1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला, पिता से CM योगी ने की बात, सुरक्षा का भरोसा दिलाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला, पिता से CM योगी ने की बात, सुरक्षा का भरोसा दिलाया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 15, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 01:15 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला सामने आने के बाद सीएम योगी ने दिशा के पिता जगदीश पाटनी से बात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

bollywood, Disha Patani- India TV Hindi
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता से CM योगी ने की बात Image Source : INSTAGRAM/REPORTER INPUT/PTI

बरेली: यूपी के बरेली से एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला सामने आने के बाद सीएम योगी ने दिशा के पिता जगदीश पाटनी से बात की है। सीएम योगी ने पाटनी परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। 

CM योगी ने घटना के जल्द खुलासे करने के भी निर्देश दिए

फायरिंग मामले में CM योगी ने घटना के जल्द खुलासे करने के भी निर्देश दिए हैं। दिशा पाटनी के पिता ने सीएम योगी से बात होने की पुष्टि की है। बता दें कि दिशा के घर पर गोल्डी बराड़ गैंग ने गुरुवार रात को कई राउंड फायरिंग की थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपला चौराहे के पास का है। सीएम योगी से बात होने के बाद दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी का बयान भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस घटना को सुबह के 3.30 बजे के करीब अंजाम दिया गया था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। इस घटना के सामने आने के बाद दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 

इस संबंध में बरेली के सीनियर एसपी अनुराग आर्य ने बताया था, "थाना कोतवाली, बरेली क्षेत्रांतर्गत रिटायर्ड सीओ  जगदीश पाटनी के घर पर हुई फायरिंग को लेकर पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।"

गौरतलब है कि दिशा पाटनी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इस समय वह न्यूयॉर्क में हैं। न्यूयॉर्क फैशन वीक में उन्होंने अपनी ड्रेस से सभी का ध्यान भी खींचा। (इनपुट: बरेली से विकास साहनी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।