1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: गेहूं के खेत में सूटकेस के अंदर मिला 25 साल की युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

UP: गेहूं के खेत में सूटकेस के अंदर मिला 25 साल की युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 09, 2025 11:15 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 11:23 pm IST

25 साल की युवती का शव सूटकेस के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

सूटकेस में मिला युवती का शव- India TV Hindi
सूटकेस में मिला युवती का शव Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सूटकेस में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सिकंदराबाद कोतवाली के गांव भौंखेड़ा के जंगल में गेहूं के खेत में युवती का शव सूटकेस के अंदर मिला है। युवती का शव सूटकेस के अंदर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। विसरा को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस को आशंका, हत्या के बाद फेंका गया शव

पुलिस युवती की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है की युवती की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। जिस खेत में युवती का शव मिला है, उसके मालिक का कहना है पुलिस युवती के शव को साथ ले गई है। 

अभी तक मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई

इस मामले पर सिकंदराबाद के सीओ पूर्णिमा सिंह ने कहा  कि युवती की उम्र लगभग 25 साल है। महिला के शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्र में मृतक युवती की पहचान कर रही है। देर रात तक मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

करंट लगने से दो की मौत

वहीं, दूसरी ओर बहराइच जिले में जरवल रोड इलाके में एक मकान की रंगाई-पुताई कर रहे दो श्रमिकों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गोंडा जिले के निवासी मोहम्मद अहमद (35) तथा अफजाल (40) जिले के हरचंदा गांव में सज्जन नामक व्यक्ति के मकान में कुछ दिनों से रंगाई-पुताई का काम कर रहे थे। शनिवार दोपहर दोनों लोहे की सीढ़ी छत पर ले जा रहे थे, तभी सीढ़ी घर के नजदीक से गुजर रही बिजली के तार से छू गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बुलंदशहर से इनपुट- वरुण शर्मा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।