Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर में डबल मर्डर, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले ही दोनों जेल से छूटकर आए थे बाहर

सीतापुर में डबल मर्डर, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले ही दोनों जेल से छूटकर आए थे बाहर

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Dec 27, 2025 08:12 am IST, Updated : Dec 27, 2025 10:23 am IST

पिता और पुत्र की हत्या किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर इस पूरे मामले की जांच में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में अख्तर और मैसर को गोली मारी गई।

हत्या के मामले में दोनों बंद थे जेल में

कुछ दिन पहले ही पिता-पुत्र जेल से छूटकर आए थे। हत्या के मामले में दोनों जेल में बंद थे। इस दोहरे हत्याकांड के बाद सीतापुर के फतेहपुर गांव में तनाव में है। भारी फोर्स  की तैनाती की गई है।

पुलिस ने की सिर्फ खानापूर्ति

पिता पुत्र की गोली मार कर हत्या किए जाने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते ये वारदात हुई है। 24 घंटे पहले हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर अब तक सिर्फ खानापूर्ति की है। 

पिता और पुत्र का हमलावरों से था विवाद

दो समुदायों के बीच गोलीकांड से कई थानों की पुलिस मौके पर है। सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का ये मामला है। वारदात से पहले पिता और पुत्र का हमलावरों से विवाद हुआ था।

पीड़ित परिजनों ने खड़े किए सवाल

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने महज 151 की कार्रवाई करके की खानापूर्ति की है। पुलिस उस हिसाब से इस मामले की जांच नहीं कर रही है, जैसे उसे करनी चाहिए। पुलिस विभाग की टीम ने आरोपों का खंडन किया है।

सीतापुर से मोहित मिश्रा की रिपोर्ट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement