक्र किया था।

(इनपुट : भाषा)

यह भी पढ़ें-  

यूपी: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के रेड और यलो जोन में पटाखों पर लगा बैन, प्रशासन ने जारी किया आदेश

यूपी: किशोरी के सुसाइड मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, आरोपी जोहिद अख्तर की दुकान पर चला बुलडोजर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।