1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. हत्यारे ने 8 साल की बच्ची के किए टुकड़े-टुकड़े, 4 दिन से थी लापता थी मृत लड़की, नवरात्रि में तंत्र क्रिया करने की आशंका

हत्यारे ने 8 साल की बच्ची के किए टुकड़े-टुकड़े, 4 दिन से थी लापता थी मृत लड़की, नवरात्रि में तंत्र क्रिया करने की आशंका

 Reported By: Ramesh Garg Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Apr 02, 2023 08:33 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 10:48 pm IST

मृत लड़की पूजा 4 दिन पहले स्कूल से आकर अपने खेत पर जाने के लिए निकली थी लेकिन वह खेत पर नहीं पहुंची। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की पर कहीं पता नहीं चला।

Rajasthan, Crime, Murder- India TV Hindi
राजस्थान उदयपुर में 8 साल की बच्ची के किए टुकड़े-टुकड़े Image Source : FILE

उदयपुर: उदयपुर में 8 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची पिछले 4 दिन से लापता थी। बच्ची के शव के टुकड़े घर से करीब 200 मीटर दूर एक खंडहर जगह पर पड़े मिले। घटना मावली इलाके की है। रविवार को सरकारी एमबी हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस बच्ची की मौत के पीछे किसी तांत्रिक क्रिया किए जाने सहित अन्य एंगल से भी जांच कर रही है।

शनिवार को बरामद हुआ था शव 

हत्या के बाद रविवार को लोपड़ा गांव में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता सन्नू भील ने 28 मार्च को मावली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार देर शाम को पुलिस को एक खंडहर जगह पर शव पड़ा होने की जानकारी मिली। इस पर एएसआई छगनलाल मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव की पहचान लोपड़ा निवासी पूजा पुत्री सन्नू भील के रूप में हुई।

खेत पर जाने के लिए निकली लेकिन नहीं पहुंची

जानकारी अनुसार, पूजा 4 दिन पहले स्कूल से आकर अपने खेत पर जाने के लिए निकली थी लेकिन वह खेत पर नहीं पहुंची। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की पर कहीं पता नहीं चला। मृतक पूजा लोपड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चौथी की छात्रा थी। मामले में पुलिस ने तीन से चार लोगों को पकड़ा गया है। उनसे देर रात तक पूछताछ चल रही थी।

अपराधियों को कड़ी सजा की मांग

मृतक बच्ची के काका मांगीलाल का कहा कि अपराधियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि कहीं भी आगे वापस ऐसी घटना नहीं हो। सीएमओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने चाहिए। मांगीलाल ने मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने और सरकार से मुआवजे की भी मांग रखी।

हत्या के कारणों का पता लगाने की जांच जारीः पुलिस 

मावली पुलिस डिप्टी कैलाश कुवर ने बताया कि अपहरण को लेकर 28 मार्च को लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। बच्ची का शव टुकड़ों मिला। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। जिसके बाद बाकी आगे की चीजें क्लियर हो पाएंगी। फिलहाल डिटेल किए गए कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाने की कोशिश जारी है।

ये भी पढ़ें - 

निकाय चुनाव को लेकर BSP की बड़ी बैठक, प्रयागराज मेयर पद के उम्मीदवार के लिए अतीक की पत्नी शाइस्ता का नाम अभी भी लिस्ट में

राजस्थान और उत्तराखंड में बड़े सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत और कई घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।