1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिवाली से पहले कर्मियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता बढ़कर हुई 46%

दिवाली से पहले कर्मियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता बढ़कर हुई 46%

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 06, 2023 04:11 pm IST,  Updated : Nov 06, 2023 04:46 pm IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि सभी राज्य कर्मचारियों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी राज्य कर्मियों को दिवाली की बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।

सीएम योगी ने 'X' पर ऐलान करते हुए बताया कि इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा 7,000 रुपये) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता 

बता दें कि 18 अक्टूबर को केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसद से बढ़ाकर 46 फीसद कर दिया गया। केंद्र सरकार के फैसले से राज्य कर्मचारियों की भी उम्मीद बढ़ गई थी। अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा दे दिया है। राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हो गया है। 1 जुलाई से बढ़ा हुआ डीए लागू होगा। कर्मचारियों-पेंशनधारियों को पिछली अवधि का एरियर भी मिलने की बात कही जा रही है।

पिछली बार 15 मई को DA बढ़ाए जाने पर मुहर लगी थी

पिछली बार योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 15 मई को महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने पर मुहर लगाई थी। अब एक बार फिर राज्य कर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले बड़ी खुशी दे दी है। राजकीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से मूल वेतन के साथ 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।  

अब पंजाब में AAP नेताओं पर शिकंजा, विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा को ED ने हिरासत में लिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।