1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति ने पत्नी की काटी गर्दन और कटा सिर लेकर सड़कों पर घूमने लगा, देखें वीडियो

पति ने पत्नी की काटी गर्दन और कटा सिर लेकर सड़कों पर घूमने लगा, देखें वीडियो

 Published : Feb 17, 2024 10:46 am IST,  Updated : Feb 17, 2024 10:47 am IST

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बाराबंकी में एक व्यक्ति को एक हाथ में अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर और दूसरे हाथ में दरांती लेकर सड़कों पर घूमने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Uttar Pradesh- India TV Hindi
पत्नी की कटी हुई गर्दन लेकर पति सड़कों पर निकला Image Source : INDIA TV

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी का गला ररेत दिया। इसके बाद वह कटे हुए सिर को लेकर सड़कों पर घूमने लगा। इस दौरान उसके एक हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर था और दूसरे हाथ में वह हथियार, जिससे उसने इस कांड को अंजाम दिया। सड़क पर इस हालात में जिसने भी उसे देखा, उसकी रूह कांप गई।

दोनों की शादी को हो गए थे आठ साल 

इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बसरा गांव के निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर अपनी पत्नी का सिर हंसिया से काट दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रंसग किसी अन्य व्यक्ति के साथ चल रहा है। बता दें कि इस जोड़े की शादी को आठ साल हो गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना शुक्रवार को बसरा गांव में हुई, जहां आरोपी को अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर नंगे पैर घूमते देखा गया। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में, उसे सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को दरांती दिखाते हुए देखा जा सकता है, जब वह उनके पास से गुजर रहा था। सूचना मिलने पर फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया।

दो बच्चों का पिता है हत्यारा 

वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने महिला का शव भी बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दंपति की शादी को आठ साल हो गए थे और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।