1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 60 साल के पुजारी ने 2 साल की बच्ची से किया रेप, खून से लथपथ कराहते हुए मिली मासूम

60 साल के पुजारी ने 2 साल की बच्ची से किया रेप, खून से लथपथ कराहते हुए मिली मासूम

 Published : Nov 07, 2023 02:33 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 02:42 pm IST

वारदात के दौरान बच्ची की मां घर पर काम कर रही थी जबकि पिता लखनऊ में राजमिस्त्री का काम करने गया था। इसी दौरान बुजुर्ग धोखे से 2 साल की मासूम बेटी को अपने घर ले गया।

police- India TV Hindi
घटनास्थल की जांच करती पुलिस Image Source : INDIA TV

बाराबंकी (उप्र): बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली इलाके में 2 साल की बच्ची से रेप के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि बाराबंकी के बंकी कस्बे के एक मोहल्ले में सोमवार शाम दो साल की बच्ची खेलते हुए अपने घर के बाहर निकली थी। तभी गांव में पंडिताई का काम करने वाला पुजारी अशोक कुमार गोस्वामी उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने घर में ताला लगाकर भाग गया। घटना के कुछ देर बाद परिजनों ने खून से लथपथ दर्द से चिल्लाते हुए पाया। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

धोखे से 2 साल की मासूम को अपने घर ले गया बुजुर्ग

यह वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के गोसाई पुरवा की है। वारदात के दौरान बच्ची की मां घर पर काम कर रही थी जबकि पिता लखनऊ में राजमिस्त्री का काम करने गया था। बच्ची के परिजनों ने बताया कि गांव में बाबा अशोक गोस्वामी रहता है, जो घर-घर जाकर पूजा-पाठ और पंडिताई का काम करता है। वह धोखे से 2 साल की मासूम बेटी को अपने घर ले गया। वहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद अपने घर में ताला लगाकर गांव से फरार हो गया।

आरोपी के घर के पास मिली मासूम

जब देर तक बच्ची घर नही आई तो परिवारवाले परेशान हो गए। वह उसे गांव में तलाशने के लिए निकले तो बच्ची उन्हें खून से लथपथ में आरोपी बाबा के घर के पास में मिली। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर नगर क्षेत्राधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट- दीपक निर्भय)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।