1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: BJP के 'बहोरन लाल मौर्य' ने MLC उपचुनाव में दर्ज की निर्विरोध जीत, जानिए कैसे बना ये समीकरण?

UP: BJP के 'बहोरन लाल मौर्य' ने MLC उपचुनाव में दर्ज की निर्विरोध जीत, जानिए कैसे बना ये समीकरण?

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 05, 2024 07:37 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 08:07 pm IST

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ये सीट समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से खाली हुई थी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने फरवरी, 2024 में सपा से इस्तीफा देने के साथ-साथ विधान परिषद से भी इस्तीफा दे दिया था।

बहोरन लाल मौर्य को सम्मानित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष- India TV Hindi
बहोरन लाल मौर्य को सम्मानित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बहोरन लाल मौर्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। ये सीट स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई थी। स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकाल जुलाई 2028 तक था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अभी फरवरी में समाजवादी पार्टी के साथ-साथ विधान परिषद से भी इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी के 78 और समाजवादी पार्टी के 10 सदस्य

बीजेपी की तरफ से बहोरन लाल मौर्य ने नामांकन किया था। विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था, क्योंकि बीजेपी के पास ही उम्मीदवार जिताने के वोट हैं। 100 सदस्यों की विधान परिषद में बीजेपी के 78, समाजवादी पार्टी के 10, बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल),निषाद पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और सुहेलदेव समाजवादी पार्टी के 1-1, जनसत्ता लोकतांत्रिक दल और शिक्षक दल का 1-1  और चार निर्दलीय सदस्य हैं।

बरेली से 2 बार के विधायक रह चुके बहोरन लाल मौर्य

बीजेपी के निर्विरोध चुने एमएलसी बहोरन लाल मौर्य बरेली की भोजेपुरा सीट से दो बार के विधायक रह चुके हैं। साल 2022 के विधान सभा चुनाव में वो समाजवादी पार्टी के शहजिल इस्लाम से चुनाव हार गए थे।

राज्य में रहे थे वित्त मंत्री

बता दें कि बहोरन लाल मौर्य बदायूं जिले के दातागंज के गांव फिरोजपुर के मूल निवासी हैं। अभी वह बरेली में रह रहे हैं। साल 1996 में भाजपा से पहली बार भोजीपुरा के विधायक बने। इसी दौरान वित्त राज्य मंत्री और फिर राजस्व राज्य मंत्री का भी प्रभार संभाला। साल 2017 में इन्होंने बरेली की भोजीपुरा सीट से जीत दर्ज की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।