राम मंदिर के चढ़ावा चोरी केस की जांच कर रही SIT की टीम आज फिर अयोध्या पहुंची है। अनिल मिश्रा और गोपाल राव से SIT पूछताछ कर रही है। SIT इस बार 10 लोगों की लिस्ट लेकर आई है जिनसे पूछताछ होनी है इसमें चंपत राय का भी नाम है। चंपत राय से दोबारा सवाल-जवाब होंगे। मंदिर के सेवादार और बैंक कर्मचारी से भी SIT पूछताछ करेगी। इस बीच अयोध्या बार एसोसिएशन सड़क पर उतर आई है। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रही है। बड़ी संख्या में एडवोकेट थाना पहुंचे और तहरीर दी। इसमें राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री चंपत राय, प्रमुख ट्रस्टी रहे अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के आमंत्रित ट्रस्टी गोपाल राव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
अदालत का दरवाजा खटखटाएगा बार एसोसिएशन
बार एसोसिएशन का कहना है कि अगर पुलिस उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो बार एसोसिएशन अदालत का दरवाजा खटखटाएगा और कानून के तहत FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बार एसोसिएशन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि आरोपियों को सजा दिलाई जा सके।
अविनाश के भाई का नोटों के बंडल के साथ वीडियो वायरल
वहीं, चढावा चोरी मामले में अविनाश शुक्ला से पूछताछ करने के लिए पुलिस आज अपने रिमांड में ले सकती है। बताया जा रहा है इसलिए अयोध्या पुलिस ने अदालत में अर्जी भी दाखिल की है। उधर, अविनाश शुक्ला के भाई अमित शुक्ला की एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो हाथों में नोटों का बंडल लिए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो करीब एक साल पुराना है। यह रील अगस्त 2025 में बनी बताई जा रही है। इसमें गाना भी बज रहा है...पैसा का पूजा होत पैसा बा भगवान हो...।
इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा लोग करने लगे। इधर, अयोध्या पुलिस व एसआइटी अविनाश व उसके परिवार समेत रिश्तेदारों से पूछताछ करने कभी भी आ सकती है। अविनाश शुक्ला से जुड़ी छानबीन प्रतापगढ़ में भी हो सकती है।
2 साल पहले नौकरी की तलाश में आया था अयोध्या
अविनाश शुक्ला प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के नारियावा बाबूपुर गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह साल 2025 में रोजगार की तलाश में अयोध्या आया था। वहां पर किसी से सिफारिश लगवाकर चढ़ावा गिनती का काम उसे मिल गया। अमित भी अविनाश के साथ अयोध्या में रहता था।
अविनाश शुक्ला के पास मिले 20 लाख रुपये कैश
आपको बता दें कि अविनाश शुक्ला के योगा सेंटर से लोहे का एक संदूक मिला था, जिसपर रामराज्य कोष लिखा था। चढ़ावा चोरों के पास से अब तक 80 लाख से ज्यादा की रकम रिकवर हो चुकी है जिसमें सबसे ज्यादा अविनाश शुक्ला के पास से ही मिला है। अविनाश शुक्ला के पास से 20 लाख रुपये कैश मिले हैं और अब उसके भाई की वो रील सामने आई है जिसमें वो हाथों में नोटों का बंडल लिए दिख रहा है। सोचिए 20 हजार का महीना कमाने के वाले के पास इतने पैसे कहां से आए। उसके भाई के पास इतने कैश कहां से आए। अब इसी मामले में पूछताछ के लिए अयोध्या पुलिस को अविनाश की रिमांड कस्टडी मिली है।
यह भी पढ़ें-
बैंक में जमा रकम कहां से आई? जवाब नहीं दे पाए राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के आरोपी