1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दर्दनाक: एक महीने पहले शादी, 2 दिन पहले सड़क दुर्घटना में पति की मौत... फंदे से झूल गई गमजदा नव विवाहिता

दर्दनाक: एक महीने पहले शादी, 2 दिन पहले सड़क दुर्घटना में पति की मौत... फंदे से झूल गई गमजदा नव विवाहिता

 Published : Jan 05, 2024 10:29 am IST,  Updated : Jan 05, 2024 10:29 am IST

बीते महीने तृप्ति की शादी शेखर गुप्ता के साथ हुई थी। शेखर की मंगलवार को प्रयागराज जाते समय कानपुर देहात में सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह सदमे में थी। परिवार बेटे की मौत के दुख से ऊबर नहीं पाया था कि अब बहू ने भी घातक कदम उठा लिया।

मृतक पति-पत्नी की फाइल...- India TV Hindi
मृतक पति-पत्नी की फाइल फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्‍तर प्रदेश के इटावा में एक कपल की शादी के महज एक महीने बाद ही घर की खुशियां मातम में बदल गईं। जिले के बकेबर कस्बे में 2 दिन पहले अपने पति की हादसे में हुई मौत से गमजदा एक नवविवाहिता ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पति की मौत के बाद सदमे में थी तृप्ति

बकेवर कस्बे के गंज मुहल्ले में गुरुवार सुबह 22 वर्षीय तृप्ति ने अपने कमरे में दीवार की खूंटी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बीते महीने तृप्ति की शादी बकेबर कस्बे के गंज मुहल्ला निवासी शेखर गुप्ता के साथ हुई थी। शेखर की मंगलवार को प्रयागराज जाते समय कानपुर देहात में सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद से तृप्ति सदमे में थी। उसने बुधवार को कमरे में फांसी लगा ली। जब परिवार वालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि पति की मृत्यु से आहत होकर तृप्ति ने आत्महत्या कर ली।  

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना का पता चलते ही पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार बेटे की मौत के दुख से ऊबर नहीं पाया था कि अब बहू ने भी घातक कदम उठा लिया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि युवती अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी इसलिए खुदकुशी की। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।