1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला ने सीएम योगी को अपने खून से लिखी चिट्ठी, कुमसुम बानो के चंगुल से पति को छुड़ाने की अपील-VIDEO

महिला ने सीएम योगी को अपने खून से लिखी चिट्ठी, कुमसुम बानो के चंगुल से पति को छुड़ाने की अपील-VIDEO

 Published : Sep 12, 2025 06:47 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 06:54 pm IST

पीड़ित महिला ने सीएम योगी को अपने खून से पत्र लिखा है। पीड़िता ने मुस्लिम महिला कुसुम बानो समेत तीन और अन्य लोगों का भी नाम लिया है। वह अधिकारियों के यहां चक्कर काट-काट कर थक गई है।

पीड़ित महिला- India TV Hindi
पीड़ित महिला Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने खून से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। मुस्लिम महिला के चंगुल से अपने पति को पीड़ित महिला बचाना चाहती है। महिला का आरोप है कि कुमसुम बानो ने अपने गैंग के साथ मिलकर पति को सेक्सटॉर्शन में फंसाया है।

पीड़ित महिला को अपनी जान का खतरा

महिला का आरोप है कि वसीम खान और असलॉन खान भी कुमसुम बानो के साथ शामिल है। पीड़ित महिला को अपनी जान का खतरा है। वह अधिकारियों के पास अपनी शिकायत लेकर जा चुकी है। पीड़ित महिला मिला कोई न्याय नहीं मिला है। 

न्याय नहीं मिला तो कर लेगी आत्महत्या

पुलिस की जांच में पता चला कि पीड़ित महिला आदर्श नगर की रहने वाली है। लव जिहाद के चक्कर में पीड़ित महिला का पति फंस चुका है। अगर पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करेगी। कुमकुम बानो नाम की शातिर महिला के पास पीड़ित महिला के पति का अश्लील वीडियो है।

तीन अन्य आरोपी भी हैं शामिल

कुमकुम बानो के साथ उसका पति उसका बाप सभी शामिल हैं। पीड़ित महिला ने तीन और अन्य साथियों का नाम लिया है। न्याय के खातिर पीड़ित महिला प्रतापगढ़ से रायबरेली के चक्कर लगा रही है।

रिपोर्ट- प्रदीप सिंह दिव्यांशु

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।