1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा के पॉश इलाके में मिली महिला की सिरकटी लाश, हथेलियां भी गायब; नाले में तैर रहा था नग्न शव

नोएडा के पॉश इलाके में मिली महिला की सिरकटी लाश, हथेलियां भी गायब; नाले में तैर रहा था नग्न शव

 Published : Nov 06, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 04:10 pm IST

नोएडा आज सुबह एक पॉश इलाके में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। इस खबर के सामने आने से लोग डरे हुए हैं।

नोएडा के नाले में मिला...- India TV Hindi
नोएडा के नाले में मिला महिला का शव। Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली से सटे नोएडा के पॉश सेक्टर-108 इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब नाले में एक अज्ञात महिला का सिर और हाथ कटा शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, आज सुबह सेक्टर-82 कट के पास नाले में शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस तुरंत पहुंच गई। पुलिस की टीम ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव निकालने के बाद पुलिस भी सन्न रह गई। महिला की गर्दन गायब थी और दोनों हाथ भी नहीं थे। यही नहीं महिला के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। उसके पूरे शरीर पर सिर्फ बिछुवे मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

noida woman body found in drain
Image Source : REPORTER INPUTनाले में तैरता मिला महिला का शव।

खंगाले जा रहे CCTV

शव के दोनों हाथों की हथेलियां और सिर कटे हुए पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से यहां फेंका गया है। पुलिस ने मामले की जांच ज लिए टीम का गठन कर दिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की बात कह रही है।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

पति को काटकर रसोई में दफनाया, फिर लगवा दी टाइल्स... अहमदाबाद की 'मुस्कान' की यूं खुली पोल

अफेयर का शक...पति ने ब्लेड से काट डाली पत्नी की नाक, जानवर खा गए कटा हुआ हिस्सा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।