1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'आप स्कूल में एडमिशन करवा दो...' CM योगी के सामने बच्ची ने जाहिर की अपनी पढ़ने की इच्छा, सीएम ने दिया निर्देश

'आप स्कूल में एडमिशन करवा दो...' CM योगी के सामने बच्ची ने जाहिर की अपनी पढ़ने की इच्छा, सीएम ने दिया निर्देश

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 23, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 03:44 pm IST

लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान एक छोटी बच्ची ने CM योगी के सामने अपने पढ़ने की इच्छा जाहिर करते हुए स्कूल में अपना दाखिला कराने की बता कही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सीएम योगी उस बच्ची से प्यार से बात करते हुए नजर आते हैं।

CM Yogi, Lucknow, Janta Darshan- India TV Hindi
सीएम योगी से अपने एडमिशन की मांग करती हुई बच्ची Image Source : INDIA TV

हर किसी के जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्व होता है। शिक्षा के बिना कोई भी अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाता है और यही कारण है कि पढ़ाई का एक अलग ही महत्व है। पढ़ाई के इस महत्व को एक छोटी सी बच्ची बहुत ही अच्छे से जानती है और इसी कारण उसने सीएम योगी के सामने अपनी पढ़ने की इच्छा रखते हुए उनसे एक गुजारिश की है कि सीएम उस बच्ची का किसी स्कूल में दाखिला करवा दें। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सीएम योगी उस बच्ची से बात करते हुए और उसकी इच्छा को सुनते हुए नजर आ रहे हैं। वो इस दौरान बच्ची से हंसी-मजाक भी करते हुए नजर आए।

बच्ची ने सीएम योगी से की दाखिला कराने की मांग

लखनऊ में जनता दर्शन लगाया गया था जिसमें एक छोटी बच्ची भी पहुंची थी। वो CM योगी से स्कूल में एडमिशन कराने की गुहार लगाती हुई नजर आई और CM योगी भी बच्ची संग मुस्कुराते हुए बातें करते नजर आए। दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में नजर आता है कि सीएम योगी बच्ची से मजाक करते हुए कहते हैं, 'मतलब तू स्कूल नहीं जाना चाहती है।' बच्ची यह सुनते ही कहती है कि नहीं मैं स्कूल जाना चाहती हूं। इसके बाद सीएम उस बच्ची से पूछते हैं कि वो क्या चाहती है जिसका जवाब देते हुए बच्ची कहती है, 'मैं ये कह रही हूं कि आप स्कूल में एडमिशन करवा दो।'

इसके बाद सीएम योगी उससे पूछते हैं कि उसे किस क्लास में दाखिला चाहिए तो बच्ची बोलती है कि मुझे यह नहीं पता है। वो उस बच्ची से मजाक में बोलते हैं कि उसका एडमिशन 10वीं में कराना है या फिर 11वीं में। इसके तुरंत बाद सीएम योगी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहते हैं कि इसका एडमिशन कराओ।

यहां देखें सीएम योगी और बच्ची की बातचीत का वीडियो

आपको बता दें कि सीएम योगी जनता की समस्याओं को सुनने के लिए 'जनता दर्शन' लगाते हैं जिसमें लोग अपनी परेशानियों को लेकर पहुंचते हैं। इसके साथ ही वो उनके हल करने के भी आदेश देते हैं। आमतौर पर जनता दर्शन लखनऊ में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर लगाया जाता है मगर कई बार गोरखपुर में भी गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ में ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, हमसफर एक्सप्रेस से टकराई लोहे की ग्रिल

VIDEO: खाकी वर्दी वाला चोर! दरोगा ने दुकान से चुराए कपड़ों के 4 थैले, CCTV में कैद हुई वारदात, जानिए फिर क्या हुआ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।