1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: घर में 20 दिन तक पड़ी रही महिला डॉक्टर की लाश, रेंग रहे थे कीड़े, गाजियाबाद में रह रहे बेटे को नहीं लगी खबर

ग्रेटर नोएडा: घर में 20 दिन तक पड़ी रही महिला डॉक्टर की लाश, रेंग रहे थे कीड़े, गाजियाबाद में रह रहे बेटे को नहीं लगी खबर

 Published : Apr 03, 2023 09:04 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 09:04 pm IST

73 वर्षीय अनमिया कुमारी पूर्व में बिहार में सरकारी डॉक्टर थी। रिटायरमेंट के बाद वह ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 ए ब्लॉक में रहने लगी। उनका अपने पति से कुछ समय पहले तलाक हो चुका है जिस कारण वह ढाई मंजिला मकान में अकेली ही रह रही थी।

73 वर्षीय अनमिया कुमारी...- India TV Hindi
73 वर्षीय अनमिया कुमारी पूर्व में बिहार में सरकारी डॉक्टर थी। Image Source : IANS

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के एक घर में वृद्ध महिला डॉक्टर का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शव में कीड़े पड़ चुके थे। हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रेटर नोएडा से कुछ ही किलोमीटर दूर गाजियाबाद में मृतक महिला का बेटा रहता है और उसे इसकी खबर भी नहीं हुई कि उसकी मां करीब 20 दिन पहले मर चुकी है।

महिला के शव पर चल रहे थे कीड़े

गाजियाबाद के वैशाली में रहने वाला प्रणव रंजन सिन्हा अपनी पत्नी और सास के साथ रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 ए ब्लॉक में अपनी मां डॉ. अनमिया कुमारी के घर पहुंचा। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था और कमरे से तेज बदबू आ रही थी। प्रणव रंजन सिन्हा ने इसकी सूचना थाना बीटा-2 पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में मकान का दरवाजा तोड़ा गया।

प्रणव रंजन सिन्हा व अन्य लोग जब कमरे में पहुंचे तो उन्हें अनमिया कुमारी जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली और उनके शव पर कीड़े चल रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बिहार में सरकारी डॉक्टर थी अनमिया कुमारी
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है की 73 वर्षीय अनमिया कुमारी पूर्व में बिहार में सरकारी डॉक्टर थी। रिटायरमेंट के बाद वह ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 ए ब्लॉक में रहने लगी। उनका अपने पति से कुछ समय पहले तलाक हो चुका है जिस कारण वह ढाई मंजिला मकान में अकेली ही रह रही थी। उनका बेटा प्रणव रंजन सिन्हा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गाजियाबाद के वैशाली में रह रहा है।

यह भी पढ़ें-

बीमारी की हालत में बेड से नीचे गिरी और हो गई मौत
थाना प्रभारी ने बताया कि अनमिया का शव बेड से नीचे पड़ा हुआ मिला है। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत बीमारी की हालत में वह बेड से नीचे गिरी और उनकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा कोई खोज खबर न लेने के कारण उनके शव में कीड़े पड़ गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।