1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali Mythology Story 2023: दिवाली से पहले ये एक चीज लगा लें, वरना लक्ष्मी मां की बड़ी बहन का झेलना पड़ेगा प्रकोप

Diwali Mythology Story 2023: दिवाली से पहले ये एक चीज लगा लें, वरना लक्ष्मी मां की बड़ी बहन का झेलना पड़ेगा प्रकोप

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Nov 06, 2023 11:30 am IST,  Updated : Nov 06, 2023 11:31 am IST

दीपावली आने वाली है। इस दिन मां लक्ष्मी के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। लेकिन उनकी एक बड़ी बहन अल्क्षमी भी हैं। आइये आज हम आपको उनसे जुड़ी एक पौराणिक मान्यता के बारे में बताने जा रहे हैं और ये भी बताएंगे कि दीपावली में सुख-समृद्धि के लिए ऐसा क्या करें कि आपको अल्क्षमी का प्रकोप न झेलना पड़े।

Diwali Mythology Story 2023- India TV Hindi
Diwali Mythology Story 2023 Image Source : INDIA TV

Diwali Mythology Story 2023​: अब दीपावली आने वाली है और हम सभी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। सबसे पहले तो घरों की साफ सफाई दीपावली से पहले करना बहुत जरूरी होता है। हिंदू धर्म में यह सबसे पवित्र त्यौहार माना जाता है। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबस महत्वपूर्ण दिन होता है। जिनको धन दौलत की कमी होती है। वो इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के संकल्प लेकर मां लक्ष्मी को अपने घर में प्रतिमा के रूप में स्थापित करते हैं।

मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद उनसे प्रार्थना करते हैं कि, है मां लक्ष्मी। आप हम पर एक छोटी सी कृपा कर दें। हमारी आर्थिक स्थिति बहतर कर दें। इसके लिए हम मां लक्ष्मी को उनकी पसंद का फल-फूल चढ़ाते हैं, उनकी सुंदर प्रतिमा पूजा घर में लाकर रखते हैं। मां लक्ष्मी के घर आगम के लिए तो हम साफ-सफाई से लेकर पूजा सहित सब कुछ करते हैं। लेकिन एक चीज है यदि मां लक्ष्मी की बड़ी बहन का घर में आगमन हो जाए तो क्या होगा। आज हम इसी विषय में आपको बताएंगे की मां लक्ष्मी की बड़ी बहन का घर में आना शुभ या अशुभ होता है।

 
अलक्ष्मी का स्वरूप मां लक्ष्मी से विपरीत

पौराणिक कथा के अनुसार मां लक्ष्मी जिस समय समुद्र मंथन से प्रकट हुईं थीं। उसी समय उनकी बहन अलक्ष्मी भी समुद्र मंथन से निकली थीं। मां लक्ष्मी जहां धन के देवी हैं। वहीं अल्क्षमी बिल्कुल उनके विपरीत हैं। अल्क्षमी दरिद्रता की देवी हैं। जहां साफ सफाई नहीं रहती, कूड़ा-करकट, गंदगी रहती है ऐसी जगहों पर अलक्ष्मी रहती हैं। अलक्ष्मी का रूप काला है। इसलिए दीपावली मे साफ सफाई की जाती है। अलक्ष्मी जहां जाती हैं या रहती हैं। वहां उनकी बहन लक्ष्मी नहीं रहती हैं। दोनों में से कोई भी एक दूसरे के स्थान पर नहीं रहता।

दुकान, घर, दफतर के बाहर नींबू और मिर्च लगा लें

मान्यता है कि जहां मां लक्ष्मी को मीठी चीजें खाना पसंद है। वहीं अल्क्षमी को खट्टी और तीखी चीजें खाना पसंद है। इसलिए अकसर देखा होगा कुछ जगह नींबू और 7 मिर्च बांध कर टांगा जाता है। यदि आप किसी प्रकार के नुकसान से बचना चाहते हैं और दुकान या व्यापार में तरक्की पाना चाहते हैं। तो दुकान के बाहर, घर के बाहर नींबू और मिर्च लगा लें। क्योंकि ऐसा करने से अल्क्षमी उस जगह नहीं आती हैं। नींबू मिर्च देखते ही अल्क्षमी उसका सेवन बाहर से ही कर लेती हैं और तृप्त होकर वहां से चली जाती हैं। फिर उस जगह धन की कमी नहीं होती है। इस वजह से कहा जाता है कि नींबू मिर्च लगाने से नजर नहीं लगती और मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Diwali 2023: दिवाली पर आखिर क्यों लगाते हैं दीये से बना काजल? इसके पीछे की वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

Diwali Calendar 2023: धनतेरस, नरक चतुर्दशी से लेकर गोवर्धन पूजा तक, जानिए दीपावली पर्व के प्रमुख त्यौहार कब-कब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म