1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाराबंकी में नीम के पेड़ से लटका मिला युवक, कुछ दिन पहले ही आया था ससुराल, शव देख मचा हड़कंप

बाराबंकी में नीम के पेड़ से लटका मिला युवक, कुछ दिन पहले ही आया था ससुराल, शव देख मचा हड़कंप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 16, 2023 11:34 am IST,  Updated : Oct 16, 2023 11:38 am IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की नजर सुबह सवेरे पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव- India TV Hindi
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक के आत्महत्या करने का मामला आया है। युवक सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला। शव को देख इलाके में हड़कंप मच गया। लटकते शव को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

मस्जिद के पास पेड़ पर लटका दिखा

मामला बाराबंकी के कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के मिठवारा गांव का है। युवक का शव गांव के बीचो-बीच मस्जिद के पास नीम के पेड़ पर लटका मिला। युवक ने प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। युवक की पहचान हो गई। युवक का नाम जाबिर है, जो कुछ दिनों से अपने ससुराल आया हुआ था। पेड़ पर फंदे से लटकते युवक के शव पर सुबह-सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

एक हफ्ता पहले ससुराल आया था युवक

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि देर रात युवक का पत्नी और ससुराल वालों से विवाद हुआ था। मृतक युवक बाराबंकी के थाना सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का निवासी था। मृतक युवक एक सप्ताह पहले ही अपने ससुराल मिठवारा गांव आया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

- दीपक निर्भय की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।