1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहन जा रही थी स्कूल, पीछे से भाई ने चला दी गोली, गाजियाबाद से घटना आई सामने

बहन जा रही थी स्कूल, पीछे से भाई ने चला दी गोली, गाजियाबाद से घटना आई सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 25, 2024 09:27 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 09:27 pm IST

गाजियाबाद में एक युवक ने स्कूल जा रही अपनी बहन पर पीछे से गोली चला दी। छात्रा को घायल अवस्था में उसके परिजनों ने पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने स्कूल जा रही अपनी बहन पर गोली चला दी। घटना गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके की है। घटना गुरुवार सुबह घटी, जब स्कूल जाती छात्रा पर दो अज्ञात स्कूटी सवार लोगों ने गोली चला दी, जिसके बाद छात्रा को घायल अवस्था में उसके परिजनों ने पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। 

भाई के पास से तमंचा भी बरामद

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि छात्रा पर गोली उसके ही भाई ने चलाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर एक भाई ने अपनी बहन पर गोली क्यों चलाई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना कवि नगर पुलिस को सूचना मिली कि सर्वोदय अस्पताल में एक लड़की को परिजनों ने भर्ती कराया है। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची। 

दो अज्ञात बदमाशों ने चलाई गोली

छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह स्कूल जाते समय उनकी बेटी पर स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गई। थाना कवि नगर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरुआती जांच में पाया कि लड़की पर गोली उसके भाई ने ही चलाई थी, जिसके बाद पुलिस ने भाई ध्रुव चौधरी को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। ध्रुव चौधरी से पूछताछ की जा रही है। (IANS इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- 

मंदिर के पीछे से युवक का मिला अधजला शव, घटनास्थल से स्कूटी, मोबाइल और पेट्रोल का डिब्बा बरामद

दांव या मजबूरी, ममता बनर्जी के I.N.D.I.A अलायंस से किनारा करने की क्या हैं वजहें? जानिए

बंगाल में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की एंट्री, बीच में ही छोड़ दिल्ली लौटे राहुल गांधी, क्या है वजह?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।