1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 18 साल की युवती संग 42 साल के शख्स का खेत में मिला शव, पास में मिली बंदूक; मचा हड़कंप

18 साल की युवती संग 42 साल के शख्स का खेत में मिला शव, पास में मिली बंदूक; मचा हड़कंप

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 17, 2025 11:24 am IST,  Updated : Jan 17, 2025 11:24 am IST

यूपी के आगरा जिले में 42 साल के एक शख्स और 18 साल की युवती का शव बरामद हुआ है। दोनों का शव खेत में मिला। वहीं शवों के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद हुई है।

खेत में मिला दोनों का शव।- India TV Hindi
खेत में मिला दोनों का शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

आगरा: जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खैरागढ़ के बुंदपुरा गांव में एक खेत से दो लोगों का शव बरामद हुआ है। वहीं दोनों का शव देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतकों में एक 42 साल का पुरुष, जबकि एक 18 साल की युवती बताई जा रही है। दोनों शवों के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि मामला क्या है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक शख्स शादीशुदा था, जबकि युवती अविवाहित थी।

सिर पर मिले गोली के निशान

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने कहा, "प्रारंभिक साक्ष्यों से पता चलता है कि विनय परमार नामक व्यक्ति ने बुधवार को पहले महिला को और फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।" पुलिस के मुताबिक नगला कमाल निवासी 42 वर्षीय विनय परमार ने बुंदपुरा में एक खेत किराए पर लिया था, जहां 18 वर्षीय महिला भी रहती थी। पुलिस ने बताया कि उनके शव दोपहर करीब तीन बजे खेत में मिले, जिनके सिर पर गोली के निशान थे। परमार के शव के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिली। 

शादीशुदा का शख्स

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को  मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि परमार शादीशुदा था, जबकि महिला अविवाहित थी। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों के पास पड़ी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सभी सबूतों की भी पड़ताल की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

Coldplay concert: मुंबई-अहमदाबाद के बीच 2 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानें टाइमिंग

महाकुंभ में बड़ी लापरवाही! श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा में हुई देरी, तीन के खिलाफ FIR दर्ज; जानें मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।