1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एकतरफा इश्क का खूनी अंत, सनकी आशिक ने लड़की को मारी गोली, फिर खुद फांसी पर लटका

एकतरफा इश्क का खूनी अंत, सनकी आशिक ने लड़की को मारी गोली, फिर खुद फांसी पर लटका

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 25, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Dec 25, 2025 02:41 pm IST

मृतक युवक युवती से एकतरफा प्यार करता था और शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती ने शादी से साफ मना कर दिया तो उसने गोली मारकर युवती की हत्या कर दी और खुद भी फांसी पर लटक गया।

Satnam and Guddan- India TV Hindi
सतनाम (बाएं), गुड्डन (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक एकतरफा प्यार में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद भी फांसी पर लटक गया। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के महावतपुर बावली गांव की है। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों को एक साथ दो लोगों की लाश मिला। इसके बाद खुलासा हुआ कि एकतरफा प्यार की सनक दो जिंदगियों को लील गई। गांव की हरिजन चौपाल के पास गोलियों की तड़तड़ाहट से सन्नाटा टूट गया और देखते ही देखते प्रेम कहानी खून और मौत में बदल गई। 23 वर्षीय सतनाम कटारिया ने 18 वर्षीय युवती गुड्डन की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार, गुड्डन पुत्री लख्मी सैनी घर पर सिलाई का काम करती थी। उसके पिता बड़ौत कोतवाली में चौकीदार हैं। सतनाम, जो गुड्डन के घर के पास ही रहता था, उससे लंबे समय से एकतरफा प्यार करता था और शादी का दबाव बना रहा था। सतनाम और उसका परिवार पंजाब में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है और कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था।

गुरुवार सुबह मारी गोली

गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गुड्डन घर से कुछ सामान लेने निकली थी। जैसे ही वह घर के पीछे की गली में पहुंची, वहां पहले से मौजूद सतनाम ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर गुस्से व जुनून में अंधे होकर सतनाम ने तमंचे से गुड्डन के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और गली में अफरा-तफरी मच गई।

तमंचे में गोली फंसी तो फांसी पर लटका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद सतनाम ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन तमंचे में गोली फंस गई। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और वहां लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में गुड्डन को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच कर तमंचा बरामद किया। पुलिस ने सतनाम का शव पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डबल मर्डर की सूचना पर एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार चौहान और सीओ बड़ौत विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं मां राजकली बेटी की मौत से बदहवास है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

(बागपत से पारस जैन की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

टूटी चप्पल वापस न करना शोरूम प्रबंधक को पड़ा भारी, गिरफ्तार करने का आदेश; गैर-जमानती वारंट जारी

यूपी में लव जिहाद, मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती का बनाया अश्लील वीडियो; ब्लैकमेल कर 6 साल तक करता रहा रेप

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।