1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने EWS फ्लैट्स, लाभार्थियों को बुधवार को चाबी सौंपेंगे सीएम योगी

माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने EWS फ्लैट्स, लाभार्थियों को बुधवार को चाबी सौंपेंगे सीएम योगी

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 04, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 11:57 pm IST

जानकारी के मुताबिक लखनऊ में डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में 72 लाभार्थियों को बुधवार को सीएम योगी इन फ्लैट्स की चाबी देंगे।

Yogi Adityanath, CM, UP- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार माफियाओं पर शिकंजा कसकर उनके कब्जे वाली जमीनों को मुक्त करा गरीबों के लिए घर मुहैया करा रही है। इसी कड़ी में माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे वाली जमीनों को खाली करा बनाए गए फ्लैट्स लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लाभार्थियों को इन घरों की चाबी मुहैया कराएंगे। 

Related Stories

एकता वन में आयोजित कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक लखनऊ में डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में  72 लाभार्थियों को बुधवार को सीएम योगी इन फ्लैट्स की चाबी देंगे। माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई डालीबाग की कीमती जमीन पर ये फ्लैट्स बनाए गए हैं।

एक फ्लैट की कितनी कीमत?

सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के तहत इन EWS फ्लैट्स का निर्माण कराया गया है। लॉटरी के तहत इन फ्लैट्स का आवंटन किया जा रहा है। मंगलवार को लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हुई। इन फ्लैट्स की कीमत 10.70 लाख रुपये है।

फ्लैट की खासियत

  1. कुल क्षेत्रफल: 2314 स्क्वायर मीटर
  2. फ्लैट का साइज: 360 स्क्वायर फीट
  3. कीमत : ₹10 लाख 70 हजार
  4. स्थान: डालीबाग,लखनऊ
  5. सुविधाएं: एक छोटा हॉल, एक कमरा, किचन स्पेस, टॉयलेट और बाथरूम

इन फ्लैट्स के स्ट्रक्टर की बात करें तो 3 ब्लॉक्स में ग्राउंड प्लस थ्री का यह स्ट्रक्चर है। हर फ्लैट का क्षेत्रफल 36.65 वर्गमीटर है। बता दें कि इससे पहले प्रयागराज में भी माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों को मकान दिए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।