1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में मुस्लिम युवक पर अश्लील हरकत और वीडियो बनाने का आरोप, पुलिस के पास पहुंची शिकायत तो युवती ने की आत्महत्या

यूपी में मुस्लिम युवक पर अश्लील हरकत और वीडियो बनाने का आरोप, पुलिस के पास पहुंची शिकायत तो युवती ने की आत्महत्या

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 01, 2026 11:29 pm IST,  Updated : Aug 02, 2026 12:24 am IST

उत्तर प्रदेश के बलिया में मुस्लिम युवक पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उसने युवती से अश्लील हरकत की और वीडियो भी बनाया। जब लड़की की मां ने इस बात की शिकायत पुलिस से की तो लड़की ने आत्महत्या कर ली।

Ballia- India TV Hindi
युवती ने की आत्महत्या Image Source : INDIA TV

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के दक्षिणी पटखौली गांव में एक किशोरी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, पड़ोसी ज़ाहिद पर किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना मनियर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव निवासी ज़ाहिद ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और उसका अश्लील वीडियो बनाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।

इसी दौरान आज किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में नामजद आरोपी ज़ाहिद समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिकायत दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया? हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इसके कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

इससे पहले हापुड़ में एक मुस्लिम युवक पर धर्म परिवर्तन के लिए अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगा था, तब पीड़िता ने SP से गुहार लगाई थी।  महिला का कहना था कि एक युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए और उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार किए और अब सालों बाद उन्हीं के आधार पर उसे ब्लैकमेल करते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। 

इस घटना के सामने आने के बाद भी पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी और मामले की जांच फौरन शुरू कर दी गई थी। आरोपी युवक रेलवे में काम कर रहा था, ऐसा पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। (रिपोर्ट-बलिया से अमित कुमार)

ये भी पढ़ें-

मुस्लिम युवक ने खुद को जाट बताकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया,यौन उत्पीड़न किया, शिकायत के बाद अरेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।