1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रेवलर ने तीन युवकों को रौंदा, तीनों की मौत

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रेवलर ने तीन युवकों को रौंदा, तीनों की मौत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 17, 2026 08:33 am IST,  Updated : Apr 17, 2026 08:57 am IST

थार सवार दो युवक गाड़ी से नीचे उतरकर एक बाइक सवार से बात कर रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे एक टेंपो ट्रेवलर ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।

Delhi Meerut Expressway- India TV Hindi
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे हादसा Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा विजयनगर थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली से मेरठ जाने वाली मेन एक्सप्रेसवे लेन पर आईपीईएम कॉलेज  एग्जिट प्वाइंट के पास एक थार गाड़ी खड़ी थी। कार से नीचे उतर कर दो युवक एक बाइक वाले से बात कर रहे थे। तभी पीछे से आई ट्रेवलर बस ने तीनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक थार सवार और एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक थार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सुबह 6.10 बजे की है। इस हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और तीसरे की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। दो मृतकों की पहचान दीपक और प्रवीण के रूप में हुई है। वहीं, तीसरा अज्ञात है। जिस टेंपो ट्रेवलर ने युवकों को रौंदा वह दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था, उसमें 26 महिलाएं सवार थीं। टेंपो ट्रैवलर चालक वीरेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैवलर की ओवरस्पीडिंग या लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है कि सड़क पर वाहन खड़े होने की वजह भी शामिल थी या नहीं।

पिछले साल भी हुई थी तीन युवकों की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पिछले साल जुलाई में एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस को मंगलवार दोपहर बाद सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली की तरफ जा रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई है। उसने बताया कि इस हादसे में घायल हुए मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई और उनकी पहचान जीवन ज्योति जेना (24), सुमित कुमार (23) एवं आदित्य राज (23) के रूप में हुई है, जो दिल्ली के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया तीनों ने कांवड़ियों जैसी पोशाक पहन रखी थी। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि वे कांवड़िये नहीं थे। उसने बताया कि सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला है कि उनकी मोटरसाइकिल की गति काफी तेज थी। 

(गाजियाबाद से जुबैर अख्तर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

सपा लीडर और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय लखनऊ में हाउस अरेस्ट, पुलिस ने नोएडा जाने से रोका

पैसों को लेकर महिलाओं में भिड़ंत, पुलिस के सामने ही की मारपीट; वायरल हुआ वीडियो

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।