1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतीक की जिस जमीन की खरीद फरोख्त पर लगी थी रोक, उसी पर करीबी ने कर दी अवैध प्लॉटिंग, चला बुलडोजर

अतीक की जिस जमीन की खरीद फरोख्त पर लगी थी रोक, उसी पर करीबी ने कर दी अवैध प्लॉटिंग, चला बुलडोजर

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 24, 2026 11:41 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 11:41 pm IST

STF की टीम ने अतीक की जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया था और इन जमीनों को खरीदने बेचने पर रोक लगाई थी। लेकिन अतीक का करीबी शकील और उसका भाई अतीक की ही इन जमीनों से बिजनेस करने लग गए।

अतीक अहमद की फाइल...- India TV Hindi
अतीक अहमद की फाइल फोटो। अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से किया ध्वस्त। Image Source : REPORTER INPUT

योगी सरकार ने ऑपरेशन मफिया चलाकर अतीक अहमद के आर्थिक सम्राज्य पर चोट की थी जिसमें कसारी मसारी की अतीक की जमीन की खरीद फरोख्त और रजिस्ट्री पर रोक भी लगाई थी। लेकिन समय के साथ खेल बदलने लगा। अब अतीक अहमद का करीबी शकील और उसका भाई वकील अहमद इन्हीं जमीनों पर अवैध प्लॉटिंग करके रजिस्ट्री कर रहे हैं।

प्रशासन ने बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण

सूत्रों के मुताबिक जिस जमीन की रजिस्ट्री पर रोक थी, उन्हीं जमीनों से ये लोग लाभ कमा रहे थे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इस 5 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त किया है। PDA अब शकील और इसके साथी  पर मुकदमा भी दर्ज कराएगी।

अतीक के परिवार की मदद में आगे रहा है शकील 

गौरतलब है कि STF की टीम ने अतीक की जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया था और इन जमीनों को खरीदने बेचने पर रोक लगाई थी। लेकिन ये लोग अतीक की ही इन जमीनों से बिजनेस करने लगे। सूत्रों के मुताबिक अतीक के परिवार के लोगों की मदद में शकील आगे रहा है। हाल ही में इसके घर की शादी में अतीक का बेटा अबान शामिल हुआ था जिसकी रील भी वायरल हुई थी।

उधर राजस्व विभाग भी इस मामले की जांच कर रहा है। राजस्व विभाग की टीम क़ो कई पुख्ता सुबूत मिले हैं जिस पर जल्द एक्शन होगा।

पीपल गांव में 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

इसी तरह प्रयागराज विकास प्राधिकारण ने पीपल गांव में भी 10 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया है। इस जगह पर वाजिद अली उर्फ गुड्डू भूसा ने बिना PDA के ले आउट पास कराकर प्लॉटिंग की थी। PDA के सचिव अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई है। कई अन्य जगह भी चिन्हित की गई हैं, जल्द ही उस पर भी कार्रवाई होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।