1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी को कैंसर था तो मार दी गोली, पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद भी कर लिया सुसाइड

पत्नी को कैंसर था तो मार दी गोली, पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद भी कर लिया सुसाइड

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 14, 2026 05:35 pm IST,  Updated : Jun 14, 2026 05:35 pm IST

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे राकेश यादव ने अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर खुद को मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक वारदात में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

Congress MLA son Shot wife- India TV Hindi
कांग्रेस एमएलए के बेटे ने पत्नी को मारी गोली। Image Source : REPORTER INPUT

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में सुभाष तिराहा क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे राकेश यादव ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद फिर खुद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक वारदात में पति-पत्नी दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई है। इस रूह कंपा देने वाली घटना के पीछे की वजह क्या है यह पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है। राकेश यादव की पत्नी मूर्ति देवी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। पत्नी की बीमारी और एक पुराने कानूनी मुकदमे के चलते राकेश यादव काफी डिप्रेशन तनाव में चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी भारी तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घर से सुनाई दी गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज

फिरोजाबाद का शिकोहाबाद इलाका आज उस वक्त दहल उठा, जब सुभाष तिराहा क्षेत्र में रहने वाले राकेश यादव के घर से गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक राकेश यादव और उनकी पत्नी मूर्ति देवी लहूलुहान होकर दम तोड़ चुके थे। ​जानकारी के मुताबिक मृतक राकेश यादव 1985 से 1990 तक कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे जगदीश यादव के पुत्र थे। रसूखदार परिवार से जुड़ी इस घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दोनों को शिकोहाबाद CHC ले गए, जहां डॉक्टरों ने राकेश यादव को मृत घोषित कर दिया। राममूर्ति देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

वारदात में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर लाइसेंसी थी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि वारदात में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर लाइसेंसी थी जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में जो वजह सामने आ रही है वह बेहद चौंकाने वाली और भावुक करने वाली है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। राकेश यादव पर एक मुकदमा भी चल रहा था जिससे वह काफी तनाव में थे। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में घटना के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और करीबी लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

(रिपोर्टर- लवकुश शर्मा)

ये भी पढ़ें

ग्रेटर नोएडा की निर्माणाधीन सोसाइटी में हुआ दर्दनाक हादसा, 37वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर; हुई मौत

जंगल में लटकती मिली नाबालिग किशोरी की लाश, दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।